CAA पर कांग्रेस की बैठक के बाद पीएम मोदी पर राहुल गांधी का हमला


नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी (Narendra Modi) पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने (Rahul Gandhi) नागरिकता कानून (Citizenship Act) को लेकर पार्टी द्वारा बुलाई गई बैठक  के खत्म होने के बाद कहा कि आज देश में किसान और छात्र केंद्र सरकार से बेहद गुस्सा हैं. इनके गुस्से की मुख्य वजह है बेरोजगारी और महंगाई. राहुल गांधी ने कहा कि देश की मौजूदा सरकार हर मौर्चे पर फेल साबित हो चुकी है. उन्होंने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप देश के किसी भी विश्वविद्यालय में जाकर वहां के छात्रों को बताएं कि आखिर आपने उनके लिए किया क्या है. वह छात्रों को बताएं कि आखिर आज देश की अर्थव्यवस्था की यह हालत क्यों है? देश में इतनी बेरोजगारी क्यों है? और यूनिवर्सिटी के अंदर छात्रों पर पुलिस से लाठियां क्यों चलवा रहे हैं.

बता दें कि यह कोई पहला मौका जब राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा हो. इससे पहले  दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस ने नागरिकता कानून (Citizenship Act) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने PM मोदी (Narendra Modi) और अमित शाह (Amit Shah) पर जमकर हमला बोला था. राहुल गांधी ने पीएम मोदी से कई मुद्दों पर सवाल किए. राहुल ने कहा था कि देश के दुश्मनों ने पूरी कोशिश की कि इस देश की उन्नति को खत्म किया जाए, देश को दुश्मनों ने पूरी कोशिश की देश की अर्थव्यवस्था को खत्म किया जाए, लेकिन जो काम वे नहीं कर सके, उसकी कोशिश नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि जो काम आज तक देश के दुश्मन नहीं कर पाए, वो नरेंद्र मोदी पूरी ताकत के साथ कर रहे हैं.

क्या मोदी और शाह में सामंजस्य नहीं या दोनों देश को बेवकूफ बना रहे हैं: कांग्रेस

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि आप कांग्रेस पार्टी से नहीं लड़ रहे हो. यह देश की आवाज है और आप देश की आवाज के खिलाफ खड़े हो. आप देश की आवाज से लड़ रहे हो. मैं आपको और आपके दोस्‍त अमित शाह को बताना चाहता हूं कि आप इस आवाज को दबाने की कोशिश करोगे तो भारत की आवाज आपको जवाब देगी. पीएम मोदी के एक बयान का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश के लोग कपड़ों से आपको पहचानते हैं. आप दो करोड़ का सूट पहनते हैं. देश की जनता ये जानती है. उन्होंने कहा कि आप देश के युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रहे हो. आप बाहर आइए और युवाओं को बताइये कि आपने युवाओं को रोजगार क्‍यों नहीं दिया?





CAA पर कांग्रेस की बैठक के बाद पीएम मोदी पर राहुल गांधी का हमला CAA पर कांग्रेस की बैठक के बाद पीएम मोदी पर राहुल गांधी का हमला Reviewed by Kunwar pal on January 16, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.