Results for cricket news

India vs Australia 2nd Test, Day 4: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम आउट

December 16, 2018

India vs Australia 2nd Test, Day 4 Live score टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में  326 रन पर सिमट गई. इसके बाद पहली पारी खेलने उतरी टीम इंडिया 283 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 43 रनों की बढ़त मिली. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट गंवा कर 192 रन बना लिए हैं. उस्मान ख्वाजा (68 रन) और पैट कमिंस (0 रन) क्रीज पर हैं.

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन उंगली में चोट की वजह से फिंच रिटायर्ड हर्ट हो गए. शमी की गेंद फिंच की उंगली पर लगी थी
59 रन के स्कोर पर बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दे दिया. जब उनकी गेंद पर मार्कस हैरिस बोल्ड हो गए. हैरिस 20 रन बनाकर आउट हुए.

मोहम्मद शमी ने शॉन मार्श को पंत के हाथों कैच आउट कराकर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दे दिया. मार्श 5 रन बनाकर आउट हुए.

भारत को तीसरी सफलता ईशांत शर्मा ने दिलाई, जब पीटर हैंड्स्कॉम्ब उनकी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. हैंड्स्कॉम्ब 13 रन बनाकर आउट हुए.

120 रन के स्कोर पर शमी ने ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दे दिया. जब ट्रेविस हेड उनकी गेंद पर ईशांत शर्मा के हाथों कैच आउट हो गए. हेड 19 रन बनाकर आउट हुए.

LIVE SCORE

कोहली के शतक से पहली पारी में 283 तक पहुंचा भारत

पहली पारी में टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली के शतक के बावजूद 283 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 43 रनों की बढ़त मिली. भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 123 रन की पारी खेली. उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 51 रन, ऋषभ पंत ने 36 रन और चेतेश्वर पुजारा ने 24 रन बनाए.


टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 25वां शतक जड़ दिया. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर यह कोहली का छठा टेस्ट शतक है. कोहली 257 गेंदों में 123 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल था.






विराट ने ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 25 शतक पूरे किए. ब्रैडमैन ने 70 साल पहले महज 68 पारियों में 25 शतक पूरे करने का कीर्तिमान रचा था. विराट ने 127 पारियों में अपने 25 शतक पूरे किए.




India vs Australia 2nd Test, Day 4: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम आउट India vs Australia 2nd Test, Day 4: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम आउट Reviewed by Kunwar pal on December 16, 2018 Rating: 5

आखिरी ओवर में बनाने थे 13 रन और IND vs AUS: रोमांचक मैच में 4 रन से हारा भारत,

November 21, 2018


ब्रिस्बेन टी-20 में भारत की 4 रन से हार हुई है. बारिश के कारण मैच 17-17 ओवर का कर दिया गया था. डकवर्थ लुइस नियम के तहत भारत को जीत के लिए 174 रनों का संशोधित टारगेट मिला. टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 17 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 169 रन बनाए लेकिन 4 रन से मैच गंवा दिया.

ब्रिस्बेन टी-20 में भारत की 4 रन से हार हुई है. मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को रोमांचक मैच में मात दी है. बारिश के कारण मैच 17-17 ओवर का कर दिया गया था. जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 158 रन बनाए और डकवर्थ लुइस नियम के तहत भारत को जीत के लिए 174 रनों का संशोधित टारगेट मिला. मैच शुरू होने के बाद 16.1 ओवर में बारिश आई जिसके कुछ देर बाद मुकाबला दोबारा शुरू किया गया, लेकिन अंपायरों ने इसे 20 ओवरों की जगह 17 ओवरों का कर दिया था. टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 17 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 169 रन बनाए लेकिन 4 रन से मैच गंवा दिया.

आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे,  लेकिन दिनेश कार्तिक और क्रुणाल पंड्या के विकेट गिरने की वजह से वह जीत से 4 रन दूर रह गया. ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा और मार्कस स्टोइनिस ने दो-दो विकेट लिए. इन दोनों ने अहम समय और अहम खिलाड़ियों के विकेट चटकाए. जाम्पा ने विराट कोहली और लोकेश राहुल के विकेट लिए तो वहीं स्टोइनिस ने आखिरी ओवर में दिनेश कार्तिक (30) और क्रूणाल पांड्या (2) को आउट कर भारत की जीत की संभावनाओं को खत्म कर दिया.

भारत के लिए कार्तिक से पहले शिखर धवन ने 42 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेल टीम को जीत की पटरी पर बनाए रखा था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत को रोहित शर्मा (7) के रूप में 35 के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा. दूसरे छोर से धवन तेजी से रन बटोर रहे थे. लगातार आउट ऑफ फॉर्म चल रहे राहुल (13) एक बार फिर विफल रहे. उन्होंने जाम्पा की गेंद पर निकल कर मारने का प्रयास किया और इसी में वह चूक गए. एलेक्स कैरी ने उनकी गिल्लियां बिखेरने में कोई गलती नहीं की. वह 81 के कुल स्कोर पर आउट हुए.

कोहली (4) 94 के कुल स्कोर पर जाम्पा का दूसरा शिकार बने. धवन ने टीम को 100 के पार पहुंचाया और इसके बाद वह बिली स्टानलेक की गेंद पर एरॉन फिंच के हाथों लपके गए. उन्होंने अपनी पारी में 42 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और दो छक्के लगाए. धवन के जाने के बाद लगा की भारत की जीत मुश्किल हो जाएगी, लेकिन कार्तिक ने 13 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से जुझारू पारी खेल मेहमान टीम को मैच में बनाए रखा.

आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 13 रनों की दरकार थी. स्टोइनिस ने ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर क्रमश: पांड्या और कार्तिक को आउट कर भारत को जीत से महरूम कर दिया.


ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 158 रन और भारत को मिला 174 रनों का टारगेट

ब्रिस्बेन T20 बारिश के कारण 17-17 ओवर का कर दिया गया था. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 158 रन बनाए और डकवर्थ लुइस नियम के तहत भारत को जीत के लिए 174 रनों का संशोधित टारगेट मिला. 16.1 ओवर में बारिश आई जिसके कुछ देर बाद मैच दोबारा शुरू किया गया, लेकिन अंपायरों ने इसे 20 ओवरों की जगह 17 ओवरों का कर दिया था.

ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए. ग्लेन मैक्सवेल ने 24 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से 46 रन बनाए. मार्कस स्टोइनिस 33 रनों पर नाबाद रहे. स्टोइनिस ने 19 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद पारी खेली. इसके अलावा आस्ट्रेलिया के लिए कप्तान एरॉन फिंच ने 27 जबकि क्रिस लिन ने 37 रनों का योगदान दिया है. भारत के लिए कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद ने एक-एक विकेट अपने नाम किए.


आखिरी ओवर में बनाने थे 13 रन और IND vs AUS: रोमांचक मैच में 4 रन से हारा भारत, आखिरी ओवर में बनाने थे 13 रन और IND vs AUS: रोमांचक मैच में 4 रन से हारा भारत, Reviewed by Kunwar pal on November 21, 2018 Rating: 5

IND vs WI : कोलकाता T-20 के लिए भारत ने चुने ये 12 खिलाड़ी

November 03, 2018

कोलकाता: वेस्टइंडीज के टी20 कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने गुरूवार को ईडन गार्डन्स पर पसीना बहाया, जिस मैदान पर विश्व टी20 फाइनल में उनके लगातार चार छक्कों से वह सुर्खियों में आ गये थे। ब्रेथवेट ने चार नवंबर को भारत के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की तैयारियों के अंतर्गत टी20 के एक अन्य दिग्गज कीरोन पोलार्ड और पांच अन्य खिलाड़ियों के साथ कड़ा अभ्यास किया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार से 3 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है।

डेरेन ब्रावो, खारी पियरे, निकोलस पूरन, दिनेश रामदीन और शेरफाने रदरफोर्ड उनके साथ ट्रेनिंग करते दिखे जो वेस्टइंडीज टी20 टीम के अन्य सदस्य हैं। सभी का ध्यान बल्लेबाजी पर था, सभी ने तीन घंटे तक चले सत्र के दौरान गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाने का प्रयास किया। ब्रावो दो साल में पहली बार वेस्टइंडीज के लिये खेलेंगे जबकि आल राउंडर पोलार्ड साल में पहली बार राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनेंगे। 

देश भर की अन्य खबरों के ल‍िए बने रह‍िए Viral Inida No.1 News के साथ!
IND vs WI : कोलकाता T-20 के लिए भारत ने चुने ये 12 खिलाड़ी IND vs WI : कोलकाता T-20 के लिए भारत ने चुने ये 12 खिलाड़ी Reviewed by Kunwar pal on November 03, 2018 Rating: 5
Powered by Blogger.