अमेरिका में इलाज करवाएंगे ऋष‍ि कपूर, फैन्स से की ये गुजारिश



हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर एक बार फिर खबरों में हैं. इस बार चर्चा का विषय है उनका विदेश जाना. इसकी जानकारी अपने फैन्स को ऋष‍ि ने अलग अंदाज में दी.

ऋष‍ि ने अपने ट्वीट में लिखा है, "नमस्कार, मैं अपने काम से कुछ समय के लिए छुट्टी ले रहा हूं. मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका जा रहा हूं. मेरी अपने शुभचिंतकों से गुजारिश है कि चिंता न करें या बेकार के कयास न लगाएं. मुझे फिल्में करते हुए 45 साल से ज्यादा हो गए हैं. आपके प्यार और दुआओं के साथ मैं जल्द वापस लौटूंगा."



आपको बता दें कि ऋषि कपूर हाल ही में फिल्म ‘मुल्क’ में नज़र आए थे. अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने मुराद अली का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी. फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू और आशुतोष राणा ने अहम रोल निभाया था.

जानकारी के अनुसार, ऋष‍ि की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं है. वे अपनी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर के साथ शनिवार रात को अमेरिका के लिए रवाना होंगे.

हाल ही में ऋष‍ि ने अपने बेटे रणबीर का 36 वां जन्मदिन मनाया है. रणबीर 36 साल के हो गए हैं. इस मौके पर उन्हें हर तरफ से ढेरों बधाइयां मिली. उनकी मां नीतू कपूर ने भी उन्हें जन्मदिन पर विश किया

Read More updates News  :- Viral India #1 News Channel
अमेरिका में इलाज करवाएंगे ऋष‍ि कपूर, फैन्स से की ये गुजारिश अमेरिका में इलाज करवाएंगे ऋष‍ि कपूर, फैन्स से की ये गुजारिश Reviewed by Kunwar pal on September 29, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.