Results for Rahul Gandhi News

सोनिया गांधी इलाज के लिए राहुल के साथ विदेश रवाना

September 12, 2020



कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश जा रही हैं. सोनिया गांधी सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र के पहले चरण में भाग नहीं लेंगी. उनके साथ राहुल गांधी भी जा रहे हैं. राहुल गांधी अगले हफ्ते तक लौट आएंगे.

इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया गया था. इस फेरबदल में सबसे बड़ा फायदा राहुल गांधी के वफादार रणदीप सिंह सुरजेवाला को हुआ है. सुरजेवाला अब कांग्रेस अध्यक्ष को सलाह देने वाली उच्च स्तरीय छह सदस्यीय विशेष समिति का हिस्सा हैं.

बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी ने संसदीय रणनीति समूह के साथ बैठक की है, जिसमें उन मुख्य मुद्दों को उठाया है जो राष्ट्र को प्रभावित कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने दोनों सदनों में बेहतर समन्वय के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं.

साथ ही सुरजेवाला को कांग्रेस का महासचिव भी बनाया गया है. मधुसूदन मिस्त्री को केंद्रीय चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. प्रियंका गांधी को यूपी का प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा केसी वेणुगोपाल को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है.

सोनिया गांधी ने संगठनात्मक मामलों में सहायता के लिए एक छह सदस्यीय विशेष समिति का गठन भी किया है. एके एंटनी, अहमद पटेल, अंबिका सोनी, केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और रणदीप सुरजेवाला विशेष समिति के सदस्य होंगे. विशेष समिति के ये 6 सदस्य संगठनात्मक और संचालन मामलों में सोनिया गांधी की सहायता करेंगे.

Read More:- Viral India #1 News Channel 

सोनिया गांधी इलाज के लिए राहुल के साथ विदेश रवाना सोनिया गांधी इलाज के लिए राहुल के साथ विदेश रवाना Reviewed by Kunwar pal on September 12, 2020 Rating: 5

अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री

December 14, 2018
राजस्थान में कांग्रेस की जीत के बाद से ही इस बात पर सबकी नजरें टिकीं थीं कि आखिर राजस्थान का सीएम कांग्रेस किसे बनाती है. मगर अब राजस्थान के सीएम पर से सस्पेंस खत्म हो गया है. राहुल गांधी ने अशोक गहलोत के नाम पर मंजूरी दे दी है. इस तरह से सचिन पायलट नहीं बल्कि अब अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री. वहीं सचिन पायलट को राज्‍य का उपमुख्‍यमंत्री बनाया गया है. कांग्रेस मुख्‍यालय में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर इस बात की औपचारिक घोषणा की गई. गांधी के आवास पर दो दिनों तक कई दौर की बैठकों के बाद मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के फार्मूले पर सहमति बनी जिसे पार्टी ने ‘अनुभवी और ऊर्जावान नेतृत्व' का मेल करार दिया है. राजस्थान के लिए पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने फैसला किया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे. इसके साथ सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री होंगे.'' उन्होंने कहा, ‘‘अनुभवी और ऊर्जावान नेतृत्व एक साथ आ रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष इसमें विश्वास करते हैं. यह नेतृत्व पार्टी को मजबूत करेगा और राजस्थान के लोगों की अकांक्षाओं को पूरा करेगा.

गहलोत ने कहा, ‘‘मैं अपने नेता राहुल गांधी जी और नवनिर्वाचित विधायकों का आभारी हूं कि उन्होंने यह फैसला किया. मुझे एक बार फिर राजस्थान की सेवा करने का अवसर मिलेगा.'' उन्होंने कहा, ‘चुनाव प्रचार के दौरान हमने कई मुद्दे उठाए. हमने और राहुल गांधी जी ने सुशासन की बात है. इस मुबारक मौके पर मैं यह कह सकता हूं कि मैं और सचिन पायलट जी मिलकर राहुल गांधी जी की भावना के अनुरूप काम करेंगे.'

उपमुख्‍यमंत्री चुने जाने के बाद सचिन पायलट ने कहा, ‘‘किसको मालूम था कि दो-दो करोड़पति बन जाएंगे. मैं राहुल गांधी जी और विधायकों का धन्यवाद करना चाहता हूं. मैं गहलोत जी को बधाई देता हूं.'' उन्होंने कहा, ‘‘तीनों राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के चुनाव देश की राजनीति को बदलने वाले चुनाव थे. ये देश को संतोष देने वाले थे. जो लोग आशा खो चुके थे उनको आशा देने वाले हैं.'' पायलट ने भरोसा जताया कि कांग्रेस का अच्छा चुनावी प्रदर्शन जारी रहेगा और पार्टी को 2019 चुनावों में बड़ा जनादेश मिलेगा और वह सरकार बनाएगी.



बता दें कि राहुल गांधी के घर देर तक बैठक हुई है और इस बैठक में सचिन पायलट और अशोक गहलोत दोनों मौजूद थे. 

मुख्यमंत्री का नाम तय करने में उलझे थे राहुल गांधी, 'इसने' की सबसे ज्यादा मदद

दरअसल, सीएम की रेस में गहलोत पहले से ही आगे चल रहे थे. लेकिन सचिन पायलट उन्हें कड़ी टक्कर देते दिख रहे थे. यहां पार्टी आलाकमान ने तजुर्बे और युवा चेहरे के बीच तजुर्बे को चुना है. अशोक गहलोत पहले भी राजस्थान के सीएम रह चुके हैं और उन्हें काफी अनुभव है, वहीं सचिन पायलट राजस्थान में युवाओं के चहेते थ. इसके अलावा कांग्रेस नेतृत्व के भी वह पसंदीदा चेहरे थे. मगर सूत्रों की मानें तो अब यह तय हो गया है कि सचिन पायलट नहीं, बल्कि अशोक गहलोत ही राजस्थान के सीएम होंगे.

सचिन के पक्ष में सड़कों पर उतरा गुर्जर समुदाय, सीएम नहीं बनाने पर कांग्रेस को बर्बाद करने की धमकी

राजस्थान में सीएम के नाम पर मंथन के लिए शुक्रवार को भी प्रियंका गांधी भी राहुल गांधी के घर पहुंचीं. कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही कथित खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बैठक की. इस बैठक में  सचिन पायलट, अशोक गहलोत समेत राजस्थान के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे भी मौजूद थे. 





अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री Reviewed by Kunwar pal on December 14, 2018 Rating: 5
Powered by Blogger.