फरीदाबाद गैंगरेप : अगर सरकार की ओर से होती ये सुविधा तो कबका पकड़े जा चुके होते दरिंदे..

null

गैंगरेप के मामले में पुलिस को सुराग नहीं मिल रहे हैं, अगर सरकार द्वारा मिली होती ये सुविधा तो काफी पहले ही पकड़े जा चुके होते हैवान..

राजीव गांधी चौक से युवती के अपहरण व गैंग रेप की घटना के बाद शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का मामला फिर उठने लगा है। गैंगरेप के मामले में पुलिस को सुराग नहीं मिल रहे हैं।

पुलिस शोरूम व दुकानों के बाहर लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, मगर सरकारी स्तर पर लगने वाले कैमरों की फाइल धूल फांक रही है। पुलिस विभाग की संस्तुति पर नगर निगम ने ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में 90 स्थानों पर 250 सीसीटीवी कैमरे लगाने हैं। इस प्रस्ताव को नगर निगम की वित्त समिति की बैठक में मंजूरी भी मिल चुकी है।

यह कैमरे लग गए होते तो शायद गैंग रेप के इस मामले को सुलझाने में पुलिस को इतनी माथापच्ची नहीं करनी पड़ती। इस योजना पर 3 करोड़ 74 लाख खर्च किए जाने हैं।

गैंग रेप इस घटना के बाद पुलिस ने नगर निगम अधिकारियों पर इन कैमरों को लगवाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वहीं निगम अधिकारियों का कहना है कि इसका टेंडर निकाला जा चुका है और जल्द ही उस पर काम शुरू हो जाएगा।

यहां लगाए जाने हैं कैमरे
- ओल्ड फरीदाबाद मुख्य चौराहे पर
- ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में
- मार्केट से जुड़ती गलियों में
- अन्य सार्वजनिक स्थान जहां लोगों का आवागमन अधिक होता है।

Read More :- Update News Please follow this link - Viral India #1 News Channel 
फरीदाबाद गैंगरेप : अगर सरकार की ओर से होती ये सुविधा तो कबका पकड़े जा चुके होते दरिंदे.. फरीदाबाद गैंगरेप : अगर सरकार की ओर से होती ये सुविधा तो कबका पकड़े जा चुके होते दरिंदे.. Reviewed by Kunwar pal on January 16, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.