Results for Latest News update

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, हर गरीब को LPG कनेक्शन फ्री?

December 17, 2018


2019 लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने गरीबों के लिए बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत सभी गरीब परिवारों को नि:शुल्क LPG कनेक्शन मुहैया कराने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के बाद अब हर गरीब परिवार को फ्री में LPG कनेक्शन मिलेगा.

दरअसल, पहले ये सुविधाएं 2011 की सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना के आधार पर दिए जा रहे थे. बाद में इसे बढ़ाकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति परिवारों के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अंत्योदय योजना के लाभार्थियों को भी शामिल कर दिया गया था. अब इसे बढ़ाकर सभी गरीब परिवारों को शामिल कर दिया गया है.


पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने सोमवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का विस्तार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी.

उन्‍होंने आगे कहा कि इसके तहत उन गरीब परिवारों को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन मुहैया कराया जा सकेगा जिनके पास अभी कनेक्शन नहीं है और जो योजना के मौजूदा प्रावधानों के तहत अभी इसका लाभ पाने के पात्र नहीं थे.


बता दें कि मोदी सरकार की इस महत्‍वाकांक्षी योजना में  मुख्यत: गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की महिलाओं को नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था.

पेट्रोलियम मिनिस्‍ट्री की वेबसाइट के मुताबिक भारत सरकार हर योग्य बीपीएल परिवार को वित्तीय सहायता योजना के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) में 1600 रुपये की आर्थिक सहायता देती है. यह रकम गैस कनेक्‍शन खरीदने के लिए होती है. इसके साथ ही चूल्हा खरीदने और पहली बार सिलेंडर भराने में आने वाले खर्च को अदा करने के लिए किस्‍त की सुविधा भी मिलती है.

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, हर गरीब को LPG कनेक्शन फ्री? मोदी सरकार का बड़ा फैसला, हर गरीब को LPG कनेक्शन फ्री? Reviewed by Kunwar pal on December 17, 2018 Rating: 5

PM मोदी का बड़ा पलटवार, मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया?

December 15, 2018

राफेल मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है. कांग्रेस पर पीएम मोदी ने पलटवार करते हुए कहा कि वो पैसा बनाने का रास्ता खोज रही है. कांग्रेस ने देश के रक्षा क्षेत्र को लूटा है.

पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस ने हमेशा पैसा बनाने का रास्ता खोजा है. कांग्रेस के लिए रक्षा क्षेत्र फंडिंग का स्रोत रहा है.' उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोटालों से सेनाओं के मनोबल में गिरावट आई. उन्होंने (कांग्रेस) सेनाओं के मनोबल की भी चिंता नहीं की.

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के राज में यानी 40 और 50 के दशक में जीप घोटाला हुआ. 80 के दशक में बोफोर्स घोटाला हुआ. उन्होंने कांग्रेस राज के घोटालों की लिस्ट को लंबा करते हुए कहा कि उन्हीं की सरकार में अगस्ता और सबमरीन घोटाला हुआ.

'कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा है तिरस्कृत क्षेत्र'


पीएम मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसके लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र या तो तिरस्कृत क्षेत्र या फिर आय का स्रोत है. मोदी ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान कहा, 'कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र या तो तिरस्कृत क्षेत्र या फिर आय का स्रोत है. वे सब (कांग्रेस) इसे धन बनाने का जरिया मानते हैं चाहे इससे हमारे बलों के मनोबल पर ही प्रभाव क्यों न पड़ता हो.'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमें अपने बलों पर गर्व है और उन पर विश्वास है.' राजस्थान में हाल में चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने सेना द्वारा सितंबर 2016 में सीमा पार किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर 'संदेह व्यक्त करने' को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की निन्दा की थी.

मोदी ने आरोप लगाया था कि सैन्य अभियान से विपक्ष को खुशी की जगह दुख हुआ. कांग्रेस पर उनका हमला ऐसे समय आया है जब गांधी ने मोदी पर सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने तथा युवाओं को नौकरी देने में विफल रहने का आरोप लगाया.

राफेल पर सरकार का नया पैंतरा, SC में दाखिल की अर्जी, कहा-हमारी दलील को कोर्ट ने गलत समझा

इधर, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि राफेल पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दूध का दूध और पानी का पानी करने के बाद कांग्रेस और राहुल गांधी एंड कंपनी बौखला गई है. बीजेपी सोमवार को देश में 70 स्थानों पर प्रेस वार्ता के जरिये कांग्रेस द्वारा देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ और सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रचने की साजिश को बेनकाब करेगी


PM मोदी का बड़ा पलटवार, मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया? PM मोदी का बड़ा पलटवार, मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया? Reviewed by Kunwar pal on December 15, 2018 Rating: 5

चेन्नई बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ 11लाख रूपए की कमाई के साथ पीछे छोड़ बाहुबली को?

December 14, 2018


अक्षय और रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 एक-एक करके सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर रही है. यह फिल्म हर दिन कोई न कोई नया रिकॉर्ड बनाती जा रही है. एक साथ कई भाषाओं साथ रिलीज़ हुई 2.0 अब तक बॉक्स ऑफिस पर इंडिया में 390 करोड़ का कारोबार कर चुकी है.

यह चेन्नई बॉक्स ऑफिस पर पहले ही 20 करोड़ 11लाख रूपए की कमाई के साथ बाहुबली के 18 करोड़ 85 लाख रूपए की कमाई को पीछे छोड़ चुकी है. इसने सिर्फ तमिलनाडु बॉक्स ऑफ़िस से 163 करोड़ 83 लाख रूपये का ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लिया है


इसमें सुधांशु पांडे, आदिल हुसैन, कलाभवन शाजॉन और रियाज़ खान का प्रमुख रोल में है. 543 करोड़ के बजट में बनी इंडिया के सबसे बड़ी साइंस फिक्शन फिल्म 2.0 ने 16 वें दिन मार्स बॉक्स ऑफिस के ट्वीट के मुताबिक अब तक सभी भाषाओं को मिलकर 11.45 करोड़ की कमाई कर ली है.अब इसका इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 598 करोड़ और वर्ल्डवाइड 725.18 करोड़ हो गया है. इसी के साथ इसने आमिर खान स्टारर दंगल फिल्म का 387 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है



चेन्नई बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ 11लाख रूपए की कमाई के साथ पीछे छोड़ बाहुबली को? चेन्नई बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ 11लाख रूपए की कमाई के साथ पीछे छोड़ बाहुबली को? Reviewed by Kunwar pal on December 14, 2018 Rating: 5

दिल्ली मेट्रो में 7 महीने में 18 हजार लोगों ने किया बिना टिकट सफर

November 21, 2018


अक्सर आपने बस और ट्रेन में लोगों को बगैर टिकट सफर करते हुए सुना होगा लेकिन क्या आप यकीन कर सकते हैं कि दिल्ली मेट्रो में हजारों लोग हर महीने बिना टिकट यात्रा करते हैं. जी हां, यह चौंकाने वाली डिटेल खुद मेट्रो की ओर से आरटीआई के जवाब में दी गई जानकारी से सामने आई है.

दिल्ली मेट्रो से आरटीआई में जीशान हैदर ने पहला सवाल पूछा था कि 1 जनवरी से 31 जुलाई तक कितने लोग दिल्ली मेट्रो में बग़ैर टिकट के पकड़े गए हैं. इसके जवाब में दिल्ली मेट्रो ने कहा है कि 1 जनवरी 2018 से 31 जुलाई 2018 यानी 7 महीने में 18540 लोग बगैर टिकट के पकड़े गए और इनसे 24 लाख 10 हजार 200 रुपए जुर्माना वसूला गया.

अब सवाल ये उठता है कि जिस मेट्रो में एंट्री ही टिकट से और टोकन से होती है वहां हज़ारों लोग बेटिकट कैसे पहुंच गए. इस पर दिल्ली मेट्रो ने सफ़ाई दी है कि कई बार 1 ही टोकन में दो लोग प्रवेश कर जाते हैं तो कई बार लोग अपने टोकन खो देते हैं. ये सभी लोग बेटिकट में गिने जाएंगे.

ट्रैक पर कूद कर पार करते हैं हज़ारों यात्री

इतना ही नहीं मेट्रो ट्रैक पर चलना यानी जान को जोखिम में डालना माना जाता है लेकिन दिल्ली मेट्रो के द्वारा दिए गए आंकड़ों में यह बात सामने आई है कि बीते 7 महीने यानी 1 जनवरी 2018 से 31 जुलाई 2018 में 1088 ऐसे मामले सामने आए जहां पर लोगों को पटरी पर चलते या ट्रैक पार करता पाया गया. ऐसे लोगों से 1 लाख 63 हजार 200 रुपए जुर्माना वसूला गया.

90 प्रतिशत लोग अपना सामान वापस लेने नहीं आए

वहीं, आरटीआई में 16 अक्टूबर 2017 से 31 जुलाई 2018 तक 4286 लोगों का सामान मेट्रो में खो गया था जिसे मेट्रो ने बरामद किया लेकिन महज 434 लोग अपने सामान को लेने आए जबकि लगभग 90% यानी 3852 लोगों का सामान मेट्रो के पास अभी भी पड़ा हुआ है जिसे कोई लेने नहीं आया.


दिल्ली मेट्रो में 7 महीने में 18 हजार लोगों ने किया बिना टिकट सफर दिल्ली मेट्रो में 7 महीने में 18 हजार लोगों ने किया बिना टिकट सफर Reviewed by Kunwar pal on November 21, 2018 Rating: 5

सुप्रीम कोर्ट के कोई जज सेकंड हैंड कार से चलते हैं तो जानिए 10 जजों की संपत्ति का ब्यौरा

October 03, 2018

सुप्रीम कोर्ट में यूं तो इस वक्त 24 जज हैं, मगर इसमें से सिर्फ 10 जजों ने अपनी संपत्तियों का ब्यौरा सार्वजनिक किया है. ब्योरा सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध है. जिन जजों ने खुद की और बीवी-बच्चों की संपत्तियों का ब्यौरा दिया है, उसे देखकर मालुम पड़ता है कि हर पेशी की लाखों फीस वसूलने वाले कई नामी-गिरामी वकील भी उनसे अमीर निकलेंगे. आप अचरज करेंगें देश के प्रधान न्यायाधीश बने जस्टिस रंजन गोगोई के पास इतने वर्षों की सेवा के बाद भी आज तक खुद के नाम पर न फ्लैट है और न अन्य कोई बिल्डिंग.  वहीं जस्टिस कुरियन जोसेफ के पास तो गाड़ी के नाम पर महज सेकंड हैंड कार है. कई जजों के पास तो एक भी वाहन नहीं है. कुछ के पास उनकी पत्नियों के नाम जरूर वाहन हैं. 

 दरअसल, मई 1997 में सुप्रीम कोर्ट की फुल बेंच ने सभी जजों को अपनी और पत्नी- बच्चों की संपत्तियों और निवेश का ब्यौरा सार्वजनिक करने का आदेश दिया था.  जिसके क्रम में कुल 11 जजों ने संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया था. सीजेआई पद से रिटायर होने के बाद जस्टिस दीपक मिश्रा का नाम अब सूची से हटा दिया गया है, इस प्रकार दस जजों की संपत्ति का ब्यौरा सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध है. जानिए सभी के बारे में.


यह भी पढ़ें-हिंसक भीड़ से सरकारी/निजी संपत्ति को होने वाले नुकसान पर SC ने सुनाया यह अहम फैसला

जस्टिस रंजन गोगोई


देश के प्रधान न्यायाधीश बने जस्टिस रंजन गोगोई  के पास न  कोई फ्लैट है और न कोई अन्य तरह का भवन.उन्होंने संबंधित प्रोफार्मा में फ्लैट का कॉलम खाली छोड़ा है. कोई शेयर नहीं खरीदे हैं. एक बैंक की गुवाहाटी हाईकोर्ट ब्रांच की शाखा में पांच लाख 50 हजार जमा हैं. वहीं, पंजाब एंड सिंध बैंक राजगढ़ शाखा और फैंसी बाजार शाखा गुवाहाटी में एक-एक बैंक खाते हैं, जिसका संचालन अब नहीं करते. ये बैंक खाते न्यूनतम बैलेंस पर हैं.  हाई कोर्ट चंडीगढ़ में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा में मामूली धनराशि एक लाख रुपये जमा हैं.  करीब 16 लाख रुपये की फिक्स डिपॉजिट है. 18-19 लाख रुपये का पीपीएफ जमा है,  1999 में पांच लाख रुपये की एक एलआइसी पॉलिसी लिए हैं. खुद न गहने हैं और न गाड़ी. पत्नी के पास 1.6 लाख रुपये के गहने हैं, जो कि फिक्स डिपॉजिट के पैसे से खरीदे गए. जस्टिस रंजन गोगोई पर कोई बकाया नहीं है. यह विवरण अप्रैल 2012 की तारीख में उनकी ओर से दिया गया है.




जस्टिस मदन बी लोकुर (Justice Madan B. Lokur)

जस्टिस मदन बी लोकुर ने जो ब्यौरा दिया है, उसके मुताबिक उनके नाम पर वसंत कुंज में एक डीडीए फ्लैट है, जो विरासत में मिला है. 2012 में चार लाख रुपये एडवांस देकर उन्होंने जेपी ग्रीन्स गार्डन नोएडा में 185.34 वर्ग मीटर का फ्लैट बुक कराया था.फिक्स्ड डिपॉजिट की बात करें तो स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद में 17.20 लाख, दिल्ली हाई कोर्ट के यूको बैंक में 4.73 लाख, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर की दिल्ली शाखा में 4.86 लाख, एसबीआइ पुणे में 6.75 लाख रुपये जमा हैं. ये खाते पत्नी के साथ संचालित हैं. इसी तरह से यूको बैंक, दिल्ली हाईकोर्ट शाखा में 5.76 लाख, 62578, 7.71 लाख रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट के रुप में हैं. इसी तरह  स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद में 16 लाख फिक्स्ड हैं. जीपीएफ खाते में 12.80 लाख तो पीपीएफ में करीब 19.09 लाख रुपये हैं. 30 किलोग्राम के करीब चांदी के बर्तन हैं. ये उन्हें विरासत में मिले हैं. खुद गाड़ी नहीं है मगर पत्नी के नाम पर मारुति स्विफ्ट कार है. कोई बकाया नहीं है. 20 जुलाई 2012 की घोषणा. 

जस्टिस कुरियन जोसेफ

आठ मार्च 2013 को सुप्रीम कोर्ट में जज बने जस्टिस जस्टिस कुरियन जोसेफ ने दस जून 2015 को संपत्ति की घोषणा की है. इनके और पत्नी के पास जमीन है. वहीं  केरल के त्रिचूर जिले में दो मंजिला घर है. महज 70,051 रुपये बैंक डिपॉजिट हैं. 2004 मॉडल की मारुति स्टीम कार है. जिसे उन्होंने 2007 में सेकंड हैंड खरीदी थी.  छह लाख की एलआइसी है तो 1.53 लाख रुपये जीपीएफ खाते में हैं. 76.41 लाख रुपये का हाउसिंग लोन है .

जस्टिस एके सीकरी
पति-पत्नी के नाम पर कोई फ्लैट नहीं है. ग्रेटर नोएडा में एक मंजिला घर है. वहीं पत्नी और बेटे के नाम से हौज खास में भी एक घर है. पीपीएफ में 1030904 रुपये हैं तो जीपीएफ खाते में 8142238 रुपये. म्युचुअल फंड्स, फिक्स्ड डिपोजिट्स और बॉड्स भी जस्टिस सीकरी के पास है. खुद के पास गाड़ी नहीं है मगर पत्नी के पास होंडा सिविक कार है. खुद के पास दो अंगूठी और दो सोने की चेन है तो पत्नी के पास 750 ग्राम के स्वर्णाभूषण हैं. खुद पर तो लोन नहीं है मगर पत्नी और बेटे के नाम पर खरीदी हौजखास की प्रापर्टी पर जरूर लोन है. 

जस्टिस एसए बोबडे

विरासत में नागपुर सिविल लाइंस में श्रीनिवास भवन है. मुंबई के बांद्रा में एक फ्लैट में आधा शेयर है. बचत खाते में 14 सितंबर 2013 तक 21.58 लाख रुपये जाते हैं. गाड़ी नहीं है. जीपीएफ खाते में 16.39 लाख रुपये दर्ज है. 

जस्टिस एनवी रामना

1994 में पत्नी के साथ मिलकर हैदराबाद में एक प्लॉट खरीदा था. नोएडा में भी 247.25 वर्ग मीटर का प्लॉट है. इसे हाई कोर्ट जज्स सहकारी आवास समिति की ओर से आवंटित किया गया. खेती की जमीन भी पारिवारिक विरासत के रूप में है. पत्नी के नाम भी हाउस प्लॉट हैं. इसके अलावा वित्तीय निवेशों की बात करें तो जीपीएफ में आंध्रा बैंक में 8.41 लाख रुपये और यूको बैक में 14.55 लाख रुपये जमा हैं. 

जस्टिस अरुण मिश्रा

सेक्टर 44, नोएडा में एक फ्लैट है, मगर अभी पजेशन नहीं मिला है. ग्वालियर में दो प्लॉट हैं. वहीं जस्टिस हरगोविंद मिश्रा कॉलोनी ग्वालियर में परिवार से विरासत में घर मिला है.  करीब नौ लाख रुपये विभिन्न बैंकों में फिक्स डिपोजिट्स हैं. जीपीएफ में 48.87 लाख रुपये जमा हैं. कोई लोन नहीं है, गाड़ी भी नहीं है, पत्नी के नाम 2005 मॉडल की एक कार है. 

जस्टिस आर भानुमती

पति की मदद और वकालत के पैसे से जस्टिस भानुमती के पास 1985 में तमिलनाडु में बना एक मकान है. तमिलनाडु में प्लॉट भी है. चेन्नई में भी फ्लैट है. 


टिप्पणियांजस्टिस ए एम खानविलकर

जस्टिस खानविलकर ने 31 जुलाई 2017 को संपत्ति की घोषणा की है. जिसके मुताबिक उनके पास अपना फ्लैट नहीं है. दिल्ली में पत्नी के नाम पर प्लॉट है. जीपीएफ में 22.58 लाख रुपये जमा हैं. 

जस्टिस अशोक भूषण


जस्टिस अशोक भूषण ने नौ अक्टूबर 2017 को संपत्ति की घोषणा की. इलाहाबाद में घर और खेती लायक जमीन है. 30 सितंबर 2017 तक जीपीएफ खाते में 32.97 लाख रुपये जमा हैं. 

Read More updates News  :- Viral India #1 News Channel
सुप्रीम कोर्ट के कोई जज सेकंड हैंड कार से चलते हैं तो जानिए 10 जजों की संपत्ति का ब्यौरा सुप्रीम कोर्ट के कोई जज सेकंड हैंड कार से चलते हैं तो जानिए 10 जजों की संपत्ति का ब्यौरा Reviewed by Kunwar pal on October 03, 2018 Rating: 5

अब सिर्फ 20 हजार रूपए निकल पाएंगे SBI एटीएम से एक दिन में

October 02, 2018
नए नियम के अनुसार 31 अक्टूबर से लागू होने जा रहा एसबीआई खाताधारकों पर जिसमे एटीएम से कैश एक दिन में सिर्फ 20 हजार रूपये ही निकल पायेगा। आने वाले इस त्योहारी सीजन में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने ये बड़ा फैसला लेकर ग्राहकों और दुकानदारों के लिए मुश्किल पैदा कर दी है। क्यूकी त्योहारों के समय पर ही सबसे ज्यादा खरीदारी की जाती रही है और ये ही समय है जब सभी बड़े और छोटे दुकानदार अपने साल का खरच गुजर निकल लेते थे। लेकिन अब जो दुकानदार सम्मन लाना चाहते थे उनको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा और डिजिटल इंडिया के तहत ऑनलाइन का सहारा लेना पड़ेगा। हालाँकि सरकार ने ऑनलाइन पर इस तरह की कोई भी सीमा निर्धारित नहीं की है। गवर्नमेंट का कहना है की इस से डिजिटल इंडिया को बढ़ावा मिलेगा साथ ही साथ बैंको को अनियमित कॅश को लेकर चिंता नहीं करना होगा। एस बी आई बैंक का ये भी कहना है की इस नियम के बाद सभी एटीएम में कैश को आसानी से उपलब्ध कराया जा सकेगा।


एस बी आई बैंको में अभी तक 40 हजार रुपये प्रतिदिन निकासी की लिमिट है। नया नियम जारी होने तक ग्राहक इसी सीमा के अनुसार कैश निकाल सकते है। नया नियम एसबीआई के क्लासिक और मेस्ट्रो डेबिट कार्ड्स पर ही लागू होगा और आने वाले समय में सभी डेबिट कार्ड्स पर भी हो सकता है।

एसबीआई ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि निकासी में धोखाधड़ी की शिकायतों को रोकने और कैशलेस ट्रांजेक्शन (Digital India) को बढ़ावा देने के लिए यह बड़ा फैसला लिया गया है। पिछले कुछ सालों में एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर और पिन नंबर चुराकर धोखाधड़ी के मामले बढ़े हैं।
अब सिर्फ 20 हजार रूपए निकल पाएंगे SBI एटीएम से एक दिन में अब सिर्फ 20 हजार रूपए निकल पाएंगे SBI एटीएम से एक दिन में Reviewed by Admin on October 02, 2018 Rating: 5

CM से मिलने के बाद मृतक विवेक की पत्नी ने कहा, योगी सरकार पर भरोसा

October 01, 2018


लखनऊ शूटआउट में मारे गए एप्पल के मैनेजर विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी  से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने आज मुलाकात की। उनके साथ प्रदेश के उप- मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद कल्पना तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि हमें राज्य सरकार पर पहले से ही भरोसा था जो अब और मजबूत हो गया है। जानकारी के लिए बता दें कि सीएम योगी से पहले प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी विवेक तिवारी के घर पहुंचे थे।

वहीं दूसरी तरफ उप मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद विवेक की पत्नी कल्पना ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने के लिए मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच एसआईटी के जरिए होनी चाहिए क्योंकि सीबीआई से जांच कराने पर काफी ज्यादा समय लगेगा। कल्पना ने मीडिया को बताया कि उप मुख्यमंत्री ने उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराने की बात कही है साथ ही उन्होंने आश्वासन भी दिया है कि सीएम योगी भी उनसे जल्द मिलेंगे।

Read More updates News  :- Viral India #1 News Channel
CM से मिलने के बाद मृतक विवेक की पत्नी ने कहा, योगी सरकार पर भरोसा  CM से मिलने के बाद मृतक विवेक की पत्नी ने कहा, योगी सरकार पर भरोसा Reviewed by Kunwar pal on October 01, 2018 Rating: 5

अमेरिका में इलाज करवाएंगे ऋष‍ि कपूर, फैन्स से की ये गुजारिश

September 29, 2018


हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर एक बार फिर खबरों में हैं. इस बार चर्चा का विषय है उनका विदेश जाना. इसकी जानकारी अपने फैन्स को ऋष‍ि ने अलग अंदाज में दी.

ऋष‍ि ने अपने ट्वीट में लिखा है, "नमस्कार, मैं अपने काम से कुछ समय के लिए छुट्टी ले रहा हूं. मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका जा रहा हूं. मेरी अपने शुभचिंतकों से गुजारिश है कि चिंता न करें या बेकार के कयास न लगाएं. मुझे फिल्में करते हुए 45 साल से ज्यादा हो गए हैं. आपके प्यार और दुआओं के साथ मैं जल्द वापस लौटूंगा."



आपको बता दें कि ऋषि कपूर हाल ही में फिल्म ‘मुल्क’ में नज़र आए थे. अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने मुराद अली का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी. फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू और आशुतोष राणा ने अहम रोल निभाया था.

जानकारी के अनुसार, ऋष‍ि की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं है. वे अपनी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर के साथ शनिवार रात को अमेरिका के लिए रवाना होंगे.

हाल ही में ऋष‍ि ने अपने बेटे रणबीर का 36 वां जन्मदिन मनाया है. रणबीर 36 साल के हो गए हैं. इस मौके पर उन्हें हर तरफ से ढेरों बधाइयां मिली. उनकी मां नीतू कपूर ने भी उन्हें जन्मदिन पर विश किया

Read More updates News  :- Viral India #1 News Channel
अमेरिका में इलाज करवाएंगे ऋष‍ि कपूर, फैन्स से की ये गुजारिश अमेरिका में इलाज करवाएंगे ऋष‍ि कपूर, फैन्स से की ये गुजारिश Reviewed by Kunwar pal on September 29, 2018 Rating: 5

11 साल, बैंकों को सरकार से मिले 2.6 लाख करोड़, लोन लेकर भागते रहे अरबपति

February 18, 2018


एक तरफ विजय माल्या, नीरव मोदी जैसे डिफाल्टर अरबपति पूंजीपतियों की वजह से बैंकों का एनपीए बोझ बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ, सरकार
टैक्सपेयर्स के पैसे से इनको अपना बहीखाता ठीक करने के लिए लगातार मदद कर रही है. पिछले 11 साल में सरकारी बैंकों में सरकार की तरफ से 2.6 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डाली गई है. पीएनबी घोटाले के सामने आने के बाद अब इस पर भी सवाल उठने लगे हैं. 

यूपीए से लेकर एनडीए तक के वित्त मंत्री परेशान 

हर साल वित्त मंत्री सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि टैक्स संग्रह की एक सीमित क्षमता को देखते हुए देश के सामाजिक क्षेत्र में सुधार के लिए खर्चों की व्यवस्था कैसे हो. पिछले कुछ वर्षों से वित्त मंत्रियों को एक और चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें एनपीए से जूझ रहे सरकारी बैंकों में भारी पूंजी डालने की जरूरत होती है. फंसे कर्जों और कॉरपारेट के बढ़ते फ्रॉड की वजह से बैंकों का एनपीए बढ़ता जा रहा है. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पिछले 11 वर्षों में तीन वित्त मंत्रियों प्रणब मुखर्जी, पी. चिदम्बरम और अरुण जेटली ने सरकारी बैंकों में 2.6 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डाली है. यह रकम अब तक 2जी से देश को हुए नुकसान के अधिकतम अनुमान से भी ज्यादा है. यही नहीं, यह केंद्र सरकार द्वारा इस साल के बजट में ग्रामीण विकास के आवंटन के दोगुने से ज्यादा और सड़क परिवहन मंत्रालय के आवंटन के साढ़े तीन गुना के बराबर है. 

बैंकों को हुआ मोटा मुनाफा 

बैंकों ने 2010-11 से 2016-17 के बीच 1.15 लाख करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी सरकार से हासिल की है. इसके अलावा मौजूदा और अगले वित्त वर्ष के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये की पूंजी का आवंटन किया गया है. मजे की बात यह है कि इस दौरान बैंकों का मुनाफा बढ़कर 1.8 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया. हालांकि पिछले दो साल में एसबीआई और कई अन्य सरकारी बैंकों को घाटा हुआ है. यह घाटा भी इसलिए हुआ, क्योंकि बैंकों को एनपीए और फंसे कर्जों के लिए ज्यादा रकम की बंदोबस्त करनी पड़ी. इसकी वजह से एसबीआई सहित कई बैंकों के शेयरधारकों को भी नुकसान उठाना पड़ा है. रेटिंग एजेंसी केयर के अनुसार एनपीए अभी बैंकों के बुरे दिन खत्म नहीं हुए हैं. 

देश के बैंकों का एनपीए 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. सरकार बैंकों को टैक्सपेयर्स के पैसे से एक तरफ मदद कर रही है, तो दूसरी तरफ, अरबपति कारोबारी बैंकों का हजारों करोड़ रुपये लेकर देश से फरार हो जा रहे हैं. सरकारी बैंकों का कहना है कि उन्हें तमाम अनावश्यक लालफीताशाही का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकार की किसान कर्जमाफी जैसी तमाम योजनाओं का बोझ भी उनके ही सिर आता है.

Read More News update Subscribe :- Viral India #1 News Channel

11 साल, बैंकों को सरकार से मिले 2.6 लाख करोड़, लोन लेकर भागते रहे अरबपति 11 साल, बैंकों को सरकार से मिले 2.6 लाख करोड़, लोन लेकर भागते रहे अरबपति Reviewed by Kunwar pal on February 18, 2018 Rating: 5

राजस्थान: बीजेपी MLA का ऑडियो वायरल- 'हार तो होना ही था', मचा सियासी बवाल

February 12, 2018

राजस्थान उपचुनाव में बीजेपी को मिली करारी हार से सीएम वसुंधरा राजे की मुश्किलें बढ़ रही हैं. पार्टी के अंदर ही बगावत के सुर सुनाई देने लगे हैं. बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा की फोन पर हुई बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें उपचुनाव में पार्टी की हार के लिए वसुंधरा राजे को जिम्मेदार ठहराया गया है. आहूजा राजस्थान के अलवर जिले में रामगढ़ से विधायक हैं.

वायरल ऑडियो में ज्ञानदेव आहूजा प्रदेश पार्टी के नेतृत्व में बदलाव की बात कर रहे हैं. एक पार्टी कार्यकर्ता से बात करते हुए आहूजा कह रहे हैं कि उन्होंने 'तो पहले ही चुनाव के नतीजों की भविष्यवाणी कर दी थी' और उन्होंने 'दिल्ली में सांगठनिक महासचिव से राजस्थान में नेतृत्व बदलने की मांग की है.'

आहूजा के वायरल हुए इस ऑडियो से ना सिर्फ राजस्थान की सियासत में तूफान उठा है बल्कि राज्य की मुखिया वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

हाल ही में अलवर और अजमेर संसदीय सीट और माण्डलगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी को मिली करारी हार के लिए आहूजा 'जैसी करनी वैसी भरनी' का इस्तेमाल कर रहे हैं और वायरल ऑडियो में कह रहे हैं कि इंतजार कीजिए आगे क्या होता है.

आहूजा ऑडियो क्लिप में पार्टी कार्यकर्ता से कह रहे हैं कि यह सरकार की हार है, हमारी नहीं. बीजेपी विधायक ने ऑडियो में कहा कि हम 40 हजार वोटों से हारे, फिर भी मैं मुस्करा रहा हूं क्योंकि मुझे पता था कि क्या होने वाला है. आहूजा पहले भी कई विवादित बयाने दे चुके हैं. उनकी 'जेएनयू-कंडोम' टिप्पणी विवादों में रही थी.

Read More News update Subscribe :- Viral India #1 News Channel


राजस्थान: बीजेपी MLA का ऑडियो वायरल- 'हार तो होना ही था', मचा सियासी बवाल राजस्थान: बीजेपी MLA का ऑडियो वायरल- 'हार तो होना ही था', मचा सियासी बवाल Reviewed by Kunwar pal on February 12, 2018 Rating: 5

रणवीर के बाद अब दीपिका को 'पद्मावत' के लिए मिला पहला अवॉर्ड

February 02, 2018


फिल्म पद्मावत देश-विदेश के बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. अलाउद्दीन खिलजी का रोल निभा रहे रणवीर सिंह को उनकी अदाकारी के लिए वाहवाही मिल रही है. एक्टर की इस परफॉर्मेंस के बिग बी भी कायल हो गए हैं. एक्टर को अमिताभ बच्चन की तरफ से प्यारा सा सरप्राइज मिला. 

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में रणवीर सिंह के काम की जबरदस्त तारीफ हो रही है। लेकिन दीपिका पादुकोण ने भी अपना बेस्ट देने में कसर नहीं छोड़ी। कुछ दिन पहले बिग बी ने रणवीर सिंह की एक्टिंग से प्रभावित होकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेजा था। 

अब दीपिका पादुकोण को अमिताभ बच्चन ने बुके भेजकर उनके काम की तारीफ की है। दीपिका ने अमिताभ के लेटर और गुलदस्ते की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। दीपिका ने रणवीर की तरह ही कैप्‍शन में लिखा-'यह अवॉर्ड है, इनाम है। बस यही सबकुछ है। धन्यवाद बाबा।' 

दी‌पिका और बिग बी ने फिल्म 'पीकू' में साथ काम किया था। इसी फिल्म में दीपिका बिग बी को बाबा कहकर पुकारती हैं। बता दें कि फिल्म में शाहिद कपूर ने रावल रतन सिंह का किरदार निभाया है। हालांकि दर्शकों को शाहिद कपूर की एक्टिंग कुछ खास पसंद नहीं आई। 

दीपिका और रणवीर के आगे शाहिद थोड़े से फीके पड़ गए। कुछ दिन पहले शाहिद ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो सेट पर खुद को अकेला महसूस करते थे। क्योंकि जब डायरेक्टर और बाकी के एक्टर्स पहले साथ काम कर चुके हों और हिट फिल्में दे चुके हों तो आपका अकेला पड़ जाना लाजमी है। 

रणवीर, दीपिका और भंसाली के बीच पहले से ही अच्छी बॉन्डिंग थी। जबकि शाहिद पहली बार इन तीनों के साथ काम कर रहे थे। भंसाली ने शाहिद और दीपिका से कहा था कि तुम दोनों को एक और फिल्म साथ में करनी चाहिए। तब शाहिद ने कहा था-'तो बनाओ'। बता दें कि 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। डेढ़ हफ्ते में फिल्म ने देश भर से 166 करोड़ की कमाई कर ली है।

Read More News update Subscribe :- Viral India #1 News Channel

रणवीर के बाद अब दीपिका को 'पद्मावत' के लिए मिला पहला अवॉर्ड रणवीर के बाद अब दीपिका को 'पद्मावत' के लिए मिला पहला अवॉर्ड Reviewed by Kunwar pal on February 02, 2018 Rating: 5

दिग्विजय सिंह ने सेना के जवान को बीच सड़क पर थप्पड़ मारा था !!

February 02, 2018


अभी सेना के पूर्व जवान की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, इस मामले में कोंग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी वोट बैंक की राजनीति खेल रहे हैं और इसको मोदी सरकार के विरुद्ध इस्तेमाल करके वोटों की रोटियाँ सेंकना चाहते हैं।
हमें लगा अचानक से कोंग्रेस पार्टी को जवानों की इतनी चिंता कैसे होने लगी तो हमने ये पुराना अर्टिकले आपके साथ शेयर करना उचित समझा।इससे पहले ये भी बता दें कि राहुल गांधी को  रोज़ शहीद हो रहे सैनिकों के घर जाने का समय नहीं मिला यहाँ तक कि पिछले दिनों वो शहीद मंदीप सिंह के घर भी नहीं गये जिनके शव  की आतंकियों द्वारा दुर्गति की गयी थी । पर यहाँ ग्रेवाल की दुखद मृत्यु पर उन्हें लगा कि वोट बैंक की रोटियाँ सेंकी जा सकती है तो तुरंत पहुँच गये।
अब आपको १५ अक्टूबर २०१५ के इस मामले की जानकारी देते हैं जिससे आपको स्पष्ट होगा कि कोंग्रेस के लोग सेना के जवानों की कितनी इज़्ज़त करते हैं। बता दें कि उस समय पुलिस कंट्रोल रूम में नियम विरुद्ध नियुक्ति मामले में पूछताछ के लिए आये मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने समर्थकों पर लाठीचार्ज से नाराज़ होकर अर्द्ध सैनिक बल के जवान को थप्पड़ रसीद कर दिया था । क्या जवान की कोई इज़्ज़त दिग्विजय सिंह की नज़र में नहीं थी ?
क्या कोंग्रेस पार्टी के लोग केवल दिखावे के लिए सेना के जवानों की बात करते हैं क्यूँकि जिस OROP पर कोंग्रेस इतना भड़क रही है ख़ुद इतने साल सत्ता में रहने के बावजूद कोंग्रेस ने वो कभी लागू नहीं किया और सैनिकों को बेवक़ूफ़ बनाते रहे ।
फटाफट ख़बरों के लिए हमे लाइक करें and follow this link :-  Viral India #1 News Channel 
दिग्विजय सिंह ने सेना के जवान को बीच सड़क पर थप्पड़ मारा था !!  दिग्विजय सिंह ने सेना के जवान को बीच सड़क पर थप्पड़ मारा था !! Reviewed by Kunwar pal on February 02, 2018 Rating: 5

अगर आ जाए भूकंप? तो अपनी जान बचाने के लिए करें ये काम

January 31, 2018
अगर आ जाए भूकंप? तो अपनी जान बचाने के लिए करें ये काम
भूकंप आने के दौरान क्या करें और क्या नहीं

   खास बातें

  1. भूकंप के वक्त फर्श पर बैठ जाएं
  2. झटके रुकने के बाद ही घर से बाहर निकलें
  3. ल्लाते रहे हैं और हिम्मत ना हारें
नई दिल्ली: भूकंप कहीं भी कभी आ सकता है. इस हड़बड़ में खुद को बचाने के लिए लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है. लोग यहां वहां भागने लग जाते हैं. सामने जो भी मिलता है उससे खुद को और अपनों को बचाने की कोशिश करते हैं. ऐसे में जानमाल की हानि ज्यादा होती है. इस समय में आप खुद को बचा पाएं इसीलिए यहां 15 टिप्स दिए जा रहे हैं कि आपको भूकंप के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं.

किसी को अचानक आ जाए हार्ट अटैक, तो करें ये एक काम

भूकंप आने पर क्या करें
1. अगर भूकंप के वक्त आप घर में हो तो फर्श पर बैठ जाएं.
2. घर में किसी मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे बैठकर हाथ से सिर और चेहरे को ढकें.
3. भूकंप के झटके आने तक घर के अंदर ही रहें और झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें.
4. अगर रात में भूकंप आया है और आप बिस्तर पर लेटे हैं हैं तो लेटे रहें, तकिए से सिर ढक लें.
5. अगर आप भूकंप के दौरान मलबे के नीचे दब जाएं तो किसी रुमाल या कपड़े से मुंह को ढंके.
6. मलबे के नीचे खुद की मौजूदगी को जताने के लिए पाइप या दीवार को ठकठकाते रहें, ताकि बचाव दल आपको तलाश सके.  
7. अगर आपके पास कुछ ना हो तो चिल्लाते रहे हैं और हिम्मत ना हारें.

तांबे के बरतन में पानी पीने से मिलते हैं ये चमत्कारी फायदे
 

earthquake

भूकंप आने पर क्या ना करें
1. भूकंप के वक्त अगर आप घर से बाहर हो तो ऊंची इमारतों और बिजली के खंभों से दूर रहें.
2. अगर गाड़ी चला रहे हो तो उसे रोक लें और गाड़ी से बाहर ना निकलें. कोशिश करें कि किसी पुल या फ्लाइओवर पर गाड़ी खड़ी ना करें.
3. भूकंप के समय अगर आप घर में हो तो बाहर ना निकलें.
4. अगर आप भूकंप के वक्त मलबे में दब जाएं तो माचिस बिल्कुल ना जलाएं इससे गैस लीक होने की वजह से आग लगने का खतरा हो सकता है.
5. भूकंप आने पर घर में हो तो चले या दौड़ें नहीं सही जगह ढूंढे और बैठ जाएं.
6. घर के किसी कोने में चले जाएं और कांच, खिड़कियों, दरवाज़ों और दीवारों से दूर रहें.
7. लिफ्ट के इस्तेमाल बचें और कमज़ोर सीढ़ियों का इस्तेमाल न करें. क्योंकि लिफ्ट और सीढ़ियां दोनों ही टूट सकती हैं.
8. भूकंप में अगर मलबे में दब जाएं तो ज़्यादा हिले नहीं और धूल ना उड़ाएं. आपके आप-पास जो चीज़ मौजूद हो उसी से अपनी मौजूदगी जताएं.
फटाफट ख़बरों के लिए हमे लाइक करें and follow this link :-  Viral India #1 News Channel 
अगर आ जाए भूकंप? तो अपनी जान बचाने के लिए करें ये काम अगर आ जाए भूकंप? तो अपनी जान बचाने के लिए करें ये काम Reviewed by Kunwar pal on January 31, 2018 Rating: 5

कासगंज हिंसा का मुख्य आरोपी सलीम गिरफ्तार

January 31, 2018
नई दिल्ली: कासगंज हिंसा के मुख्य आरोपी सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सलीम पर चंदन को गोली मारने का आरोप है. इस हमले के बाद चंदन की मौत हो गई थी. यूपी पुलिस के लॉ एंड ऑर्डर एडीजी आनंद कुमार ने बताया कि एफआईआर और बयान के आधार पर सलीम ही वह शख्‍स है जिसने अपने घर की बालकनी से चंदन पर गोली चलाई थी. वहीं, उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये. इधर, यूपी सरकार परीक्षा में नकल करने वाले छात्रों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है. इस बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक आदेश भी जारी किया है. उधर, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नॉर्थ-इस्ट में होने वाले चुनावों के मद्देनजर कमर कस चुके हैं. शिलॉन्ग में राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला. वहीं, चंद्र ग्रहण साल 2018 का पहला ग्रहण है. इसे लेकर देश भर में उत्सुकता है. 

कासगंज हिंसा: यूपी पुलिस ने कहा, आरोपी सलीम ने घर की बालकनी से चंदन गुप्‍ता पर चलाई थी गोली 
saleem

कासगंज हिंसा के मुख्य आरोपी सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सलीम पर चंदन को गोली मारने का आरोप है. इस हमले के बाद चंदन की मौत हो गई थी. यूपी पुलिस के लॉ एंड ऑर्डर एडीजी आनंद कुमार ने बताया कि एफआईआर और बयान के आधार पर सलीम ही वह शख्‍स है, जिसने अपने घर की बालकनी से चंदन पर गोली चलाई थी. उन्‍होंने कहा कि पिछले दो दिनों में उन्‍होंने कई हथियार बरामद किए हैं. वह अब चंदन के शरीर से मिली गोली का उन हथियारों से मिलान कर रहे हैं. 

भूकंप के झटकों से कश्‍मीर से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक हिला, तीव्रता 6.1 आंकी गई 
earthquake

उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये. अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आने के बाद यह झटके महसूस हुए. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उक्त सूचना दी गई. अमेरिका जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने बताया कि उत्तरी अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप आया. इसका केंद्र हिंदूकुश पर्वतों में ताजिकिस्तान से लगती अफगानिस्तान की उत्तरी सीमा पर 191 किमी की गहराई में आया.

यूपी सरकार परीक्षा में नकल करने वालों के खिलाफ करेगी कड़ी कार्रवाई, दिए गए आदेश 
yogi adityanath

यूपी सरकार परीक्षा में नकल करने वाले छात्रों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है. इस बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक आदेश भी जारी किया है. इस आदेश में परीक्षा के दौरान नकल को रोकने के लिए एक विशेष व्यवस्था लागू करने की बात कही है. गौरतलब है कि राज्य में 6 फरवरी से बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार सरकार ने छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है.

शिलॉन्ग में राहुल गांधी का RSS-BJP पर हमला, मोहन भागवत के बारे में कही यह बड़ी बात 
rahul gandhi

राहुल गांधी नॉर्थ-इस्ट में होने वाले चुनावों के मद्देनजर कमर कस चुके हैं. शिलॉन्ग में राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हम लोग पूरे देश में आरएसएस के विचारधारा के खिलाफ लड़ रहे हैं. यह एक ऐसा विचार है जो देश पर थोपा जा रहा हा. बीजेपी से लेकर आरएसएस पूरे नॉर्थ इस्ट में आपकी संस्कृति, भाषा और आपके जीवनशैली को कमजोर और खत्म करने का प्रयास कर रहा है. 

Chandra Grahan 2018: साल के पहले चंद्र ग्रहण के दिन आया भूकंप, इन दो मंत्रों को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट 
chandragrahan

चंद्र ग्रहण ( Lunar Eclipse) साल 2018 का पहला ग्रहण है. इसे लेकर देश भर में उत्सुकता है. कई लोग इससे जुड़ी अच्छी-बुरी बातों को जांचने-परखने में लगे हैं, वहीं आज आए भूकंप (Earthquake) की वजह से यह और भी सुर्खियों में आ गया है. जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तब वह चंद्रमा पर पड़ने वाली सूर्य की किरणों को रोकती है और उसमें अपनी छाया बनाती है. इस घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है. इसे ब्लड मून (Blood Moon) भी कहा जाता है. चंद्र ग्रहण के मौके पर पढ़े जाने वाले कई मंत्र भी हैं और मान्यताएं भी हैं. जिन्हें समय-समय पर सिनेमा में दिखाया जाता रहा है. लेकिन अब कुछ मंत्रों को लेकर जिज्ञासा बढ़ गई है.

फटाफट ख़बरों के लिए हमे लाइक करें and follow this link :-  Viral India #1 News Channel 


कासगंज हिंसा का मुख्य आरोपी सलीम गिरफ्तार कासगंज हिंसा का मुख्य आरोपी सलीम गिरफ्तार Reviewed by Kunwar pal on January 31, 2018 Rating: 5

CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा एलान, यूपी UP पुलिस में होगी 1.62 लाख भर्तियां

January 29, 2018

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। गोरखपुर में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में 1,62,000 पदों पर भर्तियां होंगी। सीएम ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सूबे में हम जल्द ही 1.62 लाख पदों भर्ती करेंगे।

साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमरी सरकार का मकसद युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देना है। हम किसी के साथ पक्षपात नहीं करेंगे। गौरतलब है कि यूपी पुलिस विभाग में करीब 1 लाख 62 हजार पद खाली पड़े हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में यूपी सरकार ने यूपी पुलिस में 42 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। जिसके लिए 22 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। 22 फरवरी तक आवेदन किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में होगी। परीक्षा में माइनस मार्किंग भी होगी।

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष जीपी शर्मा ने बताया कि भर्ती चार चरणों में होगी। पहले आवेदन करना होगा। फिर लिखित परीक्षा होगी। इसमें सफल होने वालों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा। अंत में दौड़ के बाद अंतिम परिणाम जारी होगा। सूत्रों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया 2018 के अंत तक पूरी होने की संभावना है।

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि राज्य सरकार आने वाले तीन सालों में 20 लाख से ज्यादा नौकरियां देगी। सीएम ने MSME औद्योगिक सम्मेलन में यह बयान दिया था।

फटाफट ख़बरों के लिए हमे लाइक करें and follow this link :-  Viral India #1 News Channel 
CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा एलान, यूपी UP पुलिस में होगी 1.62 लाख भर्तियां CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा एलान, यूपी UP पुलिस में होगी 1.62 लाख भर्तियां Reviewed by Kunwar pal on January 29, 2018 Rating: 5

करणी सेना का ऐलान- भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को रिलीज नहीं होने देंगे

January 24, 2018

नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' आज शाम रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. देशभर में इसकी रिलीज पर रोक लगाने के लिए राजपूत करणी सेना लगातार विरोध कर रहा है. अब करणी सेना के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह काल्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ऐलान किया है कि वो इस फिल्म को देशभर में रिलीज नहीं होने देंगे.

काल्वी ने कहा, ''ये फिल्म नहीं लगनी चाहिए. कौन क्या कह रहा है मुझे पता नहीं. मैं सभी संगठनों से कहता हूं कि जनता कर्फ्यू लगाकर रहें. यूपी, बिहार, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश जनता कर्फ्यू की तरफ अग्रसर हो गए हैं. राजस्थान में भी डिस्ट्रीब्यूटरों ने साफ मना कर दिया है. थियेटर वालों को कमाई नहीं करने देंगे. इतने संगठन साथ दे रहे हैं, सरकारें समझ रही हैं, सब सरकारे चिंतिंत हैं. सरकारों के लिए सुप्रीम कोर्ट का हुकूम मानना भी जरूरी है.''

सरकार इस फिल्म को लेकर प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई भी कर रही है. काल्वी ने बताया कि गुजरात और महाराष्ट्र में अब तक 148 लोग गिरफ्तार हैं.

काल्वी ने गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कहा, ''मुझे विश्वास है कि मेरी गिरफ्तारी से पहले ये अंतिम प्रेस कॉन्फ्रेंस है. जयपुर मेरा घर है, परिवार है इसलिए इस तरह से कन्फ्यूजन पैदा करने को कोशिश है उसपर आप लोगों ने हमेशा रोक लगाई है. मुंबई में इतनी गिरफ्तारियां हो रही हैं कि वहां प्रेस कॉन्फ्रेंस करना संभव नहीं था. इसलिए मुझे जयपुर आना पड़ा.'' उन्होंने कहा कि ''मैं मां पद्मावती से माफी मांगता हूं. मां तुम मर मिटी और हम मजबूती से रोक रहे हैं. 25 आएगा और चला जाएगा लेकिन पद्मावत को नहीं आने देंगे. इसमें किसी का दोष नहीं सिर्फ भंसाली का दोष है.''

ता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज को हरी झंडी दे दी है और राज्य सरकारों से कानून व्यवस्था बनाए रखने का आदेश दिया है. इसके बावजूद देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं. करणी सेना का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश सरकारें मानेंगी उनका संगठन नहीं. देश भर में करणी सेना विरोध के नाम पर खुलेआम गुंडागर्दी कर रही है और सिनेमाघर के मालिकों को धमकियां दे रही है. इस मामले में गुजरात और मुंबई में कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं.

बता दें कि ये फिल्म पहले 1 दिसंबर 2017 को रिलीज होने वाली थी लेकिन देश भर के कई राज्यों में फिल्म का जबरदस्त विरोध किया गया. इसके बाद मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को टाल दिया था और बाद में एलान किया था कि ये फिल्म 24 जनवरी को रिलीज की जाएगी. फिल्म में मुख्य भूमिका में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर हैं.

फटाफट ख़बरों के लिए हमे लाइक करें and follow this link :-  Viral India #1 News Channel 

करणी सेना का ऐलान- भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को रिलीज नहीं होने देंगे करणी सेना का ऐलान- भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को रिलीज नहीं होने देंगे Reviewed by Kunwar pal on January 24, 2018 Rating: 5

नहीं थम रही 'पद्मावत' की मुश्किलें, वकील ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

January 23, 2018
बुधवार को एक बार फिर फिल्म को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. जिसमें फिल्म के कुछ विशेष दृश्यों को डिलीट किए जाने की मांग की है.



नई दिल्ली:  संजय लीला भंसाल की फिल्म पद्मावत के सामने एक के बाद एक नई मुश्किल आ रही है. मंगलवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों सहित वो सभी याचिका ठुकरा दी गई थी जिनमें फिल्म के बैन की मांग की गई थी. अब बुधवार को एक बार फिर फिल्म को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. जिसमें फिल्म के कुछ विशेष दृश्यों को डिलीट किए जाने की मांग की है. ये याचिका वकील मनोहर लाल शर्मा के द्वारा दायर की गई थी, जिसमें किसी विशेष सीन को विवादित बताया गया था और इस याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की थी.

पढ़ें फिल्म 'पद्मावत' का रिव्यू

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इंकार कर दिया है. अब इस याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई  होगी. आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट व सेंसर बोर्ड से क्लीन चिट मिलने के बाद फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकारों की, दोनो राज्यों में बालीवुड फिल्म 'पद्मावत' को प्रदर्शित करने के खिलाफ दायर याचिका खारिज की. कोर्ट ने दोनों राज्यों के अनुरोध पर अपने पुराने आदेश में संशोधन करने से इनकार किया और पद्मावत की 25 जनवरी को देशभर में रिलीज का रास्ता साफ किया. न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति डी. वाई. चन्द्रचूड़ की पीठ ने कहा, ‘‘लोगों को निश्चित तौर पर यह समझना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश दिया है. उन्हें इसका पालन करना ही होगा . कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्यों की जिम्मेदारी है.

Read More :- Update News Please follow this link - Viral India #1 News Channel 


नहीं थम रही 'पद्मावत' की मुश्किलें, वकील ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका नहीं थम रही 'पद्मावत' की मुश्किलें, वकील ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका Reviewed by Kunwar pal on January 23, 2018 Rating: 5

कालाधन सफेद करने के मामले में योगेश मित्तल को जमानत

January 16, 2018
नोटबंदी के दौरान 51 करोड़ रुपये को बदलवाने की कथित अनियमितता के मामले में आरोपी बिजनेसमैन योगेश मित्तल को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है. दिल्ली हाइकोर्ट ने कहा कि आरोपी जून 2017 से ईडी की कस्टडी में है. यह गैर कानूनी है. बेंच ने योगेश मित्तल को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर ये जमानत दी है.
मित्तल के अलावा इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कोटक महिंद्रा बैंक के तत्कालीन प्रबंधक आशीष कुमार, वकील रोहित टंडन, प्रवेश प्रचालक राज कुमार गोयल, आरसी शर्मा, दिनेश भोला और कमल जैन भी आरोपी हैं. रोहित टंडन को कोर्ट से अभी भी ज़मानत नहीं मिली है. कोर्ट उसकी ज़मानत ख़ारिज कर चुका है.
2016 मे नोटबंदी के बाद से कई जगह एजेंसियो ने छापे डाल कर नई करेंसी बरामद की थी. इसमें रोहित टंडन जैसे लोगों के साथ साथ बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत का भी पर्दाफाश हुआ था. इससे पहले पारसमल लोढ़ा को भी दिल्ली हाई कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ जमानत पर रिहा कर चुका है.
Read More :- Update News Please follow this link - Viral India #1 News Channel 
कालाधन सफेद करने के मामले में योगेश मित्तल को जमानत कालाधन सफेद करने के मामले में योगेश मित्तल को जमानत Reviewed by Kunwar pal on January 16, 2018 Rating: 5

फरीदाबाद गैंगरेप : अगर सरकार की ओर से होती ये सुविधा तो कबका पकड़े जा चुके होते दरिंदे..

January 16, 2018
null

गैंगरेप के मामले में पुलिस को सुराग नहीं मिल रहे हैं, अगर सरकार द्वारा मिली होती ये सुविधा तो काफी पहले ही पकड़े जा चुके होते हैवान..

राजीव गांधी चौक से युवती के अपहरण व गैंग रेप की घटना के बाद शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का मामला फिर उठने लगा है। गैंगरेप के मामले में पुलिस को सुराग नहीं मिल रहे हैं।

पुलिस शोरूम व दुकानों के बाहर लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, मगर सरकारी स्तर पर लगने वाले कैमरों की फाइल धूल फांक रही है। पुलिस विभाग की संस्तुति पर नगर निगम ने ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में 90 स्थानों पर 250 सीसीटीवी कैमरे लगाने हैं। इस प्रस्ताव को नगर निगम की वित्त समिति की बैठक में मंजूरी भी मिल चुकी है।

यह कैमरे लग गए होते तो शायद गैंग रेप के इस मामले को सुलझाने में पुलिस को इतनी माथापच्ची नहीं करनी पड़ती। इस योजना पर 3 करोड़ 74 लाख खर्च किए जाने हैं।

गैंग रेप इस घटना के बाद पुलिस ने नगर निगम अधिकारियों पर इन कैमरों को लगवाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वहीं निगम अधिकारियों का कहना है कि इसका टेंडर निकाला जा चुका है और जल्द ही उस पर काम शुरू हो जाएगा।

यहां लगाए जाने हैं कैमरे
- ओल्ड फरीदाबाद मुख्य चौराहे पर
- ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में
- मार्केट से जुड़ती गलियों में
- अन्य सार्वजनिक स्थान जहां लोगों का आवागमन अधिक होता है।

Read More :- Update News Please follow this link - Viral India #1 News Channel 
फरीदाबाद गैंगरेप : अगर सरकार की ओर से होती ये सुविधा तो कबका पकड़े जा चुके होते दरिंदे.. फरीदाबाद गैंगरेप : अगर सरकार की ओर से होती ये सुविधा तो कबका पकड़े जा चुके होते दरिंदे.. Reviewed by Kunwar pal on January 16, 2018 Rating: 5

दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी- सभी आयु वर्ग को मिलेगी केजरी सरकार की ओर से ये खास सुविधा

January 16, 2018
quality health services will be provided to all the people of delhi
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को दिल्ली वासियों को गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की दिल्ली सरकार की योजना को मंजूरी दे दी। इसके दायरे में सभी आय वर्ग के लोग आएंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर उपराज्यपाल का शुक्रिया अदा किया है।

Read More :- Update News Please follow this link - Viral India #1 News Channel 
दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी- सभी आयु वर्ग को मिलेगी केजरी सरकार की ओर से ये खास सुविधा दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी- सभी आयु वर्ग को मिलेगी केजरी सरकार की ओर से ये खास सुविधा Reviewed by Kunwar pal on January 16, 2018 Rating: 5
Powered by Blogger.