कोरोना की सबसे तेज रफ्तार अब भारत में; 17 दिन में मामले दोगुने हो रहे, अगस्त तक अमेरिका से ज्यादा केस होंगे, सितंबर तक 1 करोड़ मामले
बेहद बुरी... भारत कोरोना से दुनिया का चौथा सबसे संक्रमित देश बन गया है। अब तक इस लिस्ट में भारत छठे नंबर पर था। पिछले कुछ दिनों में अपने यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी आई है। यही कारण है कि एक दिन के अंदर दो देश स्पेन और यूके पीछे छूट गए और भारत कोरोना संक्रमण के मामले में उनसे आगे निकल गया। बुधवार तक यूके चौथे और स्पेन पांचवें नंबर पर था। भारत से आगे अब सिर्फ तीन देश बचे हैं- अमेरिका, रूस और ब्राजील। अगर अपने यहां कोरोना मामले बढ़ने की यही रफ्तार बनी रही तो 25 से 30 अगस्त के बीच भारत दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश बन जाएगा।
हालांकि, तब तक ब्राजील में इससे भी ज्यादा खराब हालत होगी। ब्राजील में मामले मौजूदा रफ्तार से ही आगे बढ़ते रहे तो वह 25 जुलाई तक अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए कोरोना प्रभावित देशों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच जाएगा।
ब्राजील का डबलिंग रेट भारत से भी ज्यादा, यहां 16 दिन में संक्रमितों की संख्या डबल हो रही, ग्रोथ रेट के मामले में वह दूसरे नंबर पर
टेस्टिंग के मामले में अमेरिका सबसे आगे, 2.26 करोड़ लोगों की जांच हो चुकी है, भारत में 52 लाख लोगों की जांच हुई
Read More:-Viral India #1 News Channel
बुरी खबर; भारत दुनिया का चौथा सबसे संक्रमित देश
Reviewed by Kunwar pal
on
June 11, 2020
Rating:
No comments:
Post a Comment