Results for Sushant Singh Rajput

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस पर बनेगी फिल्म

September 19, 2020

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से विदा हुए काफी वक्त हो गया. हालांकि आज भी ये रहस्य उजागर नहीं हो सका है कि क्या सुशांत सिंह राजपूत ने वाकई खुदखुशी की थी या उनकी हत्या की गई थी.

एक तरफ देश की तीन सबसे बड़ी जांच एजेंसियां- सीबीआई, एनसीबी और ईडी, इस राज का पर्दाफाश करने में लंबे वक्त से लगी हुई हैं तो वहीं दूसरी तरफ सुशांत की कहानी पर आधारित फिल्म बनने की भी घोषणा हो गई है.

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस से प्रेरित इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं सरला सारागोई और राहुल शर्मा. इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी दिलीप गुलाटी संभालेंगे और इसमें सुशांत सिंह राजपूत का किरदार निभाएंगे एक्टर जुबैर खान.

फिल्म में रिया चक्रवर्ती का किरदार श्रेया शुक्ला करेंगी. श्रेया इससे पहले एक वेब सीरीज में काम करती नजर आ चुकी हैं.

फिल्म दिशा सालियान के किरदार के लिए बिग बॉस फेम एक्ट्रेस सोमी खान को चुना गया है. दिशा का किरदार फिल्म में लाए जाने से फैन्स अनुमान लगा रहे हैं कि शायद इस कहानी में सुशांत की मौत के केस को दिशा सालियान की मौत की गुत्थी से जोड़ने की भी कोशिश की जाए.

फिल्म में शक्ति कपूर एक CBI अफसर का किरदार अदा करेंगे. जहां तक फिल्म के बाकी किरदारों की बात है तो इसमें अरुण बक्शी सुशांत के पिता की भूमिका निभाएंगे और अमन वर्मा एक ईडी अफसर की भूमिका में होंगे.

चर्चित अभिनेता असरानी और सुधा चंद्रन भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म की कास्ट और क्रू फाइनल किया जा चुका है, देखना ये होगा कि फिल्म ग्राउंड पर कब आती है.


सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस पर बनेगी फिल्म सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस पर बनेगी फिल्म Reviewed by Kunwar pal on September 19, 2020 Rating: 5

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, घर में लटका मिला एक्टर का शव

June 14, 2020

फिल्म एम एस धोनी के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने आत्महत्या कर ली है।

बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है. वे 34 साल के थे. सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे. उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए. पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी. उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली. इसके बाद उनका फिल्मों का सफर शुरु हुआ था. वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी.

धोनी की बायोपिक साबित हुई थी सुशांत के लिए टर्निंग प्वॉइंट

इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे. हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी. नीरज पांडे द्वारा निर्देशित एम एस धोनी की बायोपिक सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था. सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे. उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे. सुशांत की अपकमिंग फिल्म किजी और मैनी थी. इस फिल्म का कुछ समय पहले फर्स्ट लुक भी रिलीज हुआ था.


बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, घर में लटका मिला एक्टर का शव बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, घर में लटका मिला एक्टर का शव Reviewed by Kunwar pal on June 14, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.