Results for Delhi News

दिल्ली : मेट्रो और बसें चलेंगी फुल क्षमता के साथ, 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे थिएटर

July 24, 2021
अंतिम संस्कार में अब 20 की जगह 100 लोग शामिल हो सकेंगे. शादी समारोह में भी 50 की जगह 100 लोग शामिल हो सकेंगे


नई दिल्ली:
कोरोना वायरस को लेकर देश की राजधानी में लगाई गई पाबंदियों में शनिवार को दिल्ली सरकार की ओर से कुछ और रियायतें दी गई हैं. केजरीवाल सरकार ने अब सिनेमा/थिएटर और मल्टीप्लेक्स 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने का फैसला किया है. वहीं, मेट्रो और बसें 100 फीसदी क्षमता के साथ चल सकेंगी. सिनेमा/थिएटर और मल्टीप्लेक्स सोमवार से 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे. दिल्ली मेट्रो अपनी 100%  क्षमता के साथ चलेगी, अभी तक मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ चल रही थी.

DTC और क्लस्टर की बसें भी 100% सीटिंग क्षमता के साथ चल सकेंगे, अभी तक ये भी 50% क्षमता के साथ चल रही थीं. वहीं, अंतिम संस्कार में अब 20 की जगह 100 लोग शामिल हो सकेंगे. शादी समारोह में भी 50 की जगह 100 लोग शामिल हो सकेंगे. इसके अलावा स्पा खोलने की भी इजाजत दे दी गई लेकिन कुछ शर्तों के साथ.


पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में (Hindi News

दिल्ली : मेट्रो और बसें चलेंगी फुल क्षमता के साथ, 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे थिएटर दिल्ली : मेट्रो और बसें चलेंगी फुल क्षमता के साथ, 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे थिएटर Reviewed by Kunwar pal on July 24, 2021 Rating: 5

दूल्हे को 4 KM तक अपने साथ भगा ले गई घोड़ी | Video Viral

July 22, 2021

 


राजस्थान के अजमेर का एक वीडियो खूब वायरल हो राह है. आप इस वायरल वीडियो को देखकर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे, लेकिन यकीन मानियेगा जिसके साथ यह घटना हुई है, उसकी जान गले में आ गई थी. यह वायरल वीडियो अजमेर जिले के नसीराबाद कस्बे के रामपुरा गांव का बताया जा रहा है.

यहां पिछले दिनों एक विवाह समारोह के दौरान बिंदौरी की रस्म के दौरान अचानक से आतिशबाजी होने से घोड़ी बिदक गई और दूल्हे को अपने साथ ही ले भागी. पटाखे की आवाज से चमकी घोड़ी करीब 4 किलोमीटर तक भागती रही और उसके पीछे पीछे दूल्हे के परिजन और घोड़ी मालिक. 

बारातियों ने कार-बाइक से पीछाकर 4 किलोमीटर दूर जाकर पकड़ा. यह वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है. पटाखा चलते ही बिदकी घोड़ी दूल्हे को लेकर भागी तो बारातियों ने 4 किलोमीटर तक उसका पीछा करने के बाद उसे पकड़ा. इस हादसे के बाद दूल्हे की तबीयत खराब हो गई. 

मिली जानकारी के मुताबिक, रामपुरा के रहने वाले रामप्रसाद की 18 जुलाई को बारात जयपुर के मुरलीपुरा जानी थी. बारात से पहले गांव में बिंदौरी की रस्म निभाई जा रही थी, जिसमें घोड़ी को नचाया जा रहा था. इसी दौरान आतिशाबाजी की गई. पटाखे की आवाज सुनते ही घोड़ी भागने लगी. 

Read More:- Viral India #1 News Channel

दूल्हे को 4 KM तक अपने साथ भगा ले गई घोड़ी | Video Viral दूल्हे को 4 KM तक अपने साथ भगा ले गई घोड़ी | Video Viral Reviewed by Kunwar pal on July 22, 2021 Rating: 5

दिल्ली में कुंडली मार कर बैठा कोरोना, देश में संक्रमण का खतरा बढ़ा

June 27, 2020

कोरोना दिल्ली में कुंडली मारकर ऐसे बैठा है की संक्रमण की रफ्तार रुक ही नहीं रही है और लगातार बढ़ती ही जा रही है,  हालांकि दिल्ली सरकार का कहना है कि कोरोना जांच में आई तेजी की वजह से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है और नए मरीजों में मामूली लक्षण ही सामने आ रहे हैं जिन का इलाज वक्त पर कर लिया जाएगा 


दिल्ली में कोरोना का आंकड़ा लगभग 77000 के करीब पहुंच गया है अब तक 2492 मरीज वायरस की वजह से अपनी जान गवा चुके है जिसमें महज 24 घंटे में कोरोना के 3460 मरीज सामने आए है

24 घंटे में मरने वाले मरीजों की संख्या 60 से ऊपर चली गई है दिल्ली में इस वक्त 27697 एक्टिव केस है होम  क्वारंटाइन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 16229 हो गई है 

दिल्ली में जिस तरह करो ना कुंड ली मार कर बैठा है उसके मद्देनजर दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है की सभी सभी स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे इसके साथ चलते ही फिलहाल शैक्षिक गतिविधियां ऑनलाइन शुरू करने पर विचार किया जा रहा है 

शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल को पत्र लिखकर स्कूलों को दोबारा खोलने की रणनीति पर विचार करने की अपील की है 


इसी बीच प्लाजमा थेरेपी एक बार फिर कामगार साबित हुई है कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद डॉ सतेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है प्लाजमा थेरेपी की वजह से दिल्ली में मौत के मामले कम हुए हैं 


दिल्ली में लगभग रोजाना 3500 मरीज सामने आ रहे हैं दिल्ली सरकार का कहना है कि मरीजों में जाता करो ना जा इसमें तेजी की वजह से हो रहा है और जो मरीज सामने आ रहे हैं उनकी हालत ज्यादा गंभीर नहीं है 

शुक्रवार को आइटीबीपी के आईजी एसएस देसवाल मैं छतरपुर में बने दिल्ली की सबसे बड़े कॉमेडी सेंटर का दौरा किया और वहां की परिस्थितियों का जायजा लिया 


देशभर में जहां पुराना मरीजों का आंकड़ा 5 लाख के करीब पहुंच गया है  वही देश की राजधानी कोरोना की मार से  कराह रही है हालांकि दिल्ली सरकार का दावा है कि कोरोनावायरस ने के लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग के जरिए मरीजों का पता लगाया जा रहा है और उनका इलाज किया जा रहा है!


दिल्ली में कुंडली मार कर बैठा कोरोना, देश में संक्रमण का खतरा बढ़ा दिल्ली में कुंडली मार कर बैठा कोरोना, देश में संक्रमण का खतरा बढ़ा Reviewed by VISHU on June 27, 2020 Rating: 5

लॉकडाउन में बेरोजगार हुए लोगों को धीरे-धीरे मिल रही हैं नौकरियां

June 16, 2020

  • पिछले एक हफ्ते में रोजगार दर 3.3% बढ़ी
  • 14 जून को समाप्त सप्ताह में रोजगार की दर में 7 जून को समाप्त सप्ताह के मुकाबले 3.3 फीसद की बढ़ोत्‍त्‍री दर्ज की गई। 
नई दिल्ली, वायरल ब्यूरो:- आर्थिक मोर्चे पर देश के लिए एक और राहत की खबर है। वस्तु व सेवा कर (GST) व निर्यात में तेजी के बाद अब रोजगार की दर में बढ़ोत्‍त्‍री दिख रही है। 14 जून को समाप्त सप्ताह में रोजगार की दर में 7 जून को समाप्त सप्ताह के मुकाबले 3.3 फीसद की बढ़ोत्‍त्‍री दर्ज की गई। 14 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में रोजगार की दर 35.7 फीसद रही। इससे पूर्व के सप्ताह में यह दर 32.4 फीसद थी। हालांकि, यह स्तर फरवरी के आखिर के 39.5 फीसद के स्तर से काफी कम है। यह खुलासा सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) की रिपोर्ट में किया गया है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान जिन लोगों की नौकरी चली गई थी, धीरे-धीरे उन्हें नौकरी मिल रही है। हालांकि बेरोजगारी की दर अब भी काफी अधिक है। लेकिन 25 मार्च को लॉकडाउन के बाद की बेरोजगारी दर से स्थिति में काफी सुधार हुआ है। लॉकडाउन के तुरंत बाद वाले सप्ताह में रोजगार की दर में 10 फीसद की गिरावट दर्ज की गई थी। गत 29 मार्च को रोजगार की दर 29 फीसद थी जो 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान 26.1 फीसद हो गई थी। सीएमआईई के मुताबिक अगर 35.7 फीसद रोजगार दर है तो इसका मतलब यह हुआ कि देश में 14 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों के पास रोजगार है।

सीएमआईई की रिपोर्ट के मुताबिक शहरी इलाके के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में रोजगार में रिकवरी अच्छी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गत एक जून से चरणबद्ध तरीके से सरकार अर्थव्यवस्था खोल रही है जिसका असर आने वाले सप्ताह में दिखेगा। सीएमआईई की रिपोर्ट के मुताबिक 14 जून को समाप्त सप्ताह के दौरान लेबर पार्टिशिपेशन रेट (एलपीआर) 40.4 फीसद के स्तर पर पहुंच गई जो लॉकडाउन से पहले के स्तर से थोड़ी ही कम है। लॉकडाउन के पहले एलपीआर 42.7 फीसद थी।

गत मई माह में इस साल अप्रैल के मुकाबले जीएसटी कलेक्शन और निर्यात दोनों में बढ़ोत्‍त्‍री रही। इस साल अप्रैल में 10.4 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था जो मई में बढ़कर 19 अरब डॉलर का हो गया। वहीं अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 32,172 करोड़ था जो कि मई में बढ़कर 62,151 करोड़ के स्तर पर पहुंच गया।

लॉकडाउन में बेरोजगार हुए लोगों को धीरे-धीरे मिल रही हैं नौकरियां लॉकडाउन में बेरोजगार हुए लोगों को धीरे-धीरे मिल रही हैं नौकरियां Reviewed by Kunwar pal on June 16, 2020 Rating: 5

अमित शाह ने कहा, 20 जून से रोजाना दिल्ली में होंगे 18 हजार कोरोना टेस्ट

June 15, 2020

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो चुकी है। कम टेस्टिंग के बावजूद यहां पर अब कोरोना के नए मामले 2 हजार से ज्यादा रोजाना आने लगे हैं। ऐसे में स्थिति बिगड़ने के बाद केन्द्र ने दिल्ली की कमान खुद संभाल ली है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि सोमवार को सर्वदलीय में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि 20 जून से कोविड-19 की टेस्टिंग बढ़ाकर रोजाना 18 हजार टेस्टिंग की जाएगी।

आदेश गुप्ता ने कहा कि बीजेपी ने यह मांग की है कि कोविड-19 की जांच दर में 50 फीसदी की कटौती होनी चाहिए। गुप्ता ने कहा कि उनकी इस मांग को केन्द्रीय गृह मंत्री ने स्वीकर कर लिया है।

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले को लेकर इस पर चर्चा के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को सर्वदलीय बैठक हुई। इस बैठक में अन्य राजनेताओं के साथ दिल्ली कांग्रेस चीफ अनिल कुमार और आम आदमी पार्टी नेता संजय कुमार भी मौजूद थे। 


अमित शाह ने कहा, 20 जून से रोजाना दिल्ली में होंगे 18 हजार कोरोना टेस्ट अमित शाह ने कहा, 20 जून से रोजाना दिल्ली में होंगे 18 हजार कोरोना टेस्ट Reviewed by Kunwar pal on June 15, 2020 Rating: 5

ऐसी ही रही कोरोना की स्पीड तो मुंबई से ज्यादा होंगे दिल्ली में केस

June 09, 2020


दिल्ली शहर की आबादी 1.68 करोड़ और मुंबई की 1.25 करोड़ है. मुंबई का आबादी घनत्व, हालांकि दिल्ली से बहुत अधिक है. मुंबई दुनिया का दूसरा सबसे घनी आबादी वाला शहर है जहां प्रति वर्ग किलोमीटर में 20,000 से अधिक लोग रहते हैं.

कोविड-19 टेस्ट नहीं हो पाना या अस्पताल में इलाज के लिए बेड नहीं मिल पाना, ऐसी कई घटनाएं पिछले कुछ दिनों में मुंबई और दिल्ली से रिपोर्ट हुई हैं. ये दोनों महानगर ही देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. ये घटनाएं उन हालात से मेल खाती हैं, जिनसे महामारी के सबसे खराब दौर में इटली और न्यूयॉर्क सिटी को गुजरना पड़ा था. लेकिन अहम सवाल ये है कि मुंबई और दिल्ली में से कौन से महानगर में चीजें नियंत्रण में आती दिख रही हैं?


दिल्ली शहर की आबादी 1.68 करोड़ और मुंबई की 1.25 करोड़ है. मुंबई का आबादी घनत्व, हालांकि दिल्ली से बहुत अधिक है. मुंबई दुनिया का दूसरा सबसे घनी आबादी वाला शहर है, जहां प्रति वर्ग किलोमीटर में 20,000 से अधिक लोग रहते हैं. 2011 की जनगणना के मुताबिक, शहर का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा मलिन बस्तियों (स्लम्स) में रहता है. ये किसी भी भारतीय शहर के लिए सबसे बड़ा स्लम का हिस्सा है.


ऐसी ही रही कोरोना की स्पीड तो मुंबई से ज्यादा होंगे दिल्ली में केस ऐसी ही रही कोरोना की स्पीड तो मुंबई से ज्यादा होंगे दिल्ली में केस Reviewed by Kunwar pal on June 09, 2020 Rating: 5

दिल्ली में कितने हैं कोविड अस्पताल?

June 09, 2020

  • दिल्ली में 9 सरकारी और 74 निजी कोविड अस्पताल, इनमें 8575 बेड, अब सिर्फ 4162 बेड खाली
  • दिल्ली में महाराष्ट्र, तमिलनाडु से कम केस, लेकिन यहां हर 10 लाख आबादी पर संक्रमितों और मौतों की संख्या देश में सबसे ज्यादा
  • पिछले 10 दिन में यहां टेस्ट घटे, फिर भी रोज एक हजार से ज्यादा मामले आए; जांच में 21% पॉजिटिव निकले


नई दिल्ली. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को फैसला लिया कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में सिर्फ दिल्लीवालों का इलाज होगा। हालांकि, केंद्र सरकार के अधीन आने वाले अस्पताल सभी के लिए खुले रहेंगे, लेकिन फैसले के एक दिन बाद ही उपराज्यपाल अनिल बैजल ने इसे पलट दिया।

सरकार को यह फैसला इसलिए लेना पड़ा था, क्योंकि  5 डॉक्टरों की कमेटी ने एक रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें कहा गया था कि दिल्ली के अस्पतालों में बाहरी लोगों का इलाज हुआ तो कोरोना के मरीजों के लिए रिजर्व किए गए 9 हजार बेड 3 दिन में भर जाएंगे। 

17 हजार 712 एक्टिव केस

रिपोर्ट में ऐसी सिफारिश इसलिए, क्योंकि राजधानी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। covid19india.org के मुताबिक, दिल्ली में 8 जून तक कोरोना के करीब 30 हजार केस मिले। 874 की मौत हुई। यहां 17 हजार 712 एक्टिव केस हैं। दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 83 कोविड अस्पताल हैं। इनमें 8 हजार 575 बेड हैं। इनमें से 4 हजार 413 बेड पर मरीज हैं, जबकि 4 हजार 162 बेड खाली हैं। यानी, जितने बेड हैं उनमें से अब 50% से भी कम ही खाली हैं।

प्राइवेट अस्पतालों में 32.5% बेड खाली

83 कोविड अस्पतालों में 9 सरकारी और 74 निजी अस्पताल हैं। सरकारी की तुलना में निजी अस्पतालों के ज्यादातर बेड पर मरीज हैं। निजी अस्पतालों में 2 हजार 887 बेड हैं। इनमें से अब 937 यानी 32.5% बेड ही खाली हैं। जबकि, सरकारी अस्पतालों के 5 हजार 678 बिस्तरों में से 3 हजार 215, यानी 57% खाली हैं। यहां 518 वेंटिलेटर बेड में से 251 पर मरीज हैं, जबकि 267 ही खाली हैं। इन सबके अलावा, 7 जून तक कोविड हेल्थ सेंटर में 101 और कोविड केयर सेंटर में 4 हजार 474 बेड खाली बचे हैं।

दिल्ली में कितने हैं कोविड अस्पताल? दिल्ली में कितने हैं कोविड अस्पताल? Reviewed by Kunwar pal on June 09, 2020 Rating: 5

दिल्ली में कितने अस्पताल, कितने डॉक्टर?

June 09, 2020

सेंटर फॉर डिसीज डायनामिक्स, इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी यानी सीडीडीईपी की रिपोर्ट बताती है कि देश में सिर्फ 69 हजार 264 अस्पताल हैं। इनमें से दिल्ली में 176 अस्पताल  हैं। इनमें 109 सरकारी और 67 प्राइवेट हैं। हमारे यहां अस्पतालों के साथ डॉक्टरों की भी कमी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 30 सितंबर 2019 को लोकसभा में दिए जवाब में  बताया था कि देश में 12 लाख के आसपास एलोपैथिक डॉक्टर हैं। दिल्ली में 24 हजार 999 डॉक्टर हैं। सबसे ज्यादा 1 लाख 79 हजार 783 डॉक्टर महाराष्ट्र में हैं। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है। जहां 1 लाख 38 हजार 821 डॉक्टर हैं।

सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामलों में दिल्ली देश में तीसरे नंबर पर है। 2019 तक के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली की आबादी 1.98 करोड़ के आसपास है। दिल्ली में मामले भले ही महाराष्ट्र और तमिलनाडु से कम हैं, लेकिन यहां हर 10 लाख आबादी में से 1 हजार 460 लोग संक्रमित हैं। ये आंकड़ा देश में सबसे ज्यादा है।

दिल्ली में कितने अस्पताल, कितने डॉक्टर? दिल्ली में कितने अस्पताल, कितने डॉक्टर? Reviewed by Kunwar pal on June 09, 2020 Rating: 5

पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाह ने एनडीए छोड़, ग्रैंड एलायंस में शामिल हुए

December 20, 2018
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बीजेपी के सीट साझा करने के सौदे पर कुछ हद तक उपद्रव के बाद उपेंद्र कुशवाह के आरएलएसपी ने एनडीए से बाहर निकाला।

बिहार स्थित राष्ट्रीय लोक समीति पार्टी (आरएलएसपी) के पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रमुख उपेंद्र कुशवाह आज बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को "अहंकार" की शिकायत करने के एक हफ्ते बाद विपक्षी दलों के भव्य गठबंधन में शामिल हो गए।
भव्य गठबंधन में शामिल होने की घोषणा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल, एआईसीसी राज्य प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल, राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव और विपक्षी नेता शरद यादव की उपस्थिति में दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई थी।



कांग्रेस के नेता अहमद पटेल ने कहा, "बिहार में एक गठबंधन (गठबंधन) है, यह खुशी की बात है कि उपेंद्र कुशवाह महागथबंधन (भव्य गठबंधन) में शामिल हो रहे हैं।

श्री कुशवाह ने कल कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक परिपक्व नेता में विकसित हुए थे और "नरेंद्र मोदी को अगले वर्ष प्रधान मंत्री के रूप में बदलने का एक संभावित विकल्प है"।

श्री कुशवाह ने अपने पूर्व राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सहयोगियों पर हमला किया। श्री कुशवाह ने एएनआई को बताया, "एनडीए के लोग घृणित हो गए हैं, खासकर नीतीश कुमार बिहार के संदर्भ में। यह ऐसी गर्भ धारणा थी जिसने हमें उनसे अलग कर दिया।"

उन्होंने गठबंधन छोड़ने के लिए राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के एक अन्य एनडीए सहयोगी से आग्रह किया। "अन्य लोग इस अहंकार से सुरक्षित नहीं होंगे। एलजेपी जितनी जल्दी हो सके गठबंधन से बाहर आना चाहिए। इन लोगों ने छोटे पार्टियों को नष्ट करने का फैसला किया है, और अगर एलजेपी को भी यही महसूस हो रहा है, तो उन्हें गठबंधन से बाहर निकलना होगा जल्द से जल्द, "उन्होंने कहा।


आरएलएसपी, जिसमें संसद में तीन सदस्य हैं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बीजेपी के सीट साझा करने के सौदे पर कुछ हफ्तों के बाद 10 दिसंबर को एनडीए से बाहर निकल गए, जिसने 201 9 के राष्ट्रीय चुनावों में कम सीटों के साथ छोटे सीटों को छोड़ दिया ।

"पिछले 55 महीनों से मंत्रियों की परिषद में सेवा करने के बाद, मैं आपके नेतृत्व से निराश और विश्वासघात करता हूं। चुनाव से पहले लोगों से क्या वादा किया गया था और सत्ता में आने के बाद वास्तव में आपको जो कुछ दिया गया है, उसमें मौलिक समस्या रही है," श्री कुशवाह अपने इस्तीफे पत्र में लिखा था।

अब श्री पासवान की पार्टी लोकसभा में छह सीटों पर और राज्यसभा में एक के लिए दबाव डाल रही है और चेतावनी दी है कि यह कम नहीं होगा।

पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाह ने एनडीए छोड़, ग्रैंड एलायंस में शामिल हुए पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाह ने एनडीए छोड़, ग्रैंड एलायंस में शामिल हुए Reviewed by Admin on December 20, 2018 Rating: 5

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, हर गरीब को LPG कनेक्शन फ्री?

December 17, 2018


2019 लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने गरीबों के लिए बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत सभी गरीब परिवारों को नि:शुल्क LPG कनेक्शन मुहैया कराने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के बाद अब हर गरीब परिवार को फ्री में LPG कनेक्शन मिलेगा.

दरअसल, पहले ये सुविधाएं 2011 की सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना के आधार पर दिए जा रहे थे. बाद में इसे बढ़ाकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति परिवारों के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अंत्योदय योजना के लाभार्थियों को भी शामिल कर दिया गया था. अब इसे बढ़ाकर सभी गरीब परिवारों को शामिल कर दिया गया है.


पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने सोमवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का विस्तार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी.

उन्‍होंने आगे कहा कि इसके तहत उन गरीब परिवारों को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन मुहैया कराया जा सकेगा जिनके पास अभी कनेक्शन नहीं है और जो योजना के मौजूदा प्रावधानों के तहत अभी इसका लाभ पाने के पात्र नहीं थे.


बता दें कि मोदी सरकार की इस महत्‍वाकांक्षी योजना में  मुख्यत: गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की महिलाओं को नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था.

पेट्रोलियम मिनिस्‍ट्री की वेबसाइट के मुताबिक भारत सरकार हर योग्य बीपीएल परिवार को वित्तीय सहायता योजना के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) में 1600 रुपये की आर्थिक सहायता देती है. यह रकम गैस कनेक्‍शन खरीदने के लिए होती है. इसके साथ ही चूल्हा खरीदने और पहली बार सिलेंडर भराने में आने वाले खर्च को अदा करने के लिए किस्‍त की सुविधा भी मिलती है.

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, हर गरीब को LPG कनेक्शन फ्री? मोदी सरकार का बड़ा फैसला, हर गरीब को LPG कनेक्शन फ्री? Reviewed by Kunwar pal on December 17, 2018 Rating: 5

India vs Australia 2nd Test, Day 4: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम आउट

December 16, 2018

India vs Australia 2nd Test, Day 4 Live score टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में  326 रन पर सिमट गई. इसके बाद पहली पारी खेलने उतरी टीम इंडिया 283 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 43 रनों की बढ़त मिली. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट गंवा कर 192 रन बना लिए हैं. उस्मान ख्वाजा (68 रन) और पैट कमिंस (0 रन) क्रीज पर हैं.

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन उंगली में चोट की वजह से फिंच रिटायर्ड हर्ट हो गए. शमी की गेंद फिंच की उंगली पर लगी थी
59 रन के स्कोर पर बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दे दिया. जब उनकी गेंद पर मार्कस हैरिस बोल्ड हो गए. हैरिस 20 रन बनाकर आउट हुए.

मोहम्मद शमी ने शॉन मार्श को पंत के हाथों कैच आउट कराकर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दे दिया. मार्श 5 रन बनाकर आउट हुए.

भारत को तीसरी सफलता ईशांत शर्मा ने दिलाई, जब पीटर हैंड्स्कॉम्ब उनकी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. हैंड्स्कॉम्ब 13 रन बनाकर आउट हुए.

120 रन के स्कोर पर शमी ने ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दे दिया. जब ट्रेविस हेड उनकी गेंद पर ईशांत शर्मा के हाथों कैच आउट हो गए. हेड 19 रन बनाकर आउट हुए.

LIVE SCORE

कोहली के शतक से पहली पारी में 283 तक पहुंचा भारत

पहली पारी में टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली के शतक के बावजूद 283 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 43 रनों की बढ़त मिली. भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 123 रन की पारी खेली. उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 51 रन, ऋषभ पंत ने 36 रन और चेतेश्वर पुजारा ने 24 रन बनाए.


टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 25वां शतक जड़ दिया. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर यह कोहली का छठा टेस्ट शतक है. कोहली 257 गेंदों में 123 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल था.






विराट ने ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 25 शतक पूरे किए. ब्रैडमैन ने 70 साल पहले महज 68 पारियों में 25 शतक पूरे करने का कीर्तिमान रचा था. विराट ने 127 पारियों में अपने 25 शतक पूरे किए.




India vs Australia 2nd Test, Day 4: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम आउट India vs Australia 2nd Test, Day 4: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम आउट Reviewed by Kunwar pal on December 16, 2018 Rating: 5

PM मोदी का बड़ा पलटवार, मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया?

December 15, 2018

राफेल मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है. कांग्रेस पर पीएम मोदी ने पलटवार करते हुए कहा कि वो पैसा बनाने का रास्ता खोज रही है. कांग्रेस ने देश के रक्षा क्षेत्र को लूटा है.

पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस ने हमेशा पैसा बनाने का रास्ता खोजा है. कांग्रेस के लिए रक्षा क्षेत्र फंडिंग का स्रोत रहा है.' उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोटालों से सेनाओं के मनोबल में गिरावट आई. उन्होंने (कांग्रेस) सेनाओं के मनोबल की भी चिंता नहीं की.

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के राज में यानी 40 और 50 के दशक में जीप घोटाला हुआ. 80 के दशक में बोफोर्स घोटाला हुआ. उन्होंने कांग्रेस राज के घोटालों की लिस्ट को लंबा करते हुए कहा कि उन्हीं की सरकार में अगस्ता और सबमरीन घोटाला हुआ.

'कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा है तिरस्कृत क्षेत्र'


पीएम मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसके लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र या तो तिरस्कृत क्षेत्र या फिर आय का स्रोत है. मोदी ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान कहा, 'कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र या तो तिरस्कृत क्षेत्र या फिर आय का स्रोत है. वे सब (कांग्रेस) इसे धन बनाने का जरिया मानते हैं चाहे इससे हमारे बलों के मनोबल पर ही प्रभाव क्यों न पड़ता हो.'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमें अपने बलों पर गर्व है और उन पर विश्वास है.' राजस्थान में हाल में चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने सेना द्वारा सितंबर 2016 में सीमा पार किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर 'संदेह व्यक्त करने' को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की निन्दा की थी.

मोदी ने आरोप लगाया था कि सैन्य अभियान से विपक्ष को खुशी की जगह दुख हुआ. कांग्रेस पर उनका हमला ऐसे समय आया है जब गांधी ने मोदी पर सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने तथा युवाओं को नौकरी देने में विफल रहने का आरोप लगाया.

राफेल पर सरकार का नया पैंतरा, SC में दाखिल की अर्जी, कहा-हमारी दलील को कोर्ट ने गलत समझा

इधर, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि राफेल पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दूध का दूध और पानी का पानी करने के बाद कांग्रेस और राहुल गांधी एंड कंपनी बौखला गई है. बीजेपी सोमवार को देश में 70 स्थानों पर प्रेस वार्ता के जरिये कांग्रेस द्वारा देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ और सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रचने की साजिश को बेनकाब करेगी


PM मोदी का बड़ा पलटवार, मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया? PM मोदी का बड़ा पलटवार, मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया? Reviewed by Kunwar pal on December 15, 2018 Rating: 5

चेन्नई बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ 11लाख रूपए की कमाई के साथ पीछे छोड़ बाहुबली को?

December 14, 2018


अक्षय और रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 एक-एक करके सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर रही है. यह फिल्म हर दिन कोई न कोई नया रिकॉर्ड बनाती जा रही है. एक साथ कई भाषाओं साथ रिलीज़ हुई 2.0 अब तक बॉक्स ऑफिस पर इंडिया में 390 करोड़ का कारोबार कर चुकी है.

यह चेन्नई बॉक्स ऑफिस पर पहले ही 20 करोड़ 11लाख रूपए की कमाई के साथ बाहुबली के 18 करोड़ 85 लाख रूपए की कमाई को पीछे छोड़ चुकी है. इसने सिर्फ तमिलनाडु बॉक्स ऑफ़िस से 163 करोड़ 83 लाख रूपये का ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लिया है


इसमें सुधांशु पांडे, आदिल हुसैन, कलाभवन शाजॉन और रियाज़ खान का प्रमुख रोल में है. 543 करोड़ के बजट में बनी इंडिया के सबसे बड़ी साइंस फिक्शन फिल्म 2.0 ने 16 वें दिन मार्स बॉक्स ऑफिस के ट्वीट के मुताबिक अब तक सभी भाषाओं को मिलकर 11.45 करोड़ की कमाई कर ली है.अब इसका इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 598 करोड़ और वर्ल्डवाइड 725.18 करोड़ हो गया है. इसी के साथ इसने आमिर खान स्टारर दंगल फिल्म का 387 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है



चेन्नई बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ 11लाख रूपए की कमाई के साथ पीछे छोड़ बाहुबली को? चेन्नई बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ 11लाख रूपए की कमाई के साथ पीछे छोड़ बाहुबली को? Reviewed by Kunwar pal on December 14, 2018 Rating: 5

अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री

December 14, 2018
राजस्थान में कांग्रेस की जीत के बाद से ही इस बात पर सबकी नजरें टिकीं थीं कि आखिर राजस्थान का सीएम कांग्रेस किसे बनाती है. मगर अब राजस्थान के सीएम पर से सस्पेंस खत्म हो गया है. राहुल गांधी ने अशोक गहलोत के नाम पर मंजूरी दे दी है. इस तरह से सचिन पायलट नहीं बल्कि अब अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री. वहीं सचिन पायलट को राज्‍य का उपमुख्‍यमंत्री बनाया गया है. कांग्रेस मुख्‍यालय में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर इस बात की औपचारिक घोषणा की गई. गांधी के आवास पर दो दिनों तक कई दौर की बैठकों के बाद मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के फार्मूले पर सहमति बनी जिसे पार्टी ने ‘अनुभवी और ऊर्जावान नेतृत्व' का मेल करार दिया है. राजस्थान के लिए पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने फैसला किया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे. इसके साथ सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री होंगे.'' उन्होंने कहा, ‘‘अनुभवी और ऊर्जावान नेतृत्व एक साथ आ रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष इसमें विश्वास करते हैं. यह नेतृत्व पार्टी को मजबूत करेगा और राजस्थान के लोगों की अकांक्षाओं को पूरा करेगा.

गहलोत ने कहा, ‘‘मैं अपने नेता राहुल गांधी जी और नवनिर्वाचित विधायकों का आभारी हूं कि उन्होंने यह फैसला किया. मुझे एक बार फिर राजस्थान की सेवा करने का अवसर मिलेगा.'' उन्होंने कहा, ‘चुनाव प्रचार के दौरान हमने कई मुद्दे उठाए. हमने और राहुल गांधी जी ने सुशासन की बात है. इस मुबारक मौके पर मैं यह कह सकता हूं कि मैं और सचिन पायलट जी मिलकर राहुल गांधी जी की भावना के अनुरूप काम करेंगे.'

उपमुख्‍यमंत्री चुने जाने के बाद सचिन पायलट ने कहा, ‘‘किसको मालूम था कि दो-दो करोड़पति बन जाएंगे. मैं राहुल गांधी जी और विधायकों का धन्यवाद करना चाहता हूं. मैं गहलोत जी को बधाई देता हूं.'' उन्होंने कहा, ‘‘तीनों राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के चुनाव देश की राजनीति को बदलने वाले चुनाव थे. ये देश को संतोष देने वाले थे. जो लोग आशा खो चुके थे उनको आशा देने वाले हैं.'' पायलट ने भरोसा जताया कि कांग्रेस का अच्छा चुनावी प्रदर्शन जारी रहेगा और पार्टी को 2019 चुनावों में बड़ा जनादेश मिलेगा और वह सरकार बनाएगी.



बता दें कि राहुल गांधी के घर देर तक बैठक हुई है और इस बैठक में सचिन पायलट और अशोक गहलोत दोनों मौजूद थे. 

मुख्यमंत्री का नाम तय करने में उलझे थे राहुल गांधी, 'इसने' की सबसे ज्यादा मदद

दरअसल, सीएम की रेस में गहलोत पहले से ही आगे चल रहे थे. लेकिन सचिन पायलट उन्हें कड़ी टक्कर देते दिख रहे थे. यहां पार्टी आलाकमान ने तजुर्बे और युवा चेहरे के बीच तजुर्बे को चुना है. अशोक गहलोत पहले भी राजस्थान के सीएम रह चुके हैं और उन्हें काफी अनुभव है, वहीं सचिन पायलट राजस्थान में युवाओं के चहेते थ. इसके अलावा कांग्रेस नेतृत्व के भी वह पसंदीदा चेहरे थे. मगर सूत्रों की मानें तो अब यह तय हो गया है कि सचिन पायलट नहीं, बल्कि अशोक गहलोत ही राजस्थान के सीएम होंगे.

सचिन के पक्ष में सड़कों पर उतरा गुर्जर समुदाय, सीएम नहीं बनाने पर कांग्रेस को बर्बाद करने की धमकी

राजस्थान में सीएम के नाम पर मंथन के लिए शुक्रवार को भी प्रियंका गांधी भी राहुल गांधी के घर पहुंचीं. कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही कथित खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बैठक की. इस बैठक में  सचिन पायलट, अशोक गहलोत समेत राजस्थान के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे भी मौजूद थे. 





अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री Reviewed by Kunwar pal on December 14, 2018 Rating: 5

राहुल गांधी बोले- चौकीदार चोर है और उसने अंबानी को चोरी कराई

December 14, 2018



कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे पर फिर से मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आखिर पांच सौ करोड़ के जहाज 1600 करोड़ में क्यों खरीदे गए. जिस दिन जेपीसी की जांच हो गई दो नाम सामने आएंगे मोदी और अनिल अंबानी. राहुल गांधी ने कहा कि सब जानते हैं कि चौकीदार चोर हैं और चौकीदार ने अनिल अंबानी को चोरी कराई.राहुल गांधी ने कहा कि  हम तीन चार दिन में प्रेस कांफ्रेंस करते हैं. पर प्रधानमंत्री कोई प्रेस नहीं करते . हम काफ़ी समय से राफ़ेल पर भ्रष्टाचार की बात करते हैं.  526 करोड़ का विमान 1600 करोड़ का क्यों खरीदा गया? ऑफ़सेट पार्टनर का जिम्मा अनिल अंबानी की कंपनी को ही क्यों दिया ?  HAL को क्यों नहीं दिया? जबकि हिंदुस्तान में रोजगार की भारी कमी है. फ्रांस के राष्ट्रपति कहते हैं कि सीधे प्रधानमंत्री ने हमें आर्डर दिया, मगर  सरकार हमारे सवालों का एक भी जवाब नहीं देती.


राहुल गांधी ने कहा कि  पहले डिफेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण कहती हैं कि हम सदन में प्राइस बताएंगे  फिर कहती हैं कि नहीं बता सकते.प्रधानमंत्री बोलते नहीं, निर्मला बोलती हैं और अरूण जेटली बोलते हैं. सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट में है कि राफ़ेल की प्राइसिंग के जो तथ्य हैं वो सीएजी की रिपोर्ट में हैं. जबकि पीएसी के चेयरमैन खड़गे यहां बैठे हैं, उनके सामने तो सीएजी की रिपोर्ट आई ही नहीं. नियम के मुताबिक सीएजी की रिपोर्ट पब्लिक एकाउंट्स कमेटी को जानी चाहिए. सीएजी रिपोर्ट तो है नहीं.



राहुल गांधी बोले- चौकीदार चोर है और उसने अंबानी को चोरी कराई राहुल गांधी बोले- चौकीदार चोर है और उसने अंबानी को चोरी कराई Reviewed by Kunwar pal on December 14, 2018 Rating: 5

दिल्ली मेट्रो में 7 महीने में 18 हजार लोगों ने किया बिना टिकट सफर

November 21, 2018


अक्सर आपने बस और ट्रेन में लोगों को बगैर टिकट सफर करते हुए सुना होगा लेकिन क्या आप यकीन कर सकते हैं कि दिल्ली मेट्रो में हजारों लोग हर महीने बिना टिकट यात्रा करते हैं. जी हां, यह चौंकाने वाली डिटेल खुद मेट्रो की ओर से आरटीआई के जवाब में दी गई जानकारी से सामने आई है.

दिल्ली मेट्रो से आरटीआई में जीशान हैदर ने पहला सवाल पूछा था कि 1 जनवरी से 31 जुलाई तक कितने लोग दिल्ली मेट्रो में बग़ैर टिकट के पकड़े गए हैं. इसके जवाब में दिल्ली मेट्रो ने कहा है कि 1 जनवरी 2018 से 31 जुलाई 2018 यानी 7 महीने में 18540 लोग बगैर टिकट के पकड़े गए और इनसे 24 लाख 10 हजार 200 रुपए जुर्माना वसूला गया.

अब सवाल ये उठता है कि जिस मेट्रो में एंट्री ही टिकट से और टोकन से होती है वहां हज़ारों लोग बेटिकट कैसे पहुंच गए. इस पर दिल्ली मेट्रो ने सफ़ाई दी है कि कई बार 1 ही टोकन में दो लोग प्रवेश कर जाते हैं तो कई बार लोग अपने टोकन खो देते हैं. ये सभी लोग बेटिकट में गिने जाएंगे.

ट्रैक पर कूद कर पार करते हैं हज़ारों यात्री

इतना ही नहीं मेट्रो ट्रैक पर चलना यानी जान को जोखिम में डालना माना जाता है लेकिन दिल्ली मेट्रो के द्वारा दिए गए आंकड़ों में यह बात सामने आई है कि बीते 7 महीने यानी 1 जनवरी 2018 से 31 जुलाई 2018 में 1088 ऐसे मामले सामने आए जहां पर लोगों को पटरी पर चलते या ट्रैक पार करता पाया गया. ऐसे लोगों से 1 लाख 63 हजार 200 रुपए जुर्माना वसूला गया.

90 प्रतिशत लोग अपना सामान वापस लेने नहीं आए

वहीं, आरटीआई में 16 अक्टूबर 2017 से 31 जुलाई 2018 तक 4286 लोगों का सामान मेट्रो में खो गया था जिसे मेट्रो ने बरामद किया लेकिन महज 434 लोग अपने सामान को लेने आए जबकि लगभग 90% यानी 3852 लोगों का सामान मेट्रो के पास अभी भी पड़ा हुआ है जिसे कोई लेने नहीं आया.


दिल्ली मेट्रो में 7 महीने में 18 हजार लोगों ने किया बिना टिकट सफर दिल्ली मेट्रो में 7 महीने में 18 हजार लोगों ने किया बिना टिकट सफर Reviewed by Kunwar pal on November 21, 2018 Rating: 5

इटली से वापसी में दीपिका ने पहना बनारसी दुपट्टा

November 18, 2018

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, इटली के लेक कोमो में शादी करने के बाद भारत वापस आ गए हैं. बॉलीवुड का ये पावर कपल रविवार को मुंबई लौटा. खबरें हैं कि मुंबई लौटने के बाद दीपिका ने रणवीर के घर में प्रवेश के दौरान की रस्में पूरी कीं. इस दौरान दोनों ने पारंपरिक ड्रेस पहन रखा था. ड्रेस की चर्चा है. ड्रेस का कनेक्शन वाराणसी से जुड़ा है. आइए आपको बताते हैं कि दीपिका की ड्रेस का आखिर बनारस से क्या कनेक्शन है...


रणवीर और दीपिका ट्रेडिशनल आउटफिट में थे. दीपिका ने जो दुपट्टा ओढ़ रखा था वो बनारसी शिकारगाह से तैयार है. बता दें कि अनुष्का शर्मा ने भी अपनी शादी में बनारसी साड़ी पहना था. फोटो में आप इसे देख सकते हैं. बनारसी शिकारगाह के बारे में बता दें कि यह बनारसी हैंडलूम है. इसमें पल्लू पर या किनारे पर जंगल, पेड़-पौधे या जानवर वगैरह कि डिजाइनें उकेरी जाती हैं.



14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में दीपिका और रणवीर ने परिजनों और चुनिंदा रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की थी. फंक्शन प्राइवेट रखा गया था. अब दीपवीर की फैमिली फिल्म इंडस्ट्री और खास दोस्तों के लिए अब रिसेप्शन प्लान कर रहे हैं. दो रिसेप्शन होंगे. एक मुंबई में और दूसरा बेंगलुरू में.

28 नवंबर के रिसेप्शन के बाद ये कपल फिर से अपने काम में रम जाएगा. अगले महीने रोहित शेट्टी के निर्देशन में रणवीर सिंह की फिल्म "सिम्बा" भी रिलीज होने वाली है. 


प्रशंसक, दीपिका रणवीर के भारत लौटने का इंतज़ार कर रहे थे. दीपवीर की शादी के बाद इस महीने के आखिर में बॉलीवुड के एक और सितारे की शादी पर लोगों की नजरें होंगी. प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी कर रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो रॉयल वेडिंग राजस्थान में है, जश्न 30 नंवबर से शुरू होगा. 

इटली से वापसी में दीपिका ने पहना बनारसी दुपट्टा इटली से वापसी में दीपिका ने पहना बनारसी दुपट्टा Reviewed by Kunwar pal on November 18, 2018 Rating: 5

शादी से पहले आपकी बेटी बन सकती है करोड़पति, 14 साल तक करना होगा निवेश

November 16, 2018



 शादी से पहले आपकी बेटी बन सकती है करोड़पति, 14 साल तक करना होगा निवेश


नई दिल्ली। आपकी बेटी शादी के पहले ही करोड़पति बन सकती है। इस बात की गारंटी भारत सरकार लेती है। इसके लिए आपको अपनी बेटी के नाम से सुकन्य समृद्धि अकाउंट खुनवाना होगा। आप सुकन्या समृद्धि अकाउंट अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक में खुलवा सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको टैक्स छूट भी मिलेगी। 

कितना करना होगा निवेश 

आप अपनी बेटी के नाम से सुकन्या समृद्धि अकाउंट में 14 साल तक निवेश कर सकते हैं। बेटी की उम्र 21 साल होने पर यह अकाउंट मैच्योर होता है। हालांकि इस अकाउंट में जमा रकम पर बेटी की शादी होने की ब्याज मिलता रहता है। उदाहरण के लिए अगर आप अपनी 1 साल की बेटी के नाम से सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवाते हैं और 14 साल तक हर माह 12,500 रुपए निवेश करते हैं तो मौजूदा ब्याज दर के हिसाब से आपकी बेटी जब 21 साल की होती है तो उसके अकाउंट में कुल 77,99,280 रुपए हो जाएंगे। 

बेटी 25 साल की उम्र में हो जाएगी करोड़पति 

अगर बेटी की शादी 25 साल की उम्र तक नही होती है तो इस रकम पर ब्याज मिलता रहेगा और 25 साल की उम्र में उसके अकाउंट में 1 करोड़ रुपए से अधिक हो जाएंगे। आप 14 साल में सुकन्या समृद्धि अकाउंट में कुल 21 लाख रुपए निवेश करेंगे और आपकी बेटी को 1 करोड़ रुपए से अधिक अमाउंट मिलेगा।

शादी से पहले आपकी बेटी बन सकती है करोड़पति, 14 साल तक करना होगा निवेश शादी से पहले आपकी बेटी बन सकती है करोड़पति, 14 साल तक करना होगा निवेश Reviewed by Kunwar pal on November 16, 2018 Rating: 5

राहुल को लॉन्च करने के लिए कांग्रेस ने गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले कराए: BJP

October 09, 2018
बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी जेएनयू में राष्ट्र विरोधी नारा लगाने वालों के साथ खड़ी थी और अब वह भारत को बांटने के अभियान को लागू करने में लगी है.

कांग्रेस पर देश को बांटने के अभियान में शामिल होने का आरोप लगाते हुए बीजेपी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले कराने में कांग्रेस पार्टी का हाथ है और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों को भड़काने का काम किया है.

इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अर्बन नक्सलियों को आर्थिक मदद कर रही है. उन्होंने कहा कि मंदसौर में भी कांग्रेस के विधायकों ने लोगों को भड़काने और आग लगाने की राजनीति की थी. इन सभी के पीछे राहुल गांधी को लॉन्च करने की कोशिश कांग्रेस पार्टी कर रही है.

संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को लॉन्च करने के लिए किसी भी हद तक गिरने को तैयार है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कितनी भी कोशिश क्यों न कर ले लेकिन बिना क्षमता के कोई भी नेता लॉन्च नहीं हो सकता. देश को बांटकर कोई भी नेता सफलता हासिल नहीं कर सकता है. पात्रा ने कहा कि गांधी परिवार सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं.
गुजरात से उत्तर भारतीयों के पलायन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए संबित ने कहा कि इस मामले में 30 से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए हैं. उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ कांग्रेस के हाथ पर चुनाव भी लड़ चुके हैं.
इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर गुजरात में हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से ठाकोर को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की. जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी को नागरिकों के खिलाफ अल्पेश ठाकोर के कथित घृणा अभियान पर कांग्रेस का रुख स्पष्ट करना चाहिए.
बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी जेएनयू में राष्ट्र विरोधी नारा लगाने वालों के साथ खड़ी थी और अब वह भारत को बांटने के अभियान को लागू करने में लगी है
बीजेपी के आरोपों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने कहा कि ये बीजेपी की पुरानी आदत है, अपने कुकर्मों के लिए दूसरों पर दोष मढ़ो. राज्य और केंद्र में बीजेपी की सरकार है और कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि 24 घन्टे के भीतर वहां हालात सामान्य हों.
राहुल को लॉन्च करने के लिए कांग्रेस ने गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले कराए: BJP राहुल को लॉन्च करने के लिए कांग्रेस ने गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले कराए: BJP Reviewed by Kunwar pal on October 09, 2018 Rating: 5

ब्रह्मोस:दो और वैज्ञानिक ATS के रडार में, पाकिस्तान की हसीना ने जाल में फांस लगाई सेंध

October 09, 2018

पाकिस्तान की ओर से चलाए जा रहे हनीट्रैप में कई भारतीय फंसते जा रहे हैं. निशांत की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा जांच एजेंसियां फिर से पाक से संचालित फर्जी फेसबुक अकाउंट को खगालने में जुट गई हैं.

नागपुर स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ब्रह्मोस यूनिट में कार्यरत निशांत अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद दो और वैज्ञानिकों से पूछताछ की गई जिसमें यह खुलासा हुआ है कि काजल नाम से फेसबुक पर एक्टिव आईएसआई की महिला एजेंट ने इनके जरिए देश की रक्षा संस्थानों में सेंध लगाई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, निशांत की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश एंटी टेरर स्क्वॉड (यूपी एटीएस) ने मंगलवार को डीआरडीओ के कानपुर स्थित डिफेंस मटेरियल एंड स्टोर रिसर्च सेंटर में काम करने वाले दो और वैज्ञानिकों से पूछताछ की. पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि काजल नाम से फेसबुक पर एक्टिव आईएसआई की महिला एजेंट ने ऐसे ही कई लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर देश की रक्षा संस्थानों में सेंध लगाई है.

महिला आईएसआई एजेंट की पहचान

खुफिया सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी ने पाकिस्तान की उन महिला आईएसआई एजेंट की पहचान की है जो फेसबुक पर अलग-अलग नाम से सक्रिय है. खुफिया एजेंसियों की नजर में काजल नाम से सक्रिय एक ऐसे फेसबुक प्रोफाइल के बारे में पता चला है जो फेसबुक पर 15 से 20 प्रोफइल पर अलग-अलग नाम से सक्रिय है.
डीआरडीओ के वैज्ञानिक और बीएसएफ के जवान अच्युतानंद हनीट्रैप के शिकार हुए थे. हनीट्रैप का मामला सामने आने के बाद भारतीय खुफिया एजेंसियों की नजर आईएसआई के ऐसी ही एक हजार से ज्यादा फेसबुक प्रोफाइल पर है जिसके जरिए भारतीय सेना और रक्षा संगठनों से जुड़े लोगों को अपनी जाल में फंसाने की कोशिश की जाती है.

इससे पहले डीआरडीओ की ब्रह्मोस यूनिट में कार्यरत निशांत अग्रवाल को सुरक्षा से जुड़ी खुफिया जानकारी आईएसआई को देने के आरोप में यूपी एटीएस और मिलिट्री इटेलिजेंस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था.

निशांत की गिरफ्तारी के बाद यूपी एटीएस के आईजी असीम अरुण ने कहा कि डीआरडीओ में कार्यरत निशांत अग्रवाल के कंप्यूटर से काफी संवेदनशील जानकारियां हाथ लगी हैं. निशांत के कंप्यूटर से उसके पाकिस्तान स्थित आईडी पर फेसबुक के जरिए चैटिंग के भी सबूत मिले हैं.

पाकिस्तान का आईपी एड्रेस

एटीएस के आईजी असीम अरुण ने यह भी कहा कि कुछ महीने पहले एक बीएसएफ का जवान गिरफ्तार किया गया था और जांच के दौरान तीन फर्जी फेसबुक आईडी का पता चला, जो पाकिस्तान आधारित आईडी से संचालित होता था. जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि निशांत अग्रवाल जो कि एक इंजिनियर है वो पाकिस्तान के आईपी एड्रेस से संचालित होने वाले फेसबुक आईडी से चैटिंग से माध्यम से संपर्क में था.

आईजी अरुण ने बताया कि नागपुर के अलावा आगरा और कानपुर में भी रेड हुई है. हमारा मानना है कि उसके लैपटॉप से जो संवेदनशील जानकारियां मिली हैं वो उसके पास नहीं होनी चाहिए थी.

यूपी एटीएस के मुताबिक निशांत की गिरफ्तारी के बाद अभी इस बात की जांच की जा रही है कि यह संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई तक पहुंची या नहीं. एटीएस हनी ट्रैपिंग के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है क्योंकि निशांत अग्रवाल कथित तौर पर दो महिलाओं के संपर्क में था जिनके आईपी एड्रेस पाकिस्तान के थे.

निशांत अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने 'ब्रह्मोस' मिसाइल से जुड़ी टेक्निकल जानकारी अमेरिकी और पाकिस्तानी एजेंसी के साथ साझा की है. वह उत्तराखंड के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डीआरडीओ की नागपुर यूनिट में कार्यरत हैं.
ब्रह्मोस:दो और वैज्ञानिक ATS के रडार में, पाकिस्तान की हसीना ने जाल में फांस लगाई सेंध ब्रह्मोस:दो और वैज्ञानिक ATS के रडार में, पाकिस्तान की हसीना ने जाल में फांस लगाई सेंध Reviewed by Kunwar pal on October 09, 2018 Rating: 5
Powered by Blogger.