Breaking News:- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी, कहा - खशोगी की हत्या पर सप्ताह भर के भीतर कोई बड़ा फैसला लेगा अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि उनका देश पत्रकार जमाल खशोगी (Khashoggi case) की हत्या को लेकर अगले सप्ताह की शुरुआत तक कोई बड़ा फैसला ले सकता है. ट्रंप (Donald Trump) का यह बयान सीआईए की उस रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें खशोगी की हत्या के लिए सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान को जिम्मेदार ठहराया गया है. दो अक्टूबर को हुई इस हत्या को लेकर सऊदी अरब बार-बार अपना रुख बदलता रहा है. पहले उसने विद्रोही पत्रकार के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया और फिर बाद में यह माना कि एक बहस के उग्र रूप लेने के चलते आवेश में खशोगी (Khashoggi case) की हत्या हुई. इस सप्ताह सऊदी अरब के एक अभियोजक ने इस नृशंस हत्याकांड में वली अहद की संलिप्तता से इनकार किया था.
पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या को सऊदी के शहजादे ने 'जघन्य अपराध' बताया
कैलिफोर्निया स्थित मालिबु के जंगल में लगी भीषण आग से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि हमें अगले सोमवार या मंगलवार तक इस मामले में पूरी रिपोर्ट मिल जाएगी. इसके बाद ही हम कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. वहीं विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कहा कि ये खबरें गलत हैं कि अमेरिका पहले ही इस मामले में अंतिम निष्कर्ष पर पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि खशोगी की हत्या के संबंध में अब भी कई सवाल हैं जिनका जवाब नहीं मिला है. नोर्ट ने कहा कि विदेश विभाग इस हत्या में शामिल लोगों को सजा देने के लिए अन्य देशों के साथ समन्वय जारी रखेगा.
Read More:- Viral India #1 News Channel
Read More:- Viral India #1 News Channel
Breaking News:- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी, कहा - खशोगी की हत्या पर सप्ताह भर के भीतर कोई बड़ा फैसला लेगा अमेरिका
Reviewed by Kunwar pal
on
November 18, 2018
Rating:
No comments:
Post a Comment