Results for Viral India

इंटरनेट पर मचा रहा धमाल ये गाना

December 19, 2018

पढ़े क्या है इस वायरल हो रहे व्हाट्सएप स्टेटस के पूरे गाने के लेरिंक्स



लिखे जो ख़त तुझे वो तेरी याद में
हजारो रंग के नजारे बन गए
लिखे जो ख़त तुझे वो तेरी याद में
हजारो रंग के नजारे बन गए
सवेरा जब हुआ, तो फूल बन गए
जो रात आयी तो सितारें बन गए
लिखे जो ख़त तुझे
कोई नगमा कही गूंजा
कहा दिल ने ये तू आयी
कही चटकी कली कोई
मैं ये समझा तू शरमाई
कोई खुशबू कही बिखरी
लगा ये जुल्फ लहराई
लिखे जो ख़त तुझे वो तेरी याद में
हजारो रंग के नजारे बन गए
सवेरा जब हुआ, तो फूल बन गए
जो रात आयी तो सितारें बन गए
लिखे जो ख़त तुझे
फिजा रंगीन अदा रंगीन
ये इठालाना, ये शरमाना
ये अंगड़ाई, ये तनहाई
ये तरसाकर चले जाना
बना देगा नहीं किस को
जवां जादू ये दीवाना
लिखे जो ख़त तुझे वो तेरी याद में
हजारो रंग के नजारे बन गए
सवेरा जब हुआ, तो फूल बन गए
जो रात आयी तो सितारें बन गए
लिखे जो ख़त तुझे
जहा तू हैं, वहा मैं हूँ
मेरे दिल की तू धड़कन हैं
मुसाफिर मैं तू मंजिल हैं
मैं प्यासा हूँ, तू सावन हैं
मेरी दुनिया ये नजरें हैं
मेरी जन्नत ये दामन हैं
लिखे जो ख़त तुझे वो तेरी याद में
हजारो रंग के नजारे बन गए
सवेरा जब हुआ तो फूल बन गए
जो रात आयी तो सितारें बन गए
लिखे जो ख़त तुझे
इंटरनेट पर मचा रहा धमाल ये गाना इंटरनेट पर मचा रहा धमाल ये गाना Reviewed by Admin on December 19, 2018 Rating: 5

दिग्विजय सिंह ने सेना के जवान को बीच सड़क पर थप्पड़ मारा था !!

February 02, 2018


अभी सेना के पूर्व जवान की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, इस मामले में कोंग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी वोट बैंक की राजनीति खेल रहे हैं और इसको मोदी सरकार के विरुद्ध इस्तेमाल करके वोटों की रोटियाँ सेंकना चाहते हैं।
हमें लगा अचानक से कोंग्रेस पार्टी को जवानों की इतनी चिंता कैसे होने लगी तो हमने ये पुराना अर्टिकले आपके साथ शेयर करना उचित समझा।इससे पहले ये भी बता दें कि राहुल गांधी को  रोज़ शहीद हो रहे सैनिकों के घर जाने का समय नहीं मिला यहाँ तक कि पिछले दिनों वो शहीद मंदीप सिंह के घर भी नहीं गये जिनके शव  की आतंकियों द्वारा दुर्गति की गयी थी । पर यहाँ ग्रेवाल की दुखद मृत्यु पर उन्हें लगा कि वोट बैंक की रोटियाँ सेंकी जा सकती है तो तुरंत पहुँच गये।
अब आपको १५ अक्टूबर २०१५ के इस मामले की जानकारी देते हैं जिससे आपको स्पष्ट होगा कि कोंग्रेस के लोग सेना के जवानों की कितनी इज़्ज़त करते हैं। बता दें कि उस समय पुलिस कंट्रोल रूम में नियम विरुद्ध नियुक्ति मामले में पूछताछ के लिए आये मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने समर्थकों पर लाठीचार्ज से नाराज़ होकर अर्द्ध सैनिक बल के जवान को थप्पड़ रसीद कर दिया था । क्या जवान की कोई इज़्ज़त दिग्विजय सिंह की नज़र में नहीं थी ?
क्या कोंग्रेस पार्टी के लोग केवल दिखावे के लिए सेना के जवानों की बात करते हैं क्यूँकि जिस OROP पर कोंग्रेस इतना भड़क रही है ख़ुद इतने साल सत्ता में रहने के बावजूद कोंग्रेस ने वो कभी लागू नहीं किया और सैनिकों को बेवक़ूफ़ बनाते रहे ।
फटाफट ख़बरों के लिए हमे लाइक करें and follow this link :-  Viral India #1 News Channel 
दिग्विजय सिंह ने सेना के जवान को बीच सड़क पर थप्पड़ मारा था !!  दिग्विजय सिंह ने सेना के जवान को बीच सड़क पर थप्पड़ मारा था !! Reviewed by Kunwar pal on February 02, 2018 Rating: 5

कासगंज हिंसा का मुख्य आरोपी सलीम गिरफ्तार

January 31, 2018
नई दिल्ली: कासगंज हिंसा के मुख्य आरोपी सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सलीम पर चंदन को गोली मारने का आरोप है. इस हमले के बाद चंदन की मौत हो गई थी. यूपी पुलिस के लॉ एंड ऑर्डर एडीजी आनंद कुमार ने बताया कि एफआईआर और बयान के आधार पर सलीम ही वह शख्‍स है जिसने अपने घर की बालकनी से चंदन पर गोली चलाई थी. वहीं, उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये. इधर, यूपी सरकार परीक्षा में नकल करने वाले छात्रों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है. इस बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक आदेश भी जारी किया है. उधर, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नॉर्थ-इस्ट में होने वाले चुनावों के मद्देनजर कमर कस चुके हैं. शिलॉन्ग में राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला. वहीं, चंद्र ग्रहण साल 2018 का पहला ग्रहण है. इसे लेकर देश भर में उत्सुकता है. 

कासगंज हिंसा: यूपी पुलिस ने कहा, आरोपी सलीम ने घर की बालकनी से चंदन गुप्‍ता पर चलाई थी गोली 
saleem

कासगंज हिंसा के मुख्य आरोपी सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सलीम पर चंदन को गोली मारने का आरोप है. इस हमले के बाद चंदन की मौत हो गई थी. यूपी पुलिस के लॉ एंड ऑर्डर एडीजी आनंद कुमार ने बताया कि एफआईआर और बयान के आधार पर सलीम ही वह शख्‍स है, जिसने अपने घर की बालकनी से चंदन पर गोली चलाई थी. उन्‍होंने कहा कि पिछले दो दिनों में उन्‍होंने कई हथियार बरामद किए हैं. वह अब चंदन के शरीर से मिली गोली का उन हथियारों से मिलान कर रहे हैं. 

भूकंप के झटकों से कश्‍मीर से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक हिला, तीव्रता 6.1 आंकी गई 
earthquake

उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये. अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आने के बाद यह झटके महसूस हुए. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उक्त सूचना दी गई. अमेरिका जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने बताया कि उत्तरी अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप आया. इसका केंद्र हिंदूकुश पर्वतों में ताजिकिस्तान से लगती अफगानिस्तान की उत्तरी सीमा पर 191 किमी की गहराई में आया.

यूपी सरकार परीक्षा में नकल करने वालों के खिलाफ करेगी कड़ी कार्रवाई, दिए गए आदेश 
yogi adityanath

यूपी सरकार परीक्षा में नकल करने वाले छात्रों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है. इस बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक आदेश भी जारी किया है. इस आदेश में परीक्षा के दौरान नकल को रोकने के लिए एक विशेष व्यवस्था लागू करने की बात कही है. गौरतलब है कि राज्य में 6 फरवरी से बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार सरकार ने छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है.

शिलॉन्ग में राहुल गांधी का RSS-BJP पर हमला, मोहन भागवत के बारे में कही यह बड़ी बात 
rahul gandhi

राहुल गांधी नॉर्थ-इस्ट में होने वाले चुनावों के मद्देनजर कमर कस चुके हैं. शिलॉन्ग में राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हम लोग पूरे देश में आरएसएस के विचारधारा के खिलाफ लड़ रहे हैं. यह एक ऐसा विचार है जो देश पर थोपा जा रहा हा. बीजेपी से लेकर आरएसएस पूरे नॉर्थ इस्ट में आपकी संस्कृति, भाषा और आपके जीवनशैली को कमजोर और खत्म करने का प्रयास कर रहा है. 

Chandra Grahan 2018: साल के पहले चंद्र ग्रहण के दिन आया भूकंप, इन दो मंत्रों को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट 
chandragrahan

चंद्र ग्रहण ( Lunar Eclipse) साल 2018 का पहला ग्रहण है. इसे लेकर देश भर में उत्सुकता है. कई लोग इससे जुड़ी अच्छी-बुरी बातों को जांचने-परखने में लगे हैं, वहीं आज आए भूकंप (Earthquake) की वजह से यह और भी सुर्खियों में आ गया है. जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तब वह चंद्रमा पर पड़ने वाली सूर्य की किरणों को रोकती है और उसमें अपनी छाया बनाती है. इस घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है. इसे ब्लड मून (Blood Moon) भी कहा जाता है. चंद्र ग्रहण के मौके पर पढ़े जाने वाले कई मंत्र भी हैं और मान्यताएं भी हैं. जिन्हें समय-समय पर सिनेमा में दिखाया जाता रहा है. लेकिन अब कुछ मंत्रों को लेकर जिज्ञासा बढ़ गई है.

फटाफट ख़बरों के लिए हमे लाइक करें and follow this link :-  Viral India #1 News Channel 


कासगंज हिंसा का मुख्य आरोपी सलीम गिरफ्तार कासगंज हिंसा का मुख्य आरोपी सलीम गिरफ्तार Reviewed by Kunwar pal on January 31, 2018 Rating: 5

नहीं थम रही 'पद्मावत' की मुश्किलें, वकील ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

January 23, 2018
बुधवार को एक बार फिर फिल्म को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. जिसमें फिल्म के कुछ विशेष दृश्यों को डिलीट किए जाने की मांग की है.



नई दिल्ली:  संजय लीला भंसाल की फिल्म पद्मावत के सामने एक के बाद एक नई मुश्किल आ रही है. मंगलवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों सहित वो सभी याचिका ठुकरा दी गई थी जिनमें फिल्म के बैन की मांग की गई थी. अब बुधवार को एक बार फिर फिल्म को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. जिसमें फिल्म के कुछ विशेष दृश्यों को डिलीट किए जाने की मांग की है. ये याचिका वकील मनोहर लाल शर्मा के द्वारा दायर की गई थी, जिसमें किसी विशेष सीन को विवादित बताया गया था और इस याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की थी.

पढ़ें फिल्म 'पद्मावत' का रिव्यू

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इंकार कर दिया है. अब इस याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई  होगी. आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट व सेंसर बोर्ड से क्लीन चिट मिलने के बाद फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकारों की, दोनो राज्यों में बालीवुड फिल्म 'पद्मावत' को प्रदर्शित करने के खिलाफ दायर याचिका खारिज की. कोर्ट ने दोनों राज्यों के अनुरोध पर अपने पुराने आदेश में संशोधन करने से इनकार किया और पद्मावत की 25 जनवरी को देशभर में रिलीज का रास्ता साफ किया. न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति डी. वाई. चन्द्रचूड़ की पीठ ने कहा, ‘‘लोगों को निश्चित तौर पर यह समझना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश दिया है. उन्हें इसका पालन करना ही होगा . कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्यों की जिम्मेदारी है.

Read More :- Update News Please follow this link - Viral India #1 News Channel 


नहीं थम रही 'पद्मावत' की मुश्किलें, वकील ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका नहीं थम रही 'पद्मावत' की मुश्किलें, वकील ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका Reviewed by Kunwar pal on January 23, 2018 Rating: 5

DU की बहादुर छात्रा ने छुड़ाए झपटमारों के छक्के, पुलिस करेगी सम्मानित

January 15, 2018
राजधानी दिल्ली में एक छात्रा ने बहादुरी की मिसाल पेश करते हुए झपटमारी करने वाले बदमाश को धर दबोचा. बहादुर लड़की डीयू की छात्रा है और उसकी बहादुरी के आगे झपटमार की एक नहीं चली. स्थानीय लोगों की मदद से लड़की ने चेन स्नैचर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
दिल्ली पुलिस ने डीयू की इस बहादुर छात्रा को सम्मानित करने का फैसला किया है. दबोचे गए झपटमार की पहचान कासिम नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है. राजधानी में लगातार बढ़ रही छीना-झपटी की वारदातों के बीच इस बहादुर छात्रा ने बता दिया है कि अगर डटकर सामना किया जाए तो इन बदमाशों के हौसले भी पस्त किए जा सकते हैं.
जानकारी के मुताबिक, साहसी छात्रा कहीं जा रही थी और ऑटो में सवार होने ही वाली थी कि अचानक पीछे से आया झपटमार उसका मोबाइल छीनकर भागने लगा. लेकिन छात्रा घबराई नहीं और बिना डरे झपटमार को दौड़ा लिया. साहसी लड़की ने थोड़ी ही दूरी पर झपटमार को दबोच लिया.
लड़की के शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई और गुस्साई भीड़ ने मोबाइल स्नैचर की जमकर धुनाई कर डाली. वारदात की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसे जेल भेज दिया और झपटमार से लेकर छात्रा का मोबाइल वापस कर दिया.
Read More :- Update News Please follow this link - Viral India #1 News Channel 


DU की बहादुर छात्रा ने छुड़ाए झपटमारों के छक्के, पुलिस करेगी सम्मानित DU की बहादुर छात्रा ने छुड़ाए झपटमारों के छक्के, पुलिस करेगी सम्मानित Reviewed by Kunwar pal on January 15, 2018 Rating: 5

14 की उम्र से करने लगा था हत्याएं, नमक डाल दफना देता था लाश

January 15, 2018

दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग सीरियल किलर का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है. यह नाबालिग हत्यारा मात्र 14 की उम्र से ही हत्याएं करने लगा था और इतना बर्बर हो चला था कि हत्या करने के बाद नमक डालकर लाश को दफना देता था, ताकि लाश पूरी तरह गल जाए और पुलिस को हत्या का कोई सुराग ही न मिले.
इस नाबालिग सीरियल किलर ने हत्या की अपनी साजिशों में अपने भाइयों को भी शामिल कर लिया था. इसके गैंग में और भी कई लड़के शामिल हो गए थे. उनमें भी कुछ हत्यारे सगे भाई हैं.
संगम विहार पुलिस ने पिछले साल इसी तरह एक लाश बिल्कुल गली अवस्था में बरामद किया था. पुलिस हत्या की उस गुत्थी को तब तक नहीं सुलझा पाई थी, जब तक इस सीरियल किलर ने खुद अपनी जुबान से हत्या की उस वारदात का खुलासा नहीं कर दिया.
नाबालिग सीरियल किलर ने बताया कि उसे एक महिला ने अपने भाई की कत्ल की सुपारी दी थी. सुपारी लेकर इस सीरियल किलर ने महिला के भाई का अपहरण किया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.
लेकिन इतने पर ही वह नहीं रुका. उसने पेट्रोल छिड़ककर लाश को पहले जला दिया फिर दफनाने से पहले लाश पर ढेर सारा नमक डाल दिया ताकि लाश पूरी तरह गल जाए. पुलिस को वह लाश बिल्कुल कंकाल अवस्था में मिली थी.
पुलिस के मुताबिक, 17 साल का यह नाबालिग सीरियल किलर 14 साल की उम्र से ही जुर्म की दुनिया में उतर गया था. जुर्म की दुनिया में उतरने के बाद इन तीन वर्षों के दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कई हत्याएं कीं.
पुलिस ने नाबालिग सीरियल किलर सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है. पुलिस अब उनसे पूछताछ कर अब तक किए गए सारे अपराधों को उगलवाएगी. जिन अपराधों का उसने खुलासा किया है, उनकी फिर से तफ्तीश की जाएगी.
पुलिस ने बताया कि 2015 में इस सीरियल किलर ने रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी और लाश को जंगल में ले जाकर गाड़ दिया था. पिछले साल भी उसने एक व्यक्ति की हत्या की सुपारी ली थी.
बीते एक सप्ताह के अंदर भी इस सीरियल किलर ने तीन युवकों का अपहरण कर लिया था और उनकी हत्या करने वाला था. 10 जनवरी को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों का मोबाइल और बाइक छीन उनकी हत्या करने संगम विहार के जंगलों की ओर ले गया था.
हालांकि पुलिस ने उन्हें ऐसा करते देख लिया और चेतावनी देने पर बदमाश दोनों युवकों को छोड़कर भाग खड़े हुए थे. लेकिन इन बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि अगले ही दिन उन्होंने फिर से एक युवक का अपहरण कर लिया और उसे भी मारकर दफनाने जंगल की ओर ले गए.
Read More :- Update News Please follow this link - Viral India #1 News Channel
14 की उम्र से करने लगा था हत्याएं, नमक डाल दफना देता था लाश 14 की उम्र से करने लगा था हत्याएं, नमक डाल दफना देता था लाश Reviewed by Kunwar pal on January 15, 2018 Rating: 5
Powered by Blogger.