राजधानी दिल्ली में एक छात्रा ने बहादुरी की मिसाल पेश करते हुए झपटमारी करने वाले बदमाश को धर दबोचा. बहादुर लड़की डीयू की छात्रा है और उसकी बहादुरी के आगे झपटमार की एक नहीं चली. स्थानीय लोगों की मदद से लड़की ने चेन स्नैचर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
दिल्ली पुलिस ने डीयू की इस बहादुर छात्रा को सम्मानित करने का फैसला किया है. दबोचे गए झपटमार की पहचान कासिम नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है. राजधानी में लगातार बढ़ रही छीना-झपटी की वारदातों के बीच इस बहादुर छात्रा ने बता दिया है कि अगर डटकर सामना किया जाए तो इन बदमाशों के हौसले भी पस्त किए जा सकते हैं.
जानकारी के मुताबिक, साहसी छात्रा कहीं जा रही थी और ऑटो में सवार होने ही वाली थी कि अचानक पीछे से आया झपटमार उसका मोबाइल छीनकर भागने लगा. लेकिन छात्रा घबराई नहीं और बिना डरे झपटमार को दौड़ा लिया. साहसी लड़की ने थोड़ी ही दूरी पर झपटमार को दबोच लिया.
लड़की के शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई और गुस्साई भीड़ ने मोबाइल स्नैचर की जमकर धुनाई कर डाली. वारदात की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसे जेल भेज दिया और झपटमार से लेकर छात्रा का मोबाइल वापस कर दिया.
Read More :- Update News Please follow this link - Viral India #1 News Channel
DU की बहादुर छात्रा ने छुड़ाए झपटमारों के छक्के, पुलिस करेगी सम्मानित
Reviewed by Kunwar pal
on
January 15, 2018
Rating:
Reviewed by Kunwar pal
on
January 15, 2018
Rating:

No comments:
Post a Comment