Results for pari teaser

'परी' का टीजर आउट, डरावने अवतार में नज़र आईं अनुष्का शर्मा

January 09, 2018
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म परी की रिलीज डेट बदल गई है। इसी के साथ फिल्म का टीजर आउट किया गया है।




अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी फिल्म की रिलीज डेट के साथ ही इसका टीजर भी रिलीज किया है। अनुष्का ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा स्वीट ड्रीम्ज।
टीजर में अनुष्का बेहद ही डरावने अवतार में नजर आ रही हैं। वीडियो में अनुष्का का चेहरा खून से सना नजर आ रहा है, जबकि अनुष्का की अपकमिंग फिल्म ‘परी’ का पहला लुक जुलाई 2017 में जारी हुआ था। फिल्म ‘परी’ अपने नाम से बिल्कुल विपरीत है। अनुष्का शर्मा बेहद डरावनी नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म परी पूरे देशभर में 2 मार्च को रिलीज होगी।

'परी' का टीजर आउट, डरावने अवतार में नज़र आईं अनुष्का शर्मा 'परी' का टीजर आउट, डरावने अवतार में नज़र आईं अनुष्का शर्मा Reviewed by Kunwar pal on January 09, 2018 Rating: 5
Powered by Blogger.