अमृतसर में दशहरे पर बड़ा ट्रेन हादसा, 150 से ज्यादा की मौत, कई घायल
VISHU
October 19, 2018
दशहरा के मौके पर पंजाब के अमृतसर पर एक बड़ा हादसा होने की खबर आ रही है। पठानकोट से अमृतसर आ रही एक ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।
अमृतसर: दशहरा के मौके पर पंजाब के अमृतसर पर एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें लगभग 150 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। यह हादसा अमृतसर में जोड़ा फाटक के नजदीक हुआ जहां रेलवे ट्रैक के किनारे रावण दहन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान वहां हजारों लोग वहा एकत्र हुए थे तभी पटाखों की आवाज आई तो लोग भागने लगे और उन्हें ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी। इस दौरान आ रही ट्रेन की चपेट में सैकड़ों लोग आ गए।
फिलहाल जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक मृतकों की संख्या में बढोत्तरी हो सकती है। यह ट्रेन पठानकोट से अमृतसर आ रही थी। यह हादसा उस समय हुआ जब लोग रेलवे ट्रैक पर रावण का पुतला दहन कर रहे थे। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया है।
श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी अमृतसर की घटना पर दुःख व्यक्त किया और टवीट किया
श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी अमृतसर की घटना पर दुःख व्यक्त किया और टवीट किया
Extremely saddened by the train accident in Amritsar. The tragedy is heart-wrenching. My deepest condolences to the families of those who lost their loved ones and I pray that the injured recover quickly. Have asked officials to provide immediate assistance that is required.— Narendra Modi (@narendramodi) 19 October 2018
अमृतसर सिटी के पुलिस कमिश्नर ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि दशहरा कार्यक्रम के दौरान रेल के चेपट में आने से पचास से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि कितने लोग हादसे में हताहत हुए हैं इसकी पूरी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमृतसर में दशहरे पर बड़ा ट्रेन हादसा, 150 से ज्यादा की मौत, कई घायल
Reviewed by VISHU
on
October 19, 2018
Rating: