25 जनवरी को 3 भाषाओं में रिलीज होगी पद्मावत




नई दिल्ली:- पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स भंसाली प्रोडक्शन और वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने तारीख कन्फर्म करते हुए बताया कि फिल्म को दुनियाभर में एक साथ IMAX 3D में रिलीज किया जाएगा। फिल्म तीन भाषाओं- हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज की जाएगी। बता दें कि पद्मावत पर पिछले काफी समय से विवाद हो रहा है। हालांकि, शनिवार को ही सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को बिना किसी कट के रिलीज करने की बात कही थी। मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान सरकार ने अपने यहां फिल्म को रिलीज करने से इनकार कर दिया है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने फिल्म पर रोक लगाने से मना कर दिया है।


Read More:- https://goo.gl/wUF3vA
25 जनवरी को 3 भाषाओं में रिलीज होगी पद्मावत 25 जनवरी को 3 भाषाओं में रिलीज होगी पद्मावत Reviewed by Kunwar pal on January 14, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.