Coronavirus Live Updates in India | कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 107


Coronavirus LIVE News Updates: यूनान में भी संक्रमण से मरने वालों की संख्या तीन पहुंच गई है। पाकिस्तान में भी संक्रमण के दो और मामलों की पुष्टि हुई है जबकि स्विट्जरलैंड में कोरोना वायरस से निपटने के लिए सेना उतारने की तैयारी की जा रही है।

Narendra Modi:- सार्क देशों के सम्मेलन में पीएम मोदी ने अन्य देशों के प्रमुख नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना से सभी देशों को साथ मिलकर लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि भारत में जागरूकता अभियान चल रहा है। हमें घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि सावधान रहने की जरूरत है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि जैसा कि हम इस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं, मैं इस वायरस के प्रसार से निपटने के भारत के अनुभव को संक्षेप में साझा करना चाहूंगा। हमारा मार्गदर्शक मंत्र है- तैयारी करो, मगर घबराओ नहीं। बता दें कि परिवार और स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय ने बताया कि रविवार (15 मार्च, 2020) दोपहर 12 बजे तक कोरोना के 19 नए मामलों की पुष्टि हुई है।  इससे देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 107 पहुंच गई। इससे पहले कोच्चि हवाईअड्डे पर दुबई जाने वाले एक विमान के कम से कम 289 यात्रियों को रविवार को उड़ान भरने से कुछ देर पहले उतार लिया गया। यात्रियों में से एक ब्रिटिश नागरिक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। कोचिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के प्रवक्ता ने बताया कि यह यात्री 19 लोगों के उस समूह का हिस्सा है जो केरल के मुन्नार शहर में छुट्टियां मना रहा था और निगरानी में था। उन्होंने बताया कि वह मुन्नार में अधिकारियों को सूचित किए बगैर कोच्चि हवाईअड्डा पहुंचने के लिए समूह में शामिल हो गया। उन्होंने बताया कि जब जांच के नतीजे आए तो अधिकारियों को मालूम चला कि वह कोच्चि हवाईअड्डे पर है और अमीरात के एक विमान से यात्रा कर रहा है। पहले तो उसके समूह के सभी 19 यात्रियों को उतारने का फैसला किया गया। प्रवक्ता ने कहा, ‘अब बाकी के 270 यात्रियों को भी उतारने और उन्हें जांच के लिए अस्पताल भेजने का फैसला किया गया है।

कोरोना वायरस के चलते इटली, तुर्की, न्यूजीलैंड सहित दुनिया के तमाम देश एहतियाती और सख्त कदम उठा रहे हैं। वहीं, अब इस वायरस का प्रकोप पहले से ही संकटग्रस्त वेनेजुएला तक पहुंच गया है। दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या शनिवार को 150,000 से अधिक हो गई। आधिकारिक सूत्रों से संकलित आंकड़ों से यह जानकारी मिली। यूनान में भी संक्रमण से मरने वालों की संख्या तीन पहुंच गई है। पाकिस्तान में भी संक्रमण के दो और मामलों की पुष्टि हुई है जबकि स्विट्जरलैंड में कोरोना वायरस से निपटने के लिए सेना उतारने की तैयारी की जा रही है। रूस ने भी कई देशों के साथ लगती सीमाओं को सील करने का फैसला किया है। फ्रांस में भी कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है पहली बार यहां जेल में बंद कैदी और सीनेटर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को संक्रमण से बचाने के लिए व्हाइट हाउस आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के शरीर के तापमान की जांच करने का फैसला किया है। इटली में प्रशासन ने पहले ही लोगों के यात्रा करने सहित कई पाबंदियां लगा दी थीं लेकिन शनिवार को प्रशासन ने लोगों के पार्कों में घूमने पर भी रोक लगा दी.
Coronavirus Live Updates in India | कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 107 Coronavirus Live Updates in India | कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 107 Reviewed by Kunwar pal on March 15, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.