कोरोना वायरस के मसले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kunwar pal
April 16, 2020
अभी PM मोदी से लड़ने का वक्त नहीं, मुझे कोई क्रेडिट भी नहीं चाहिए: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हिंदुस्तान कोरोना वायरस को हराकर ही दम लेगा, किसी को डरने की जरूरत नहीं है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कोरोना वायरस और लॉकडाउन के मसले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ लॉकडाउन से कोरोना को मात नहीं दी जा सकती है, इसके लिए देश में टेस्टिंग को बढ़ाना होगा. इसी दौरान जब राहुल गांधी से सरकार के मसले पर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री से कई मुद्दों पर अलग विचार रखते हैं, लेकिन आज लड़ने का वक्त नहीं है.
कांग्रेस नेता ने कहा, 'अभी वक्त है कि पूरा देश एकजुट होकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ें, ऐसे में मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस वक्त लड़ाई नहीं करना चाहता हूं'.
कोरोना पर काबू पाना मुश्किल, राज्यों को ज्यादा अधिकार दे केंद्र सरकार: राहुल
इसके अलावा जब राहुल गांधी से सवाल हुआ कि उन्होंने ही सबसे पहले कोरोना वायरस पर सरकार को चेताया था, तब राहुल ने जवाब दिया कि उन्हें किसी भी चीज़ का क्रेडिट नहीं चाहिए, वह बस चाहते हैं कि लोग सुरक्षित रहें.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें...
# सिर्फ लॉकडाउन से कोरोना वायरस को नहीं हरा सकते हैं, ऐसे में सरकार को टेस्टिंग की सुविधा को बढ़ाना चाहिए.
# केंद्र सरकार को अधिक से अधिक ताकत राज्य सरकारों को देने चाहिए. क्योंकि राज्य सरकार ही जमीनी लड़ाई लड़ रही हैं.
# हमारा देश किसी भी बीमारी से बहुत बड़ा है, देश के लोग डरे नहीं. हम इस बीमारी को मात देंगे और फिर सबसे बेहतरीन हालात में लौटकर आएंगे.
कोरोना वायरस के मसले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Reviewed by Kunwar pal
on
April 16, 2020
Rating:
Reviewed by Kunwar pal
on
April 16, 2020
Rating:
