Results for Akshay Kumar New movie

इन वजहों से सलमान खान को सेशन कोर्ट से मिल सकती है बेल!

April 05, 2018

बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान के लाखों फैंस की निगाहें आज जोधपुर के सेशन कोर्ट पर होंगी, जहां थोड़ी देर में सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है. हालांकि सलमान को जमानत मिलने में खास मुश्किल नहीं होनी चाहिए और इसकी पूरी संभावनाएं हैं कि उन्हें बेल पर आज ही रिहा कर दिया जाए.

सलमान को बेल मिलने के पुख्ता आधार भी हैं. सलमान के फैंस के लिए हम बता रहे हैं उन कारणों के बारे में, जिसके चलते उन्हें बेल मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

1. सबसे अहम कारण तो यही है कि बीते 20 वर्षों के दौरान कोर्ट ने जब सुनवाई के लिए सलमान को बुलाया, वह खुद कोर्ट पहुंचे.

2. दूसरी बात सलमान ने जांच एजेंसियों को भी मामले की जांच में अब तक पूरा सहयोग दिया है.

3. तीसरा अहम पक्ष सलमान के बारे में यह है कि उन्होंने मुंबई हिट एंड रन केस से उलट इस मामले में मीडिया में किसी तरह की ऊल-जुलूल बयानबाजी नहीं की और न ही कोर्ट के किसी फैसले पर सवाल उठाया और न ही मजाक उड़ाया

4. केस में सलमान के साथ आरोपी रहे अन्य बॉलीवुड कलाकारों सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे को बरी कर दिया जाना भी सलमान के पक्ष में जा सकता है.

5. इसी केस से जुड़े आर्म्स ऐक्ट के तहत लगे आरोप में सलमान पहले ही बरी हो चुके हैं.

6. सलमान को हाईकोर्ट ने सभी आरोपों से बरी कर दिया था.

7. गुरुवार को CJM कोर्ट ने सलमान को सजा तो सुना दी, लेकिन मामले में कोई नया गवाह या सबूत अदालत के सामने नहीं आए.

बता दें कि सलमान खान के वकील आनंद देसाई ने भी कल सीजेएम कोर्ट के फैसले को हैरानी भरा बताया था. सलमान के वकील का तो यहां तक कहना है कि सीजेएम कोर्ट के फैसले से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वारदात वाले समय सलमान खान अकेले ही आधी रात में जोधपुर के उस रिमोट इलाके में शिकार करने निकले थे. बता दें कि सलमान खान को जोधपुर की CJM कोर्ट ने 20 साल पुराने काले हिरणों के शिकार मामले में दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई है.

Read More News update Subscribe :- Viral India #1 News Channel

इन वजहों से सलमान खान को सेशन कोर्ट से मिल सकती है बेल! इन वजहों से सलमान खान को सेशन कोर्ट से मिल सकती है बेल! Reviewed by Kunwar pal on April 05, 2018 Rating: 5

Akshay Kumar की फिल्म Gold का टीजर हुआ OUT, स्वतंत्रता दिवस पर होगी रिलीज

February 07, 2018

अक्षय कुमार की अगली फिल्म का टीजर आया

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की इस साल बैक टू बैक फिल्में आने को तैयार है. इसी महीने 9 फरवरी को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पैडमैन' रिलीज होने वाली है. तो वहीं उन्होंने सोमवार को अपनी नई फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है. इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके 'गोल्ड' नाम की फिल्म आने वाली है. टीजर में अक्षय कुमार अपनी कुछ पुरानी फिल्मों की तरह लुक लिया हुआ है. वह 'स्पेशल 26', 'टॉयलेट एक प्रेम कथा', 'रुस्तम' जैसी फिल्मों की तरह मूंछ में दिखाई दे रहे हैं. फिल्म में वह स्वतंत्र भारत के बाद देश को ओलंपिक में गोल्ड पदक दिलाने के लिए उत्साहित दिख रहे

अक्षय कुमार ने हेल्थ को लेकर दिया बयान

अक्षय ने टीजर अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अभी तक इंडिया चुप था. अब हम लोग बोलेगा और दुनिया सुनेगा. बता दें कि फिल्म 'गोल्ड' रीमा कागती द्वारा निर्देशित है और यह बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है. 'गोल्ड' फिल्म से लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रही हैं, इसमें अमित साध भी मुख्य भूमिका में हैं. 



Akshay Kumar की फिल्म Gold का टीजर हुआ OUT, स्वतंत्रता दिवस पर होगी रिलीज  Akshay Kumar की फिल्म Gold का टीजर हुआ OUT, स्वतंत्रता दिवस पर होगी रिलीज Reviewed by Kunwar pal on February 07, 2018 Rating: 5

Bollywood Movie PADMAN - Official Trailer Watch Now

January 09, 2018


Superhero hai yeh Pagla. Here's the Pad Man Trailer, this one's for the mad ones, the ones who are crazy enough to change the world. Catch the movie in theatres on 26th January, 2018.Share the trailer now! Star Cast:Sonam Kapoor, Akshay Kumar, Radhika ApteWritten and Directed by:R BalkiEdited by:Chandan AroraMusic: Amit Trivedi, Komail Shayan Produced by:Akshay Kumar Twinkle KhannaGauri ShindeAnil NaiduPrashant ShahPrernaa

Bollywood Movie PADMAN - Official Trailer Watch Now Bollywood Movie PADMAN - Official Trailer Watch Now Reviewed by Kunwar pal on January 09, 2018 Rating: 5
Powered by Blogger.