CM से मिलने के बाद मृतक विवेक की पत्नी ने कहा, योगी सरकार पर भरोसा



लखनऊ शूटआउट में मारे गए एप्पल के मैनेजर विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी  से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने आज मुलाकात की। उनके साथ प्रदेश के उप- मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद कल्पना तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि हमें राज्य सरकार पर पहले से ही भरोसा था जो अब और मजबूत हो गया है। जानकारी के लिए बता दें कि सीएम योगी से पहले प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी विवेक तिवारी के घर पहुंचे थे।

वहीं दूसरी तरफ उप मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद विवेक की पत्नी कल्पना ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने के लिए मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच एसआईटी के जरिए होनी चाहिए क्योंकि सीबीआई से जांच कराने पर काफी ज्यादा समय लगेगा। कल्पना ने मीडिया को बताया कि उप मुख्यमंत्री ने उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराने की बात कही है साथ ही उन्होंने आश्वासन भी दिया है कि सीएम योगी भी उनसे जल्द मिलेंगे।

Read More updates News  :- Viral India #1 News Channel
CM से मिलने के बाद मृतक विवेक की पत्नी ने कहा, योगी सरकार पर भरोसा  CM से मिलने के बाद मृतक विवेक की पत्नी ने कहा, योगी सरकार पर भरोसा Reviewed by Kunwar pal on October 01, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.