सरकार ने दस लाख से अधिक श्रमिकों के खाते में ट्रांसफर किए 104 करोड़ रुपए,
Kunwar pal
June 13, 2020
- सरकार ने 1048166 श्रमिकों के खातों में 1000-1000 रुपए की धनराशि जमा की
- सीएम ने कहा कि लगातार तीन महीने तक सरकार श्रमिकों के खाते में पैसे डालेगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1048166 श्रमिकों व कामगारों के खातों में 104 करोड़ 82 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किया है। योगी सरकार श्रमिकों को 1000 रुपये प्रति परिवार प्रदान कर रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपदा राहत योजना के तहत लगातार तीन महीने तक श्रमिकों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।
Lucknow: Uttar Pradesh government transfers Rs 1000, under Direct Benefit Transfer, in the accounts of migrant labourers. The amount has been transferred to the account of 10,48,166 beneficiaries so far. pic.twitter.com/5O8uQGt5yK— ANI UP (@ANINewsUP) June 13, 2020
योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने फैसला किया था आपदा राहत सहायता योजना के तहत लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही तीन महीने लगातार 1000-1000 रुपए श्रमिकों के खाते में डाले जाएंगे। इसी तहत अप्रैल , मई माह के बाद शनिवार को 10 लाख 48 हज़ार 166 श्रमिकों के खाते में भी 1000-1000 रुपए डाल दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब लॉकडाउन तो खुल गया है। बावजूद इसके सरकार का मानना है कि श्रमिकों को अभी भवन निर्माण से संबधित काम नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में श्रमिकों व परिवार के भरण-पोषण के लिए 1000-1000 रुपए और दिया जाना जरूरी है।
सीएम ने बाल श्रमिक विद्या धन की शुरुआत कल की थी
यही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाल श्रमिक विद्या धन योजना का शुभारंभ किया है। इसके तहत सरकार इन बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी। साथ ही हर माह 1000 से 1200 रुपए देगी। यही नहीं चयनित 2000 बच्चों के परिवार वालों को भी सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। यह वे बच्चे हैं जो हालात के कारण पढ़ाई करने के बजाय बाल श्रमिक बनने को मजबूर हैं।
Lucknow: Uttar Pradesh government transfers Rs 1000, under Direct Benefit Transfer, in the accounts of migrant labourers. The amount has been transferred to the account of 10,48,166 beneficiaries so far. pic.twitter.com/5O8uQGt5yK— ANI UP (@ANINewsUP) June 13, 2020
सरकार ने दस लाख से अधिक श्रमिकों के खाते में ट्रांसफर किए 104 करोड़ रुपए,
Reviewed by Kunwar pal
on
June 13, 2020
Rating:
Reviewed by Kunwar pal
on
June 13, 2020
Rating: