Results for breaking news

दिल्ली : मेट्रो और बसें चलेंगी फुल क्षमता के साथ, 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे थिएटर

July 24, 2021
अंतिम संस्कार में अब 20 की जगह 100 लोग शामिल हो सकेंगे. शादी समारोह में भी 50 की जगह 100 लोग शामिल हो सकेंगे


नई दिल्ली:
कोरोना वायरस को लेकर देश की राजधानी में लगाई गई पाबंदियों में शनिवार को दिल्ली सरकार की ओर से कुछ और रियायतें दी गई हैं. केजरीवाल सरकार ने अब सिनेमा/थिएटर और मल्टीप्लेक्स 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने का फैसला किया है. वहीं, मेट्रो और बसें 100 फीसदी क्षमता के साथ चल सकेंगी. सिनेमा/थिएटर और मल्टीप्लेक्स सोमवार से 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे. दिल्ली मेट्रो अपनी 100%  क्षमता के साथ चलेगी, अभी तक मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ चल रही थी.

DTC और क्लस्टर की बसें भी 100% सीटिंग क्षमता के साथ चल सकेंगे, अभी तक ये भी 50% क्षमता के साथ चल रही थीं. वहीं, अंतिम संस्कार में अब 20 की जगह 100 लोग शामिल हो सकेंगे. शादी समारोह में भी 50 की जगह 100 लोग शामिल हो सकेंगे. इसके अलावा स्पा खोलने की भी इजाजत दे दी गई लेकिन कुछ शर्तों के साथ.


पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में (Hindi News

दिल्ली : मेट्रो और बसें चलेंगी फुल क्षमता के साथ, 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे थिएटर दिल्ली : मेट्रो और बसें चलेंगी फुल क्षमता के साथ, 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे थिएटर Reviewed by Kunwar pal on July 24, 2021 Rating: 5

मेरी नहीं होगी तो किसी की नहीं होने दूंगा,' ये सोचकर किया प्रेमिका का कत्ल

July 24, 2021

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी महबूबा को बेरहमी के साथ मार डाला. प्रेमिका का कुसूर इतना था कि उसने शादी से इनकार कर दिया था.  ये बात प्रेमी को नागवार गुजरी और उसने अपनी मोहब्बत को खुद अपने हाथों से मार डाला. इसके बाद आरोपी प्रेमी ने खुद भी जहर खा लिया लेकिन इलाज के बाद उसकी जान बच गई.

कत्ल की ये सनसनीखेज वारदात इटावा के थाना बकेवर क्षेत्र की है. जहां ग्राम मंडौली में रहने वाली 22 वर्षीय रुचि और 25 साल का अमित उर्फ खुशीलाल एमए द्वितीय वर्ष के छात्र थे. वे दोनों क्लासमेट थे. वे दोनों एक ही जाति के थे. पिछले 7 वर्षों से उन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों अक्सर एक दूसरे से मिला करते थे. अचानक बीते बुधवार को अमित उर्फ खुशीलाल को रुचि पर शक हुआ कि वो अपने किसी रिश्तेदार के लड़के से प्रेम करने लगी है और उसे धोखा दे रही है. 

यह बात अमित को खटकने लगी तो उसने अपनी प्रेमिका रुचि को खेत में बुलाया और उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा. लेकिन रुचि ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया और शादी से इनकार कर दिया. ये बात अमित को इतनी नागवार गुजरी कि वो गुस्से में आपा खो बैठा और उसने लोहे के शॉकर से रुचि पर हमला बोल दिया. उसने एक बाद एक उसके सिर पर दो-तीन प्रहार किए. नतीजा ये हुआ कि मौके पर ही रुचि की मौत हो गई. 

Read More:- Viral India #1 News Channel

मेरी नहीं होगी तो किसी की नहीं होने दूंगा,' ये सोचकर किया प्रेमिका का कत्ल मेरी नहीं होगी तो किसी की नहीं होने दूंगा,' ये सोचकर किया प्रेमिका का कत्ल Reviewed by Kunwar pal on July 24, 2021 Rating: 5

दूल्हे को 4 KM तक अपने साथ भगा ले गई घोड़ी | Video Viral

July 22, 2021

 


राजस्थान के अजमेर का एक वीडियो खूब वायरल हो राह है. आप इस वायरल वीडियो को देखकर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे, लेकिन यकीन मानियेगा जिसके साथ यह घटना हुई है, उसकी जान गले में आ गई थी. यह वायरल वीडियो अजमेर जिले के नसीराबाद कस्बे के रामपुरा गांव का बताया जा रहा है.

यहां पिछले दिनों एक विवाह समारोह के दौरान बिंदौरी की रस्म के दौरान अचानक से आतिशबाजी होने से घोड़ी बिदक गई और दूल्हे को अपने साथ ही ले भागी. पटाखे की आवाज से चमकी घोड़ी करीब 4 किलोमीटर तक भागती रही और उसके पीछे पीछे दूल्हे के परिजन और घोड़ी मालिक. 

बारातियों ने कार-बाइक से पीछाकर 4 किलोमीटर दूर जाकर पकड़ा. यह वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है. पटाखा चलते ही बिदकी घोड़ी दूल्हे को लेकर भागी तो बारातियों ने 4 किलोमीटर तक उसका पीछा करने के बाद उसे पकड़ा. इस हादसे के बाद दूल्हे की तबीयत खराब हो गई. 

मिली जानकारी के मुताबिक, रामपुरा के रहने वाले रामप्रसाद की 18 जुलाई को बारात जयपुर के मुरलीपुरा जानी थी. बारात से पहले गांव में बिंदौरी की रस्म निभाई जा रही थी, जिसमें घोड़ी को नचाया जा रहा था. इसी दौरान आतिशाबाजी की गई. पटाखे की आवाज सुनते ही घोड़ी भागने लगी. 

Read More:- Viral India #1 News Channel

दूल्हे को 4 KM तक अपने साथ भगा ले गई घोड़ी | Video Viral दूल्हे को 4 KM तक अपने साथ भगा ले गई घोड़ी | Video Viral Reviewed by Kunwar pal on July 22, 2021 Rating: 5

राज कुंद्रा का पोर्न नेक्सस:20 हजार रुपए दिन पर किराए से लेते थे

July 21, 2021

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि कुंद्रा को गिरफ्तार करने से पहले क्राइम ब्रांच की टीम ने 5 महीने तक कड़ी पड़ताल की है। क्राइम ब्रांच की टीम अश्लील फिल्में बनाने वाले गिरोह का सुराग तलाश रही थी, इसी दौरान राज कुंद्रा का नाम सामने आया था।

जांच में सामने आया है कि ये 20 साल की स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस को टारगेट कर, उन्हें कॉन्ट्रैक्ट में फंसा फिल्मों के काम के लिए मजबूर करते थे। कुंद्रा के खिलाफ 4 फरवरी 2021 को ही केस दर्ज कर लिया गया था। हालांकि, एक बयान के अलावा पुलिस के पास कुंद्रा के खिलाफ कुछ भी नहीं था, इसलिए उन्हें तब पकड़ा नहीं गया।

पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही गिरफ्तार किया गया

तीन दिन पहले मलाड पश्चिम के मड गांव में एक किराए के बंगले में छापा मारा गया और वहां से पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही उन्हें गिरफ्तार किया गया। कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप के जरिए प्रसारित और शेयर करने का आरोप था। इस मामले में क्राइम ब्रांच टीम ने CR- 103/2021 दर्ज किया था। जिसमें IPC की धारा 292(अश्लील साहित्य का प्रसारण), 293(20 साल से कम उम्र के लोगों तक अश्लील साहित्य पहुंचाना), 34(सामान्य इरादे से किया आपराधिक कृत्य) और आईटी एक्ट की धारा 67(आपत्तिजनक सूचनाओं का प्रकाशन), 67ए(इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से सेक्स या अश्लील सूचनाओं को प्रकाशित करना) और IPC की धारा 420(छल करना या बेईमानी करना) शामिल थी।

इस मामले में अब तक 5 FIR दर्ज

इस मामले की जांच में कुंद्रा की कंपनी के इंडिया हेड उमेश कामत का कनेक्शन सामने आया था। इस साल 4 फरवरी को क्राइम ब्रांच ने पोर्न फिल्म से जुड़ा पहला मामला दर्ज किया था। उसके बाद महाराष्ट्र सायबर पुलिस ने एक, लोनावला में एक और मालवणी पुलिस स्टेशन में दो मामले दर्ज किए गए थे।

शिल्पा की भूमिका की जांच

संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे ने कहा कि विआन कंपनी में शिल्पा का कोई एक्टिव रोल सामने नहीं आया है, लेकिन हम उनकी भूमिका की जांच कर रहे हैं। कुंद्रा के आफिस से एकाउंट शीट, वाट्सऐप चैट एवं पोर्नोग्राफी क्लिप मिले हैं। इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी भी होनी है।

Read More:- Viral India #1 News Channel

राज कुंद्रा का पोर्न नेक्सस:20 हजार रुपए दिन पर किराए से लेते थे राज कुंद्रा का पोर्न नेक्सस:20 हजार रुपए दिन पर किराए से लेते थे Reviewed by Kunwar pal on July 21, 2021 Rating: 5

यूपी में छह आईएएस अफसरों के तबादले

September 12, 2020
यूपी सरकार ने आईपीएस अफसरों के बाद आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. राज्य के कुल 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. नेहा शर्मा को नोएडा का ACEO बनाया गया है जबकि अमित कुमार सिंह को कौशाम्बी का जिलाधिकारी बनाया गया है.

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आईपीएस अफसरों के तबादले के 2 दिन बाद आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. राज्य के कुल 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. नेहा शर्मा को नोएडा का ACEO बनाया गया है जबकि अमित कुमार सिंह को कौशाम्बी का जिलाधिकारी बनाया गया है. 
इससे पहले यूपी सरकार ने गुरुवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 13 अफसरों का तबादला किया था. इनमें आठ जिलों के एसपी भी शामिल थे. रायबरेली, हरदोई, कानपुर देहात, हमीरपुर, उन्नाव, सिद्धार्थ नगर, खीरी और कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तबादला किया गया था.

जानकारी के मुताबिक मनीष वर्मा को बेसिक शिक्षा का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है. आनंद कुमार सिंह को बांदा का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं राजेश कुमार पाण्डे जिनको शनिवार को मऊ का जिलाधिकारी बनाया गया था, उनका आदेश निरस्त कर वेटिंग में रखा गया है. उनकी जगह पर अमित कुमार बंसल को मऊ का जिलाधिकारी बनाया गया है.

कानपुर देहात के एसपी अनुराग वत्स को हरदोई का एसपी बनाया गया जबकि हरदोई के एसपी अमित कुमार को लखनऊ में यूपी 112 का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वहीं मुजफ्फरनगर में यातायात एसपी के रूप में तैनात राम अभिलाष त्रिपाठी को अब सिद्धार्थ नगर के एसपी के तौर पर तैनात किया गया है.

रायबरेली के एसपी स्वपनिल ममगैन को अब लखनऊ में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है. हमीरपुर के एसपी श्लोक कुमार को रायबरेली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया था. हमीरपुर से पहले श्लोक कुमार गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक हुआ करते थे.

यूपी में छह आईएएस अफसरों के तबादले यूपी में छह आईएएस अफसरों के तबादले Reviewed by Kunwar pal on September 12, 2020 Rating: 5

सोनिया गांधी इलाज के लिए राहुल के साथ विदेश रवाना

September 12, 2020



कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश जा रही हैं. सोनिया गांधी सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र के पहले चरण में भाग नहीं लेंगी. उनके साथ राहुल गांधी भी जा रहे हैं. राहुल गांधी अगले हफ्ते तक लौट आएंगे.

इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया गया था. इस फेरबदल में सबसे बड़ा फायदा राहुल गांधी के वफादार रणदीप सिंह सुरजेवाला को हुआ है. सुरजेवाला अब कांग्रेस अध्यक्ष को सलाह देने वाली उच्च स्तरीय छह सदस्यीय विशेष समिति का हिस्सा हैं.

बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी ने संसदीय रणनीति समूह के साथ बैठक की है, जिसमें उन मुख्य मुद्दों को उठाया है जो राष्ट्र को प्रभावित कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने दोनों सदनों में बेहतर समन्वय के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं.

साथ ही सुरजेवाला को कांग्रेस का महासचिव भी बनाया गया है. मधुसूदन मिस्त्री को केंद्रीय चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. प्रियंका गांधी को यूपी का प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा केसी वेणुगोपाल को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है.

सोनिया गांधी ने संगठनात्मक मामलों में सहायता के लिए एक छह सदस्यीय विशेष समिति का गठन भी किया है. एके एंटनी, अहमद पटेल, अंबिका सोनी, केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और रणदीप सुरजेवाला विशेष समिति के सदस्य होंगे. विशेष समिति के ये 6 सदस्य संगठनात्मक और संचालन मामलों में सोनिया गांधी की सहायता करेंगे.

Read More:- Viral India #1 News Channel 

सोनिया गांधी इलाज के लिए राहुल के साथ विदेश रवाना सोनिया गांधी इलाज के लिए राहुल के साथ विदेश रवाना Reviewed by Kunwar pal on September 12, 2020 Rating: 5

कोरोना से OYO होटल्स के कारोबार को तगड़ा झटका, 5000 कर्मचारियों की करेगी छंटनी

September 05, 2020

कोरोना संकट काल में होटल कंपनी ओयो इंडिया ने अपने कर्मचारियों को एक बड़ा झटका दिया है. दरअसल, ओयो ने सीमित लाभ के साथ छुट्टियों पर भेजे गए कर्मचारियों के सामने खुद कंपनी से अलग होने या छह महीने के लिए छुट्टियों को आगे खिसकाने का प्रस्ताव रखा है.

क्या कहा गया कंपनी की ओर से

ओयो के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अधिकारी रोहित कपूर ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि आपको रोक कर रखना चुनौतीपूर्ण है. लेकिन यह ऐसी स्थिति के चलते हुआ है जो ना आपके नियंत्रण में है और न ही हमारे. आप स्वयं कंपनी से अलग होने या छह महीने के लिए और 28 फरवरी 2021 तक सीमित लाभ के साथ वाली छुट्टियां आगे खिसका सकते हैं.’’ 

कपूर ने कहा कि आदर्श स्थिति में ओयो ऐसा कभी नहीं करता. हमें पता है कि आपने हमसे बहुत उम्मीद की, लेकिन हमें इसके लिए खेद है. हम वर्तमान में ऐसी दुनिया में जी रहे हैं जहां सब कुछ आदर्श से बहुत दूर है.

कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से ओयो होटल्स (OYO Hotels) के कारोबार को तगड़ा झटका लगा है. इसकी वजह से कंपनी 5,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी कर रही है. कंपनी भारत, अमेरिका और चीन में बड़े स्तर पर नौकरियों में कटौती करेगी.

कंपनी अपने ग्लोबल वर्कफोर्स से लगभग 5,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी और अपने वर्कफोर्स को घटाकर 25,000 के आसपास रखेगी. सबसे बड़ा जॉब कट चीन में होगा, जहां कोरोना वायरस के चलते ओयो होटल्स को बिजनेस को ज्यादा नुकसान हुआ है.

Read More updates News  :- Viral India #1 News Channel

कोरोना से OYO होटल्स के कारोबार को तगड़ा झटका, 5000 कर्मचारियों की करेगी छंटनी कोरोना से OYO होटल्स के कारोबार को तगड़ा झटका, 5000 कर्मचारियों की करेगी छंटनी Reviewed by Kunwar pal on September 05, 2020 Rating: 5

16000 शिक्षकों की होगी भर्ती

September 05, 2020

जानकारी के मुताबिक, अभी प्रदेश में करीब 80 हजार शिक्षकों की जरूरत है, जो कि बच्चों की शिक्षा के लिए अपना योगदान दे सकें. सबसे ज्यादा शिक्षकों की जरूरत प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों की है.

उत्तर प्रदेश सरकार अब राज्य में एडेड यानि सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में 16 हजार शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है. इसके लिए शासन स्तर पर मंजूरी दे दी गई है. आने वाले दिनों में आवेदन और भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. वहीं ऑनलाइन शिक्षा को लेकर जानकारी रखने वालों को वरीयता दी जाएगी.

जानकारी के मुताबिक, अभी प्रदेश में करीब 80 हजार शिक्षकों की जरूरत है, जो कि बच्चों की शिक्षा के लिए अपना योगदान दें सकें. सबसे ज्यादा शिक्षकों की जरूरत प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों की है. एडेड विद्यालयों में शिक्षकों की अतिरिक्त जरूरत है. वहीं पिछले काफी समय से सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है. 

शिक्षकों की भर्ती के लिए प्राइवेट विद्यालयों में मैनेजमेंट कोटे से कुछ भर्तियां होती रही हैं लेकिन सरकार की तरफ से वेतन और भत्तों की स्वीकृति न होने की वजह से काफी दिक्कतें आ रही थीं. अब सरकार की तरफ से भर्ती के लिए हरी झंडी मिलने के बाद इन स्कूलों में न सिर्फ भर्ती के रास्ते खुलेंगे बल्कि छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी. 

ऑनलाइन शिक्षा पर जोर

नई भर्ती प्रणाली में उन शिक्षकों को ज्यादा वरीयता दी जाएगी, जो ऑनलाइन शिक्षा को लेकर जानकारी रखते होंगे. आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में ऑनलाइन शिक्षा पर जोर रहेगा. लिहाजा नई भर्ती में ऐसे पात्र लोगों को नियुक्त करना शिक्षा के नए स्वरूप के लिहाज से ज्यादा फायदेमंद रहेगा.

16000 शिक्षकों की होगी भर्ती 16000 शिक्षकों की होगी भर्ती Reviewed by Kunwar pal on September 05, 2020 Rating: 5

59 चीनी ऐप्स बैन, क्या ऐप करेंगे काम? लोग पूछ रहे ये सवाल

June 29, 2020
भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स को बैन करने का ऐलान किया है. क्या ये ऐप्स अब आपके स्मार्टफोन में काम करना बंद कर देंगे?
जवाब है – अभी के लिए नहीं बंद होंगे. ऐप बैन और ब्लॉक दो चीजें हैं, जिन्हें पहले समझना होगा. इससे पहले भी चीनी ऐप्स भारत में बैन किए जा चुके हैं.
अब तक प्ले स्टोर/ऐप स्टोर पर क्यों दिख रहे हैं ये ऐप्स?
खबर लिखे जाने तक Android के गूगल प्ले स्टोर और Apple के ऐप स्टोर पर ये सभी 59 चीनी ऐप्स लाइव हैं. यानी अब भी यूजर्स इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं. जो लोग ये ऐप यूज करते हैं उनके पास ये ऐप काम भी कर रहे हैं.
सरकार की रिक्वेस्ट के बाद कंपनियां कुछ समय लेती हैं और इसके बाद इन्हें ऐप प्लेटफॉर्म से हटाया जाता है.
सोशल मीडिया पर लोग लगातार ये सवाल पूछ रहे हैं कि ये किस तरह का बैन है. क्योंकि ऐप तो अब भी काम कर रहे हैं और ये अब तक प्ले स्टोर और ऐप स्टोर में डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं तो फिर इसे कैसे बैन कहा जाए.
ऐप बैन करने की स्थिति में आम तौर पर सरकार की तरफ गूगल और ऐपल को अपने भारतीय ऐप स्टोर से इन ऐप्स को हटाने के लिए कहा जाता है. इसमें थोड़ा वक्त लगता है.
Tik Tok ऐप यूजर्स और कॉन्टेंट का क्या होगा?
एक बड़ा सवाल कॉन्टेंट को लेकर भी है. भारत में TikTok के करोड़ों यूजर्स हैं. ऐसे में टिक टॉक के वीडियोज कहां जाएंगे? यूजर्स टिक टॉक पर कॉन्टेंट से पैसे भी कमाते हैं उन यूजर्स का डेटा कहां रखा जाएगा?
जिन स्मार्टफोन यूजर्स के पास टिक टॉक पहले से ही इंस्टॉल्ड है, क्या वो इस ऐप को यूज कर पाएंगे?
गौरतलब है कि भारत में पहले भी कुछ चीनी ऐप्स को बैन किया गया है. इनमें Tik Tok भी है. तब भी बैन करने के बाद इसे गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटा दिया गया था. यानी कोई नया यूजर इसे इंस्टॉल नहीं कर सकता था.
यानी अगर इस बार पिछली बार की तरह ही सरकार बैन लगाती है तो आपके स्मार्टफोन का ऐप काम करता रहेगा. कॉन्टेंट भी अपलोड कर सकेंगे. लेकिन नया यूजर इसे डाउनलोड नहीं कर पाएगा. पिछली बार ये भी देखने को मिला था कि टिक टॉक ऐप को लोग एक दूसरे के साथ मोबाइल से शेयर करने लगे.
अब टिक टॉक को छोड़ कर दूसरे चीनी ऐप्स की बात करें तो शायद इन ऐप्स के साथ भी इसी तरह का नियम लागू होगा. यानी सरकार गूगल और ऐपल से इसे अपने ऐप प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए कहेगी. प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटाए जाने के बाद ये ऐप काम करता रहेगा.
पूरी तरह बैन होने पर ऐप्स यूज नहीं किए जा सकेंगे?
नहीं. अगर सरकार चाहे तो ये सभी 59 ऐप्स को पूरी तरह ब्लॉक कर सकती है. इसके लिए सरकार आईपी एड्रेस का सहारा ले सकती है. ऐसा करने से यूजर इन ऐप्स को यूज ही नहीं कर पाएंगे. हालांकि इन सब के बावजूद कई तरीके हैं जिनसे ये ऐप्स यूज किए जा सकते हैं जो ट्रिकी हैं.
59 चीनी ऐप्स बैन, क्या ऐप करेंगे काम? लोग पूछ रहे ये सवाल 59 चीनी ऐप्स बैन, क्या ऐप करेंगे काम? लोग पूछ रहे ये सवाल Reviewed by Kunwar pal on June 29, 2020 Rating: 5

दिल्ली में कुंडली मार कर बैठा कोरोना, देश में संक्रमण का खतरा बढ़ा

June 27, 2020

कोरोना दिल्ली में कुंडली मारकर ऐसे बैठा है की संक्रमण की रफ्तार रुक ही नहीं रही है और लगातार बढ़ती ही जा रही है,  हालांकि दिल्ली सरकार का कहना है कि कोरोना जांच में आई तेजी की वजह से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है और नए मरीजों में मामूली लक्षण ही सामने आ रहे हैं जिन का इलाज वक्त पर कर लिया जाएगा 


दिल्ली में कोरोना का आंकड़ा लगभग 77000 के करीब पहुंच गया है अब तक 2492 मरीज वायरस की वजह से अपनी जान गवा चुके है जिसमें महज 24 घंटे में कोरोना के 3460 मरीज सामने आए है

24 घंटे में मरने वाले मरीजों की संख्या 60 से ऊपर चली गई है दिल्ली में इस वक्त 27697 एक्टिव केस है होम  क्वारंटाइन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 16229 हो गई है 

दिल्ली में जिस तरह करो ना कुंड ली मार कर बैठा है उसके मद्देनजर दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है की सभी सभी स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे इसके साथ चलते ही फिलहाल शैक्षिक गतिविधियां ऑनलाइन शुरू करने पर विचार किया जा रहा है 

शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल को पत्र लिखकर स्कूलों को दोबारा खोलने की रणनीति पर विचार करने की अपील की है 


इसी बीच प्लाजमा थेरेपी एक बार फिर कामगार साबित हुई है कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद डॉ सतेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है प्लाजमा थेरेपी की वजह से दिल्ली में मौत के मामले कम हुए हैं 


दिल्ली में लगभग रोजाना 3500 मरीज सामने आ रहे हैं दिल्ली सरकार का कहना है कि मरीजों में जाता करो ना जा इसमें तेजी की वजह से हो रहा है और जो मरीज सामने आ रहे हैं उनकी हालत ज्यादा गंभीर नहीं है 

शुक्रवार को आइटीबीपी के आईजी एसएस देसवाल मैं छतरपुर में बने दिल्ली की सबसे बड़े कॉमेडी सेंटर का दौरा किया और वहां की परिस्थितियों का जायजा लिया 


देशभर में जहां पुराना मरीजों का आंकड़ा 5 लाख के करीब पहुंच गया है  वही देश की राजधानी कोरोना की मार से  कराह रही है हालांकि दिल्ली सरकार का दावा है कि कोरोनावायरस ने के लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग के जरिए मरीजों का पता लगाया जा रहा है और उनका इलाज किया जा रहा है!


दिल्ली में कुंडली मार कर बैठा कोरोना, देश में संक्रमण का खतरा बढ़ा दिल्ली में कुंडली मार कर बैठा कोरोना, देश में संक्रमण का खतरा बढ़ा Reviewed by VISHU on June 27, 2020 Rating: 5

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, घर में लटका मिला एक्टर का शव

June 14, 2020

फिल्म एम एस धोनी के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने आत्महत्या कर ली है।

बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है. वे 34 साल के थे. सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे. उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए. पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी. उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली. इसके बाद उनका फिल्मों का सफर शुरु हुआ था. वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी.

धोनी की बायोपिक साबित हुई थी सुशांत के लिए टर्निंग प्वॉइंट

इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे. हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी. नीरज पांडे द्वारा निर्देशित एम एस धोनी की बायोपिक सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था. सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे. उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे. सुशांत की अपकमिंग फिल्म किजी और मैनी थी. इस फिल्म का कुछ समय पहले फर्स्ट लुक भी रिलीज हुआ था.


बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, घर में लटका मिला एक्टर का शव बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, घर में लटका मिला एक्टर का शव Reviewed by Kunwar pal on June 14, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.