राजस्थान, MP समेत 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा, 11 दिसंबर को नतीजे

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में चुनाव तारीख की घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है. इनमें से चार राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है, जबकि तेलंगाना विधानसभा भंग होने के बाद वहां चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है.

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में नवंबर से दिसंबर के बीच मतदान पूरा हो जाएगा, जिसके बाद 11 दिसंबर को सभी राज्यों के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे. चुनाव आयोग की घोषणा के साथ आज से ही इन पांच राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है




छत्तीसगढ़

पहला चरण: छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव अधिसूचना जारी होगी. 23 अक्टूबर को नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख है और 26 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. इस चरण में 18 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर मतदान होगा.

दूसरे चरण: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के लिए 26 अक्टूबर को चुनाव अधिसूचना जारी होगी. 2 नवंबर को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है. जबकि 5 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. इस चरण में 72  विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा.

मध्य प्रदेश- मिजोरम चुनाव

मध्य प्रदेश में एक ही चरण में मतदान होगा. यहां 230 विधानसभा सीट हैं, जिनके नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर है, जबकि 14 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. यहां सभी सीटों पर एक साथ 28 नवंबर को मतदान होगा. मिजोरम में भी मध्य प्रदेश के साथ ही मतदान कराया जाएगा. 

राजस्थान-तेलंगाना चुनाव

राजस्थान में 12 नवंबर को चुनाव अधिसूचना जारी होगी. जिसके बाद नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर होगी. नाम वापसी 22 नवंबर तक होगी. इन दोनों राज्यों में 7 दिसंबर को मतदान होगा.

इन सभी पांच राज्यों में 11 दिसंबर को मतगणना होगी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिसंबर से पहले चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. उन्होंने बताया कि चुनाव में आधुनिक ईवीएम व वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा. साथ ही मतदान की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी.





राजस्थान, MP समेत 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा, 11 दिसंबर को नतीजे राजस्थान, MP समेत 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा, 11 दिसंबर को नतीजे Reviewed by Kunwar pal on October 06, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.