इस 'खतरनाक' बीमारी से अगले चार साल के दौरान मर जाएंगे 30 लाख लोग


नोएडा (धर्मेंद्र मिश्रा)। स्मॉकलेस टोबैको ऑन व‌र्ल्ड नॉलेज हब, नोएडा (एसएलटी) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक चबाने वाले तंबाकू के 91 फीसद उपभोक्ता गरीब व मध्य वर्गीय देशों के हैं। दुनिया में चबाने वाले तंबाकू से होने वाली कुल मौतों का 88 फीसद दंश गरीब व मध्य वर्गीय देश ही झेल रहे हैं। ऐसे में व‌र्ल्ड नॉलेज हब ने विश्व स्वास्थ्य संगठन व विकसित देशों से गरीब व मध्यम वर्गीय देशों को चबाने वाले तंबाकू से कैंसर के खिलाफ जंग में आर्थिक व अन्य मदद की अपील की है। साथ ही चबाने वाले तंबाकू से होने वाले कैंसर पर अधिक काम करने का सुझाव भी दिया है।
6.5 लाख लोगों की हर साल जा रही जान
व‌र्ल्ड नॉलेज हब के अनुसार 6.5 लाख से अधिक लोग प्रति वर्ष चबाने वाले तंबाकू से होने वाले कैंसर के कारण मौत के मुंह में समा रहे हैं। इनमें से करीब साढ़े पांच लाख मौतें गरीब व मध्य वर्गीय देशों में हो रही हैं। भारत, बांग्लादेश, भूटान व नेपाल में 80 फीसद से अधिक तंबाकू उपभोक्ता हैं। मौतों का अांकड़ा यही रहा तो इस हिसाब से अगले चार साल में तकरीबन 30 लाख लोगों की मौत हो जाएगी।

इस 'खतरनाक' बीमारी से अगले चार साल के दौरान मर जाएंगे 30 लाख लोग इस 'खतरनाक' बीमारी से अगले चार साल के दौरान मर जाएंगे 30 लाख लोग Reviewed by Kunwar pal on January 15, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.