नई दिल्ली: जिओ ने बहुत काम समय में सबसे ज्यादा अपने मोबाइल नेटवर्क को इस्तेमाल करने वाले कस्टमर्स में इजाफा किया है. ये ही वजह है की एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसे बड़े और दिग्गज नेटवर्क को भी लोहे के चने चबाने पद रहे है! हाल ही में रिलायंस जियो ने भी मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ाने की घोषणा की है जिस से लोग परेशान तो है लेकिन उनको ये भी तसल्ली है की जिओ इस्तेमाल करना अभी भी और नेटवर्क्स के मुकाबले में सस्ता है!
हाल ही में जिओ कंपनी द्वारा ४३००० से अधिक नेटवर्क टावर्स को पूरे भारत में लगाने का आदेश दिया है जिसके लिए मकानों की छत, खाली पड़े हुए प्लाट का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही जिन लोगो की जगह को इस्तेमाल किया जायेगा उनको अच्छा ख़ासा पैसा भी हर महीने मिलेगा. हालांकि अभी ये निश्चित नहीं है की किस जगह कम और कहा पर ज्यादा जिओ टावर लगेंगे!
एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के बाद रिलायंस जियो ने भी मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ाने की घोषणा की है. कंपनियों का यह निर्णय आम उपभोक्तओं की जेब पर भारी पड़ सकता है, जबकि जियो ने कहा है कि वह दर में वृद्धि इस तरह करेगी ताकि डेटा उपभोग पर प्रतिकूल असर न पड़े. फिलहाल सबसे सस्ती दरों पर सेवाएं दे रही रिलायंस जियो ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वह अगले कुछ सप्ताह में मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ाने वाली है. एक दिन पहले ही भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने कहा था कि वे दिसंबर से मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ाने वाली हैं.
जियो ने कहा कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) मोबाइल सेवाओं की दरों में संशोधन पर संभवत: परामर्श की शुरुआत करने वाला है. हालांकि इस बीच ट्राई से जुड़े सूत्रों ने कहा कि नियामक अभी दूरसंचार कंपनियों द्वारा शुल्क वृद्धि को अमल में लाने का इंतजार करेगा. नियामक उसके बाद इसकी समीक्षा करेगा कि शुल्क वृद्धि नियामकीय दायरे में है या नहीं.
Jio (रिलायंस) ने Airtel, Vodafone आइडिया के बाद, मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ाई
Reviewed by Admin
on
November 25, 2019
Rating:
Reviewed by Admin
on
November 25, 2019
Rating:



No comments:
Post a Comment