रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, इटली के लेक कोमो में शादी करने के बाद भारत वापस आ गए हैं. बॉलीवुड का ये पावर कपल रविवार को मुंबई लौटा. खबरें हैं कि मुंबई लौटने के बाद दीपिका ने रणवीर के घर में प्रवेश के दौरान की रस्में पूरी कीं. इस दौरान दोनों ने पारंपरिक ड्रेस पहन रखा था. ड्रेस की चर्चा है. ड्रेस का कनेक्शन वाराणसी से जुड़ा है. आइए आपको बताते हैं कि दीपिका की ड्रेस का आखिर बनारस से क्या कनेक्शन है...
रणवीर और दीपिका ट्रेडिशनल आउटफिट में थे. दीपिका ने जो दुपट्टा ओढ़ रखा था वो बनारसी शिकारगाह से तैयार है. बता दें कि अनुष्का शर्मा ने भी अपनी शादी में बनारसी साड़ी पहना था. फोटो में आप इसे देख सकते हैं. बनारसी शिकारगाह के बारे में बता दें कि यह बनारसी हैंडलूम है. इसमें पल्लू पर या किनारे पर जंगल, पेड़-पौधे या जानवर वगैरह कि डिजाइनें उकेरी जाती हैं.
14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में दीपिका और रणवीर ने परिजनों और चुनिंदा रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की थी. फंक्शन प्राइवेट रखा गया था. अब दीपवीर की फैमिली फिल्म इंडस्ट्री और खास दोस्तों के लिए अब रिसेप्शन प्लान कर रहे हैं. दो रिसेप्शन होंगे. एक मुंबई में और दूसरा बेंगलुरू में.
28 नवंबर के रिसेप्शन के बाद ये कपल फिर से अपने काम में रम जाएगा. अगले महीने रोहित शेट्टी के निर्देशन में रणवीर सिंह की फिल्म "सिम्बा" भी रिलीज होने वाली है.
प्रशंसक, दीपिका रणवीर के भारत लौटने का इंतज़ार कर रहे थे. दीपवीर की शादी के बाद इस महीने के आखिर में बॉलीवुड के एक और सितारे की शादी पर लोगों की नजरें होंगी. प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी कर रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो रॉयल वेडिंग राजस्थान में है, जश्न 30 नंवबर से शुरू होगा.
Read More:- Viral India #1 News Channel
इटली से वापसी में दीपिका ने पहना बनारसी दुपट्टा
Reviewed by Kunwar pal
on
November 18, 2018
Rating:
Reviewed by Kunwar pal
on
November 18, 2018
Rating:



No comments:
Post a Comment