फिल्म पद्मावत देश-विदेश के बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. अलाउद्दीन खिलजी का रोल निभा रहे रणवीर सिंह को उनकी अदाकारी के लिए वाहवाही मिल रही है. एक्टर की इस परफॉर्मेंस के बिग बी भी कायल हो गए हैं. एक्टर को अमिताभ बच्चन की तरफ से प्यारा सा सरप्राइज मिला.
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में रणवीर सिंह के काम की जबरदस्त तारीफ हो रही है। लेकिन दीपिका पादुकोण ने भी अपना बेस्ट देने में कसर नहीं छोड़ी। कुछ दिन पहले बिग बी ने रणवीर सिंह की एक्टिंग से प्रभावित होकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेजा था।
अब दीपिका पादुकोण को अमिताभ बच्चन ने बुके भेजकर उनके काम की तारीफ की है। दीपिका ने अमिताभ के लेटर और गुलदस्ते की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। दीपिका ने रणवीर की तरह ही कैप्शन में लिखा-'यह अवॉर्ड है, इनाम है। बस यही सबकुछ है। धन्यवाद बाबा।'
दीपिका और बिग बी ने फिल्म 'पीकू' में साथ काम किया था। इसी फिल्म में दीपिका बिग बी को बाबा कहकर पुकारती हैं। बता दें कि फिल्म में शाहिद कपूर ने रावल रतन सिंह का किरदार निभाया है। हालांकि दर्शकों को शाहिद कपूर की एक्टिंग कुछ खास पसंद नहीं आई।
दीपिका और रणवीर के आगे शाहिद थोड़े से फीके पड़ गए। कुछ दिन पहले शाहिद ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो सेट पर खुद को अकेला महसूस करते थे। क्योंकि जब डायरेक्टर और बाकी के एक्टर्स पहले साथ काम कर चुके हों और हिट फिल्में दे चुके हों तो आपका अकेला पड़ जाना लाजमी है।
रणवीर, दीपिका और भंसाली के बीच पहले से ही अच्छी बॉन्डिंग थी। जबकि शाहिद पहली बार इन तीनों के साथ काम कर रहे थे। भंसाली ने शाहिद और दीपिका से कहा था कि तुम दोनों को एक और फिल्म साथ में करनी चाहिए। तब शाहिद ने कहा था-'तो बनाओ'। बता दें कि 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। डेढ़ हफ्ते में फिल्म ने देश भर से 166 करोड़ की कमाई कर ली है।
Read More News update Subscribe :- Viral India #1 News Channel
रणवीर के बाद अब दीपिका को 'पद्मावत' के लिए मिला पहला अवॉर्ड
Reviewed by Kunwar pal
on
February 02, 2018
Rating:
Reviewed by Kunwar pal
on
February 02, 2018
Rating:

No comments:
Post a Comment