दिल्ली : मेट्रो और बसें चलेंगी फुल क्षमता के साथ, 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे थिएटर

July 24, 2021
अंतिम संस्कार में अब 20 की जगह 100 लोग शामिल हो सकेंगे. शादी समारोह में भी 50 की जगह 100 लोग शामिल हो सकेंगे


नई दिल्ली:
कोरोना वायरस को लेकर देश की राजधानी में लगाई गई पाबंदियों में शनिवार को दिल्ली सरकार की ओर से कुछ और रियायतें दी गई हैं. केजरीवाल सरकार ने अब सिनेमा/थिएटर और मल्टीप्लेक्स 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने का फैसला किया है. वहीं, मेट्रो और बसें 100 फीसदी क्षमता के साथ चल सकेंगी. सिनेमा/थिएटर और मल्टीप्लेक्स सोमवार से 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे. दिल्ली मेट्रो अपनी 100%  क्षमता के साथ चलेगी, अभी तक मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ चल रही थी.

DTC और क्लस्टर की बसें भी 100% सीटिंग क्षमता के साथ चल सकेंगे, अभी तक ये भी 50% क्षमता के साथ चल रही थीं. वहीं, अंतिम संस्कार में अब 20 की जगह 100 लोग शामिल हो सकेंगे. शादी समारोह में भी 50 की जगह 100 लोग शामिल हो सकेंगे. इसके अलावा स्पा खोलने की भी इजाजत दे दी गई लेकिन कुछ शर्तों के साथ.


पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में (Hindi News

दिल्ली : मेट्रो और बसें चलेंगी फुल क्षमता के साथ, 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे थिएटर दिल्ली : मेट्रो और बसें चलेंगी फुल क्षमता के साथ, 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे थिएटर Reviewed by Kunwar pal on July 24, 2021 Rating: 5

मेरी नहीं होगी तो किसी की नहीं होने दूंगा,' ये सोचकर किया प्रेमिका का कत्ल

July 24, 2021

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी महबूबा को बेरहमी के साथ मार डाला. प्रेमिका का कुसूर इतना था कि उसने शादी से इनकार कर दिया था.  ये बात प्रेमी को नागवार गुजरी और उसने अपनी मोहब्बत को खुद अपने हाथों से मार डाला. इसके बाद आरोपी प्रेमी ने खुद भी जहर खा लिया लेकिन इलाज के बाद उसकी जान बच गई.

कत्ल की ये सनसनीखेज वारदात इटावा के थाना बकेवर क्षेत्र की है. जहां ग्राम मंडौली में रहने वाली 22 वर्षीय रुचि और 25 साल का अमित उर्फ खुशीलाल एमए द्वितीय वर्ष के छात्र थे. वे दोनों क्लासमेट थे. वे दोनों एक ही जाति के थे. पिछले 7 वर्षों से उन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों अक्सर एक दूसरे से मिला करते थे. अचानक बीते बुधवार को अमित उर्फ खुशीलाल को रुचि पर शक हुआ कि वो अपने किसी रिश्तेदार के लड़के से प्रेम करने लगी है और उसे धोखा दे रही है. 

यह बात अमित को खटकने लगी तो उसने अपनी प्रेमिका रुचि को खेत में बुलाया और उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा. लेकिन रुचि ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया और शादी से इनकार कर दिया. ये बात अमित को इतनी नागवार गुजरी कि वो गुस्से में आपा खो बैठा और उसने लोहे के शॉकर से रुचि पर हमला बोल दिया. उसने एक बाद एक उसके सिर पर दो-तीन प्रहार किए. नतीजा ये हुआ कि मौके पर ही रुचि की मौत हो गई. 

Read More:- Viral India #1 News Channel

मेरी नहीं होगी तो किसी की नहीं होने दूंगा,' ये सोचकर किया प्रेमिका का कत्ल मेरी नहीं होगी तो किसी की नहीं होने दूंगा,' ये सोचकर किया प्रेमिका का कत्ल Reviewed by Kunwar pal on July 24, 2021 Rating: 5

दूल्हे को 4 KM तक अपने साथ भगा ले गई घोड़ी | Video Viral

July 22, 2021

 


राजस्थान के अजमेर का एक वीडियो खूब वायरल हो राह है. आप इस वायरल वीडियो को देखकर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे, लेकिन यकीन मानियेगा जिसके साथ यह घटना हुई है, उसकी जान गले में आ गई थी. यह वायरल वीडियो अजमेर जिले के नसीराबाद कस्बे के रामपुरा गांव का बताया जा रहा है.

यहां पिछले दिनों एक विवाह समारोह के दौरान बिंदौरी की रस्म के दौरान अचानक से आतिशबाजी होने से घोड़ी बिदक गई और दूल्हे को अपने साथ ही ले भागी. पटाखे की आवाज से चमकी घोड़ी करीब 4 किलोमीटर तक भागती रही और उसके पीछे पीछे दूल्हे के परिजन और घोड़ी मालिक. 

बारातियों ने कार-बाइक से पीछाकर 4 किलोमीटर दूर जाकर पकड़ा. यह वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है. पटाखा चलते ही बिदकी घोड़ी दूल्हे को लेकर भागी तो बारातियों ने 4 किलोमीटर तक उसका पीछा करने के बाद उसे पकड़ा. इस हादसे के बाद दूल्हे की तबीयत खराब हो गई. 

मिली जानकारी के मुताबिक, रामपुरा के रहने वाले रामप्रसाद की 18 जुलाई को बारात जयपुर के मुरलीपुरा जानी थी. बारात से पहले गांव में बिंदौरी की रस्म निभाई जा रही थी, जिसमें घोड़ी को नचाया जा रहा था. इसी दौरान आतिशाबाजी की गई. पटाखे की आवाज सुनते ही घोड़ी भागने लगी. 

Read More:- Viral India #1 News Channel

दूल्हे को 4 KM तक अपने साथ भगा ले गई घोड़ी | Video Viral दूल्हे को 4 KM तक अपने साथ भगा ले गई घोड़ी | Video Viral Reviewed by Kunwar pal on July 22, 2021 Rating: 5

राज कुंद्रा का पोर्न नेक्सस:20 हजार रुपए दिन पर किराए से लेते थे

July 21, 2021

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि कुंद्रा को गिरफ्तार करने से पहले क्राइम ब्रांच की टीम ने 5 महीने तक कड़ी पड़ताल की है। क्राइम ब्रांच की टीम अश्लील फिल्में बनाने वाले गिरोह का सुराग तलाश रही थी, इसी दौरान राज कुंद्रा का नाम सामने आया था।

जांच में सामने आया है कि ये 20 साल की स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस को टारगेट कर, उन्हें कॉन्ट्रैक्ट में फंसा फिल्मों के काम के लिए मजबूर करते थे। कुंद्रा के खिलाफ 4 फरवरी 2021 को ही केस दर्ज कर लिया गया था। हालांकि, एक बयान के अलावा पुलिस के पास कुंद्रा के खिलाफ कुछ भी नहीं था, इसलिए उन्हें तब पकड़ा नहीं गया।

पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही गिरफ्तार किया गया

तीन दिन पहले मलाड पश्चिम के मड गांव में एक किराए के बंगले में छापा मारा गया और वहां से पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही उन्हें गिरफ्तार किया गया। कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप के जरिए प्रसारित और शेयर करने का आरोप था। इस मामले में क्राइम ब्रांच टीम ने CR- 103/2021 दर्ज किया था। जिसमें IPC की धारा 292(अश्लील साहित्य का प्रसारण), 293(20 साल से कम उम्र के लोगों तक अश्लील साहित्य पहुंचाना), 34(सामान्य इरादे से किया आपराधिक कृत्य) और आईटी एक्ट की धारा 67(आपत्तिजनक सूचनाओं का प्रकाशन), 67ए(इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से सेक्स या अश्लील सूचनाओं को प्रकाशित करना) और IPC की धारा 420(छल करना या बेईमानी करना) शामिल थी।

इस मामले में अब तक 5 FIR दर्ज

इस मामले की जांच में कुंद्रा की कंपनी के इंडिया हेड उमेश कामत का कनेक्शन सामने आया था। इस साल 4 फरवरी को क्राइम ब्रांच ने पोर्न फिल्म से जुड़ा पहला मामला दर्ज किया था। उसके बाद महाराष्ट्र सायबर पुलिस ने एक, लोनावला में एक और मालवणी पुलिस स्टेशन में दो मामले दर्ज किए गए थे।

शिल्पा की भूमिका की जांच

संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे ने कहा कि विआन कंपनी में शिल्पा का कोई एक्टिव रोल सामने नहीं आया है, लेकिन हम उनकी भूमिका की जांच कर रहे हैं। कुंद्रा के आफिस से एकाउंट शीट, वाट्सऐप चैट एवं पोर्नोग्राफी क्लिप मिले हैं। इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी भी होनी है।

Read More:- Viral India #1 News Channel

राज कुंद्रा का पोर्न नेक्सस:20 हजार रुपए दिन पर किराए से लेते थे राज कुंद्रा का पोर्न नेक्सस:20 हजार रुपए दिन पर किराए से लेते थे Reviewed by Kunwar pal on July 21, 2021 Rating: 5

कैसे होगा आपलोगों को किसान रेल का फयदा जानें अभी!

December 30, 2020

शुक्रवार को 11 बजे रेलवे मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये किसान रेल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. किसान रेल ट्रेन से फलों-सब्जियों जैसे ऐसे आइटम की ढुलाई की जाएगी.

रेल मंत्री और कृषि मंत्री ने दिखाई इस ट्रेन को हरी झंडी
भारतीय रेलवे ने की अनूठे किसान रेल की शुरुआत
किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में यह एक कारगर कदम है

भारतीय रेलवे ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज यानी 7 अगस्त से किसान रेल की शुरुआत कर दी है. इस ट्रेन से फलों-सब्जियों जैसे ऐसे आइटम की ढुलाई की जाएगी जो जल्दी खराब हो जाते हैं. आइए जानते हैं कि क्या इस ट्रेन की खासियत और यह क्यों है महत्वपूर्ण? 

कहां से कहां तक

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा रेलवे मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई.  इस अवसर पर महाराष्ट्र के खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री छगन भुजबल भी उपस्थित थे. अभी ऐसी पहली ट्रेन महाराष्ट्र से बिहार तक के लिए चल रही है. यह ट्रेन सुबह 11 बजे महाराष्ट्र के देवलाली स्टेशन से रवाना हुई और बिहार के दानापुर स्टेशन तक जाएगी.

क्या है खासियत

किसान रेल ट्रेन में रेफ्रिजरेटेड कोच लगे हुए है. इसे रेलवे ने 17 टन की क्षमता के साथ नए डिजायन के रूप में निर्मित करवाया है. इसे रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में बनाया गया है. इस ट्रेन में कंटेनर फ्रीज की तरह होंगे. मतलब यह एक चलता-फिरता कोल्ड स्टोरेज होगा, इसमें किसान खराब होने वाले सब्जी, फल, फिश, मीट, मिल्क रख सकेंगे.

ये है टाइम टेबल

ये किसान रेल हफ्ते में एक बार चलेगी. यह महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित देवलाली से सुबह 11 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 6.45 बजे पटना के पास स्थित दानापुर स्टेशन पर पहुंचेगी. इस तरह यह अपनी यात्रा में करीब 32 घंटे लगाएगी.

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

इस यात्रा के दौरान किसान रेल करीब 1,519 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. देवलाली से चलने के बाद यह ट्रेन नासिक रोड़, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, बुरहानपुर, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, कटनी, मणिकपुर, प्रयागराज, पं दीनदयाल उपाध्याय नगर और बक्सर में रुकेगी.

बजट में हुआ था ऐलान

दरअसल, केंद्र से साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है. इसी कड़ी में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फरवरी में बजट भाषण के दौरान ऐलान किया था कि किसान फल-सब्जी देश के उन शहरों में बेच सकते हैं, जहां उन्हें उसकी अच्छी कीमत मिलेगी. इसके लिए किसान रेल चलाई जाएगी. इस सार्वजनिक निजी भागीदारी (PPP) योजना के तहत शीत भंडारण के साथ किसान उपज के परिवहन की व्यवस्था होगी.

किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य

रेलवे के इस प्रयास को सरकार के उस लक्ष्य से ही जोड़कर देखा जा रहा है जिसके तहत कहा गया था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी की जाएगी. इससे सब्जियों, फलों, मांस, मछली और दूध जैसे जल्दी खराब होने वाले कृषि उत्पादों को इनके पैदावार वाले इलाकों से उन इलाकों में पहुंचाया जाएगा जहां इनका अच्छा बाजार है.

कैसे होगा आपलोगों को किसान रेल का फयदा जानें अभी! कैसे होगा आपलोगों को किसान रेल का फयदा जानें अभी! Reviewed by Kunwar pal on December 30, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.