उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। गोरखपुर में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में 1,62,000 पदों पर भर्तियां होंगी। सीएम ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सूबे में हम जल्द ही 1.62 लाख पदों भर्ती करेंगे।
साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमरी सरकार का मकसद युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देना है। हम किसी के साथ पक्षपात नहीं करेंगे। गौरतलब है कि यूपी पुलिस विभाग में करीब 1 लाख 62 हजार पद खाली पड़े हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में यूपी सरकार ने यूपी पुलिस में 42 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। जिसके लिए 22 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। 22 फरवरी तक आवेदन किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में होगी। परीक्षा में माइनस मार्किंग भी होगी।
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष जीपी शर्मा ने बताया कि भर्ती चार चरणों में होगी। पहले आवेदन करना होगा। फिर लिखित परीक्षा होगी। इसमें सफल होने वालों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा। अंत में दौड़ के बाद अंतिम परिणाम जारी होगा। सूत्रों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया 2018 के अंत तक पूरी होने की संभावना है।
रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि राज्य सरकार आने वाले तीन सालों में 20 लाख से ज्यादा नौकरियां देगी। सीएम ने MSME औद्योगिक सम्मेलन में यह बयान दिया था।
फटाफट ख़बरों के लिए हमे लाइक करें and follow this link :- Viral India #1 News Channel
CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा एलान, यूपी UP पुलिस में होगी 1.62 लाख भर्तियां
Reviewed by Kunwar pal
on
January 29, 2018
Rating:
Reviewed by Kunwar pal
on
January 29, 2018
Rating:

No comments:
Post a Comment