Results for Entertainment news

इटली से वापसी में दीपिका ने पहना बनारसी दुपट्टा

November 18, 2018

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, इटली के लेक कोमो में शादी करने के बाद भारत वापस आ गए हैं. बॉलीवुड का ये पावर कपल रविवार को मुंबई लौटा. खबरें हैं कि मुंबई लौटने के बाद दीपिका ने रणवीर के घर में प्रवेश के दौरान की रस्में पूरी कीं. इस दौरान दोनों ने पारंपरिक ड्रेस पहन रखा था. ड्रेस की चर्चा है. ड्रेस का कनेक्शन वाराणसी से जुड़ा है. आइए आपको बताते हैं कि दीपिका की ड्रेस का आखिर बनारस से क्या कनेक्शन है...


रणवीर और दीपिका ट्रेडिशनल आउटफिट में थे. दीपिका ने जो दुपट्टा ओढ़ रखा था वो बनारसी शिकारगाह से तैयार है. बता दें कि अनुष्का शर्मा ने भी अपनी शादी में बनारसी साड़ी पहना था. फोटो में आप इसे देख सकते हैं. बनारसी शिकारगाह के बारे में बता दें कि यह बनारसी हैंडलूम है. इसमें पल्लू पर या किनारे पर जंगल, पेड़-पौधे या जानवर वगैरह कि डिजाइनें उकेरी जाती हैं.



14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में दीपिका और रणवीर ने परिजनों और चुनिंदा रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की थी. फंक्शन प्राइवेट रखा गया था. अब दीपवीर की फैमिली फिल्म इंडस्ट्री और खास दोस्तों के लिए अब रिसेप्शन प्लान कर रहे हैं. दो रिसेप्शन होंगे. एक मुंबई में और दूसरा बेंगलुरू में.

28 नवंबर के रिसेप्शन के बाद ये कपल फिर से अपने काम में रम जाएगा. अगले महीने रोहित शेट्टी के निर्देशन में रणवीर सिंह की फिल्म "सिम्बा" भी रिलीज होने वाली है. 


प्रशंसक, दीपिका रणवीर के भारत लौटने का इंतज़ार कर रहे थे. दीपवीर की शादी के बाद इस महीने के आखिर में बॉलीवुड के एक और सितारे की शादी पर लोगों की नजरें होंगी. प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी कर रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो रॉयल वेडिंग राजस्थान में है, जश्न 30 नंवबर से शुरू होगा. 

इटली से वापसी में दीपिका ने पहना बनारसी दुपट्टा इटली से वापसी में दीपिका ने पहना बनारसी दुपट्टा Reviewed by Kunwar pal on November 18, 2018 Rating: 5

इन वजहों से सलमान खान को सेशन कोर्ट से मिल सकती है बेल!

April 05, 2018

बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान के लाखों फैंस की निगाहें आज जोधपुर के सेशन कोर्ट पर होंगी, जहां थोड़ी देर में सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है. हालांकि सलमान को जमानत मिलने में खास मुश्किल नहीं होनी चाहिए और इसकी पूरी संभावनाएं हैं कि उन्हें बेल पर आज ही रिहा कर दिया जाए.

सलमान को बेल मिलने के पुख्ता आधार भी हैं. सलमान के फैंस के लिए हम बता रहे हैं उन कारणों के बारे में, जिसके चलते उन्हें बेल मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

1. सबसे अहम कारण तो यही है कि बीते 20 वर्षों के दौरान कोर्ट ने जब सुनवाई के लिए सलमान को बुलाया, वह खुद कोर्ट पहुंचे.

2. दूसरी बात सलमान ने जांच एजेंसियों को भी मामले की जांच में अब तक पूरा सहयोग दिया है.

3. तीसरा अहम पक्ष सलमान के बारे में यह है कि उन्होंने मुंबई हिट एंड रन केस से उलट इस मामले में मीडिया में किसी तरह की ऊल-जुलूल बयानबाजी नहीं की और न ही कोर्ट के किसी फैसले पर सवाल उठाया और न ही मजाक उड़ाया

4. केस में सलमान के साथ आरोपी रहे अन्य बॉलीवुड कलाकारों सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे को बरी कर दिया जाना भी सलमान के पक्ष में जा सकता है.

5. इसी केस से जुड़े आर्म्स ऐक्ट के तहत लगे आरोप में सलमान पहले ही बरी हो चुके हैं.

6. सलमान को हाईकोर्ट ने सभी आरोपों से बरी कर दिया था.

7. गुरुवार को CJM कोर्ट ने सलमान को सजा तो सुना दी, लेकिन मामले में कोई नया गवाह या सबूत अदालत के सामने नहीं आए.

बता दें कि सलमान खान के वकील आनंद देसाई ने भी कल सीजेएम कोर्ट के फैसले को हैरानी भरा बताया था. सलमान के वकील का तो यहां तक कहना है कि सीजेएम कोर्ट के फैसले से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वारदात वाले समय सलमान खान अकेले ही आधी रात में जोधपुर के उस रिमोट इलाके में शिकार करने निकले थे. बता दें कि सलमान खान को जोधपुर की CJM कोर्ट ने 20 साल पुराने काले हिरणों के शिकार मामले में दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई है.

Read More News update Subscribe :- Viral India #1 News Channel

इन वजहों से सलमान खान को सेशन कोर्ट से मिल सकती है बेल! इन वजहों से सलमान खान को सेशन कोर्ट से मिल सकती है बेल! Reviewed by Kunwar pal on April 05, 2018 Rating: 5

राजस्थान: बीजेपी MLA का ऑडियो वायरल- 'हार तो होना ही था', मचा सियासी बवाल

February 12, 2018

राजस्थान उपचुनाव में बीजेपी को मिली करारी हार से सीएम वसुंधरा राजे की मुश्किलें बढ़ रही हैं. पार्टी के अंदर ही बगावत के सुर सुनाई देने लगे हैं. बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा की फोन पर हुई बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें उपचुनाव में पार्टी की हार के लिए वसुंधरा राजे को जिम्मेदार ठहराया गया है. आहूजा राजस्थान के अलवर जिले में रामगढ़ से विधायक हैं.

वायरल ऑडियो में ज्ञानदेव आहूजा प्रदेश पार्टी के नेतृत्व में बदलाव की बात कर रहे हैं. एक पार्टी कार्यकर्ता से बात करते हुए आहूजा कह रहे हैं कि उन्होंने 'तो पहले ही चुनाव के नतीजों की भविष्यवाणी कर दी थी' और उन्होंने 'दिल्ली में सांगठनिक महासचिव से राजस्थान में नेतृत्व बदलने की मांग की है.'

आहूजा के वायरल हुए इस ऑडियो से ना सिर्फ राजस्थान की सियासत में तूफान उठा है बल्कि राज्य की मुखिया वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

हाल ही में अलवर और अजमेर संसदीय सीट और माण्डलगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी को मिली करारी हार के लिए आहूजा 'जैसी करनी वैसी भरनी' का इस्तेमाल कर रहे हैं और वायरल ऑडियो में कह रहे हैं कि इंतजार कीजिए आगे क्या होता है.

आहूजा ऑडियो क्लिप में पार्टी कार्यकर्ता से कह रहे हैं कि यह सरकार की हार है, हमारी नहीं. बीजेपी विधायक ने ऑडियो में कहा कि हम 40 हजार वोटों से हारे, फिर भी मैं मुस्करा रहा हूं क्योंकि मुझे पता था कि क्या होने वाला है. आहूजा पहले भी कई विवादित बयाने दे चुके हैं. उनकी 'जेएनयू-कंडोम' टिप्पणी विवादों में रही थी.

Read More News update Subscribe :- Viral India #1 News Channel


राजस्थान: बीजेपी MLA का ऑडियो वायरल- 'हार तो होना ही था', मचा सियासी बवाल राजस्थान: बीजेपी MLA का ऑडियो वायरल- 'हार तो होना ही था', मचा सियासी बवाल Reviewed by Kunwar pal on February 12, 2018 Rating: 5

रणवीर के बाद अब दीपिका को 'पद्मावत' के लिए मिला पहला अवॉर्ड

February 02, 2018


फिल्म पद्मावत देश-विदेश के बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. अलाउद्दीन खिलजी का रोल निभा रहे रणवीर सिंह को उनकी अदाकारी के लिए वाहवाही मिल रही है. एक्टर की इस परफॉर्मेंस के बिग बी भी कायल हो गए हैं. एक्टर को अमिताभ बच्चन की तरफ से प्यारा सा सरप्राइज मिला. 

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में रणवीर सिंह के काम की जबरदस्त तारीफ हो रही है। लेकिन दीपिका पादुकोण ने भी अपना बेस्ट देने में कसर नहीं छोड़ी। कुछ दिन पहले बिग बी ने रणवीर सिंह की एक्टिंग से प्रभावित होकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेजा था। 

अब दीपिका पादुकोण को अमिताभ बच्चन ने बुके भेजकर उनके काम की तारीफ की है। दीपिका ने अमिताभ के लेटर और गुलदस्ते की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। दीपिका ने रणवीर की तरह ही कैप्‍शन में लिखा-'यह अवॉर्ड है, इनाम है। बस यही सबकुछ है। धन्यवाद बाबा।' 

दी‌पिका और बिग बी ने फिल्म 'पीकू' में साथ काम किया था। इसी फिल्म में दीपिका बिग बी को बाबा कहकर पुकारती हैं। बता दें कि फिल्म में शाहिद कपूर ने रावल रतन सिंह का किरदार निभाया है। हालांकि दर्शकों को शाहिद कपूर की एक्टिंग कुछ खास पसंद नहीं आई। 

दीपिका और रणवीर के आगे शाहिद थोड़े से फीके पड़ गए। कुछ दिन पहले शाहिद ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो सेट पर खुद को अकेला महसूस करते थे। क्योंकि जब डायरेक्टर और बाकी के एक्टर्स पहले साथ काम कर चुके हों और हिट फिल्में दे चुके हों तो आपका अकेला पड़ जाना लाजमी है। 

रणवीर, दीपिका और भंसाली के बीच पहले से ही अच्छी बॉन्डिंग थी। जबकि शाहिद पहली बार इन तीनों के साथ काम कर रहे थे। भंसाली ने शाहिद और दीपिका से कहा था कि तुम दोनों को एक और फिल्म साथ में करनी चाहिए। तब शाहिद ने कहा था-'तो बनाओ'। बता दें कि 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। डेढ़ हफ्ते में फिल्म ने देश भर से 166 करोड़ की कमाई कर ली है।

Read More News update Subscribe :- Viral India #1 News Channel

रणवीर के बाद अब दीपिका को 'पद्मावत' के लिए मिला पहला अवॉर्ड रणवीर के बाद अब दीपिका को 'पद्मावत' के लिए मिला पहला अवॉर्ड Reviewed by Kunwar pal on February 02, 2018 Rating: 5
Powered by Blogger.